ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उपलब्धि: थर्ड जेंडर के जीवन पर आधारित छत्तसीगढ़ की फिल्म किरण का स्टॉकहोम सिटी फिल्म फेस्टिवल में हुआ चयन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhEntertainmentFeaturedNationalRaipurWorld

उपलब्धि: थर्ड जेंडर के जीवन पर आधारित छत्तसीगढ़ की फिल्म किरण का स्टॉकहोम सिटी फिल्म फेस्टिवल में हुआ चयन

By Om Prakash Verma
Published: January 19, 2023
Share
उपलब्धि: थर्ड जेंडर के जीवन पर आधारित छत्तसीगढ़ की फिल्म किरण का स्टॉकहोम सिटी फिल्म फेस्टिवल में हुआ चयन
उपलब्धि: थर्ड जेंडर के जीवन पर आधारित छत्तसीगढ़ की फिल्म किरण का स्टॉकहोम सिटी फिल्म फेस्टिवल में हुआ चयन
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म का चयन स्वीडन के स्टॉकहोम सिटी फिल्म फेस्टिवल में किया गया है। किरण फिल्म जो कि थर्ड जेंडर के जीवन पर आधारित है, इसका चयन पहले जयपुर के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और ब्रिटेन के लिफ्ट ऑफ फिल्म फेस्टिवल में भी हो चुका है। इस फिल्म का यह तीसरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल है जहां पर इस फिल्म को चयनित किया गया है।

इस संदर्भ में जब हमने इस फिल्म के निर्माता निर्देशक और अभिनेता अखिलेश पांडे से बात की तो उन्होंने बताया कि यह उनके लिए बड़ा हर्ष का विषय है कि उनकी फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। उनकी फिल्म का चयन इतने बड़े फेस्टिवल्स में लगातार हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म सामान्य छत्तीसगढ़ी फिल्मों से जरा हटकर है और इस फिल्म को बनाकर उन्होंने एक नए तरह का प्रयोग किया है।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि आने वाले समय में यह फिल्म और भी बहुत सारे अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में चयनित हो सकती है और वह इस फिल्म के माध्यम से छत्तीसगढ़ी फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे हैं इसके लिए उन्होंने अपनी संपूर्ण टीम को बधाई दी है। कहा है कि अगर सारी टीम के लोग एक साथ मिलकर काम नहीं करते तो यह फिल्म बनना संभव नहीं हो पाती। इसलिए सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं।

इस फिल्म के कार्यकारी निर्देशक मुंबई के सावन वर्मा है। कास्टिंग डायरेक्टर मनमोहन पात्रे, प्रोडक्शन मैनेजर अभिषेक गौतम और संपादन दरस विश्वकर्मा के द्वारा किया गया है। इस फिल्म की मुख्य भूमिका अखिलेश पांडे, संजय श्रीवास्तव, किरण सिंह, आरसी गुप्ता, आनंद तांबे, डॉक्टर आरती पांडे, संजय दुबे, डॉक्टर अरुण पटनायक, डॉक्टर नत्थू लाल पटेल, डॉ अंजू शुक्ला, दिनेश सिंह राजपूत, सोनू महंत, मनोज ठाकुर, सनी मनीष भटेजा, आराध्या सिन्हा, सोनल अग्रवाल, दिशा सिंह राजपूत, श्वेता दुबे, सोनम दुबे, अजय शर्मा, एस विश्वनाथ राव, दिनेश पांडे, रामअवतार निर्मलकर, सुमित दुआ, चंचल सलूजा, सुनील दत्त मिश्रा, शैलेंद्र तिवारी, भवर बंजारे, मोनू रजक आदि हैं।

नए कानून लागू होने पर दुर्ग पुलिस ने मनाया उत्सव, एसपी ने कहा- पीड़ित को तत्काल न्याय दिलाने तैयार किया गया नया कानून
Bhilai Crime : शराब के लिए मां ने रुपए नहीं दिए भड़का बेटा, अपने ही घर में लगा दी आग…  आरोपी गिरफ्तार
प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों को मिला डीज़ीपीएस सर्वे एवं वन्यजीव प्रबंधन का व्यवहारिक प्रशिक्षण
कलेक्टर ऋचा चौधरी ने ली विभागीय बैठक, कहा- स्वीकृत व अप्रारंभ कार्यों के लिए फिर से लेनी होगी सरकार की अनुमति
कैंप-1 सांई नगर हत्याकांड में फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, तीन संदिग्ध हिरासत में, सीसीटीवी फुटेज जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला प्रदेश में अव्वल कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला प्रदेश में अव्वल
Next Article मुख्यमंत्री बघेल ने बिलासपुर जिले को दी 73 करोड़ के अनेक विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री बघेल ने बिलासपुर जिले को दी 73 करोड़ के अनेक विकास कार्यों की सौगात

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?