ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उपलब्धि: यूनिवर्सल रेल मिल ने रेल उत्पादन में बनाये कई कीर्तिमान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

उपलब्धि: यूनिवर्सल रेल मिल ने रेल उत्पादन में बनाये कई कीर्तिमान

By Om Prakash Verma
Published: October 15, 2022
Share
उपलब्धि: यूनिवर्सल रेल मिल ने रेल उत्पादन में बनाये कई कीर्तिमान
उपलब्धि: यूनिवर्सल रेल मिल ने रेल उत्पादन में बनाये कई कीर्तिमान
SHARE

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल ने 13 अक्टूबर को विभिन्न प्रोडक्शन पैरामीटर्स जैसे रोलिंग, स्ट्रेटनिंग तथा 260 मीटर पैनल रेल वेल्डिंग में नए कीर्तिमान स्थापित किए है। इस अवसर पर संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता और कार्यपालक निदेशक (वक्र्स) अंजनी कुमार ने रेल मिल बिरादरी को बधाई दी है।

यूनिवर्सल रेल मिल ने 16 मार्च को स्थापित 400 नग रेल्स की रोलिंग के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 13 अक्टूबर को 401 नग रेल्स की रोलिंग कर दैनिक उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसी तरह बाइ-प्लानर स्ट्रेटनिंग मशीन के माध्यम से 390 रेलों को स्ट्रेट कर रेल स्ट्रेटनिंग का नया कीर्तिमान रचा है। विभाग के रेल स्ट्रेटनिंग शॉप ने 16 मार्च को बनाए गए 384 रेल स्ट्रेटनिंग के पिछले रिकॉर्ड को पार कर नयी उपलब्धि हासिल की है।

इसी कड़ी में भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल ने 13 अक्टूबर को 260 मीटर लंबी रेल की 179 पैनल्स की वेल्डिंग को पूर्ण कर दैनिक वेल्डिंग ज्वाइंट का नया कीर्तिमान स्थापित किया है जो कि 31 अगस्त को स्थापित 260 मीटर लंबी रेल की 166 पैनल्स वेल्डिंग ज्वाइंट के दैनिक उत्पादन से कहीं अधिक है। भारतीय रेलवे की लंबे रेल पैनलों के संबंध में सभी मांगों को पूरा करने की दिशा में भिलाई इस्पात संयंत्र का यूनिवर्सल रेल मिल शीघ्र ही अपनी मापित क्षमता हासिल करने की ओर अग्रसर है।

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने यूआरएम बिरादरी को बधाई दी और साथ ही एसएमएस-3, पीपीसी, आरसीएल, इंकॉस, टी एंड डी और इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को भी बधाई दी।

13 अक्टूबर को सुबह के समय भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वक्र्स) अंजनी कुमार, यूआरएम बिरादरी के साथ रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के दौरान उपस्थित थे। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु संपूर्ण यूआरएम बिरादरी को बधाई दी। मुख्य महाप्रबंधक (यूआरएम) अनीश सेनगुप्ता ने प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि का श्रेय संपूर्ण यूआरएम बिरादरी और अन्य संबंधित विभागों और एजेंसियों को दिया है जिनके सहयोग से यह लक्ष्य हासिल किया जा सका।

Breaking News : नवरात्र पर डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर मिलेगा इन 10 ट्रेनों को स्टापेज, रेलवे ने जारी की सूची
Gustakhi Maaf: काश! इन होनहारों का जन्म हजार साल पहले होता
प्रधानमंत्री आवास के लिए भिलाई निगम में निकाली गई लॉटरी, 229 हितग्राहियों को मिला खुद का आवास
अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस: छत्तीसगढ़ को नशामुक्त बनाने ली गई शपथ
मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG के इस जिले में 36 घंटे से ED की जांच जारी, 50 से ज्यादा ऑपरेटर्स से डाटा की एंट्री, पूर्व अधिकारियों में मचा हड़कंप CG के इस जिले में 36 घंटे से ED की जांच जारी, 50 से ज्यादा ऑपरेटर्स से डाटा की एंट्री, पूर्व अधिकारियों में मचा हड़कंप
Next Article छत्तीसगढ़ में अक्षय कुमार : चार्टर्ड प्लेन से पहुंचे रायगढ़… तमिल की इस सुपरहिट फिल्म के रिमेक की करेंगे शूटिंग
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?