ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उदयपुर हत्याकांड पर बोले सचिन पायलट, आरोपियों को फास्ट ट्रैक के जरिए ऐसी सजा मिले, जो देश में बने मिसाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

उदयपुर हत्याकांड पर बोले सचिन पायलट, आरोपियों को फास्ट ट्रैक के जरिए ऐसी सजा मिले, जो देश में बने मिसाल

By @dmin
Published: July 1, 2022
Share
SHARE

जयपुर (एजेंसी)। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि उदयपुर में कन्हैयालाल की नृशंस हत्या करने वालों ने अमानवीयता की सभी हदें पार कर दी हैं। हत्यारों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए ऐसी सजा दी जानी चाहिए, जो पूरे देश के लिए एक मिसाल कायम करे। जिस तरह से इसे अंजाम दिया गया, उसने सभी को झकझोर कर रख दिया।

सचिन पायलट ने एएनआई से बातचीत में बताया कि उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं। हत्या में पाकिस्तानी संगठनों के नाम सामने आ रहे हैं। दोनों आरोपियों की पाकिस्तान से जुड़े होने की जानकारियां भी सामने आई है।

ये आतंकवादी हमला है
उन्होंने कहा कि इस जघन्य हत्या के जिम्मेदार लोगों और संगठनों का पता लगाकर स्थायी रूप से खत्म करने की आवश्यकता है। हमें इसके जड़ तक पहुंचना होगा। मामले की लिए टीम का गठन किया गया है। मैं इस आतंकवादी हमला मानूंगा। सरकार ने भी कहा है कि इसे आतंकवादी हमले के नजरिए से देखना होगा। सरकार ने भी इसे आतंकवादी हमला मानकर जांच करने की बात कही है।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई
उन्होंने आगे कहा कि जो लोग इसी तरह प्रभावित हैं या उनके संपर्क में हैं, उनकी जांच होनी चाहिए। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पीडि़त परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आई तो चाहे कितना बड़ा अधिकारी क्यों न हो, उसपर कार्रवाई की जाएगी।

क्या है मामला
बता दें कि शहर के धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र के दर्जी कन्हैयालाल की जघन्य हत्या की गई। मंगलवार को दो युवक कपड़े का नाप देने के बहाने दर्जी की दुकान पर पहुंचे। जिसके बाद आरोपियों ने कन्हैयालाल पर हमला कर दिया। हमले में कन्हैयालाल की गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने दरिंदगी बयां की
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने धारदार हथियारों से कन्हैया पर 26 वार किए थे। उनके शरीर पर 13 कट हैं। इनमें से अधिकतर गर्दन के आसपास हैं। वहीं आरोपियों ने गर्दन को शरीर से अलग करने की भी कोशिश की थी।

भिलाई में समूह बनाकर 15 लाख की ठगी, 13 महिलाओं के लोन की रकम डकार गई शातिर महिला
मुख्यमंत्री बघेल ने बेटे की शादी में समधी संग लगाए ठुमके, कई दिग्गज नेता विवाह में शामिल हुए
CG Breaking : ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप, नशेड़ी ने महिला व दो बच्चों को मारकर नदी की रेत में दफनाया
वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने का काम होगा तेज, कंपनियां लगाएंगी शिविर, काउंटर की संख्या भी बढ़ाएगा परिवहन विभाग
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 28.19 करोड़ रुपए की सड़क परियोजना को मिली स्वीकृति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्या भाभीजी के पापड़ खाकर कोरोना से ठीक हुए लोग? शिवसेना के सवाल पर भाजपा का पलटवार शिवसेना नेता संजय राउत पहुंचे ईडी दफ्तर, बोले- मुझे किसी भी बात का डर नहीं
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 254 # 01 july 2022

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?