ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उत्तराखंड में केजरीवाल ने खेला बड़ा दांव: छह महीने में एक लाख नौकरी और हर महीने पांच हजार भत्ता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

उत्तराखंड में केजरीवाल ने खेला बड़ा दांव: छह महीने में एक लाख नौकरी और हर महीने पांच हजार भत्ता

By @dmin
Published: September 19, 2021
Share
Delhi CM Kejriwal's announcement: Delhi government will also impose a vaccine free of cost
Delhi CM Kejriwal's announcement: Delhi government will also impose a vaccine free of cost
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पहले से ही कहा जा रहा था कि तीसरी बार उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रहार कर सकते हैं और ऐसा ही हुआ। रविवार को हल्द्वानी में अपने दौरे के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य में रोजगार बढ़ाया जाएगा। यहां रोजगार बढ़ाने के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे।

बेरोजगारी के मुद्दे पर किया प्रहार 
इस दौरान केजरीवाल ने युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर छह माह में एक लाख नौकरी दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी क्षेत्र में 80 प्रतिशत नौकरियां उत्तराखंड के युवाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी।

इससे पहले उन्होंने देवभूमि को नमन करते हुए अपना संबोधन शुरू किया। कहा कि हम उत्तराखंड के 21 सालों की दुर्दशा को 21 महीने में सुधारेंगे। उत्तराखंड पलायन प्रदेश बन गया है और यहां युवा रोजगार मांग रहा है।

इस दौरान उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार देने के लिए केजरीवाल ने छह बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनने के बाद उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। रोजगार न मिलने तक हर परिवार से एक युवा पांच हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में उत्तराखंड के 80 प्रतिशत युवाओं को रोजगार दिए जाएंगे।

कहा कि उत्तराखंड में सरकार बनने के बाद एक लाख नौकरियां निकाली जाएंगी। उत्तराखंड के युवाओं के लिए जॉब पोर्टल तैयार किया जाएगा। उत्तराखंड में रोजगार और पलायन मंत्रालय बनाया जाएगा। अपने संबोधन के बाद अरविंद केजरीवाल तिरंगा संकल्प यात्रा में शामिल हुए। संकल्प यात्रा में आप कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ दिखाई दी। इस दौरान जोरदार नारेबाजी भी हुई। फूलों की बौछारऔर आतिशबाजी से उनका स्वागत किया गया।

पांच साल का स्थाई मुख्यमंत्री देगी आप
इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी पांच साल का स्थाई मुख्यमंत्री देगी। दूसरे दलों में जो अच्छे लोग हैं उनका स्वागत है। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज रविवार को उत्तराखंड के एक दिनी दौरे पर हैं।

हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली में मुफ्त बिजली दे रही है। उत्तराखंड में भी आप की सरकार बनने पर हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी और दिन में 24 घंटे बिजली आपू्र्ति की जाएगी।

कहा कि पहले लोगों को भरोसा नहीं था कि कोई सरकार बिजली मुफ्त दे सकती है, लोग आर्थिक संसाधन कम होने का बहाना किया करते थे। लेकिन आज पूरा देश देख रहा है कि दिल्ली सरकार लोगों को मुफ्त बिजली दे रही है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों के पास संसाधन हैं, लेकिन इच्छाशक्ति की कमी है।

केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के 17 हजार शिक्षकों की नौकरियां छीन लीं: भाजपा
वहीं, दिल्ली भाजपा मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल ने केजरीवाल की इन घोषणाओं पर प्रहार करते हुए इन्हें हास्यास्पद बताया और कहा कि इसी कोरोना काल में केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के 17 हजार शिक्षकों की नौकरियां चली गईं। उन्हें न कोई वेतन दिया गया और बेरोजगार होने पर न कोई भत्ता। इस समय भी सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी है और सरकार का इस पर कोई ध्यान नहीं है।

जिंदल ने कहा कि डीटीसी के 75 प्रतिशत कर्मचारियों की भी नौकरी छीन ली है। सत्ता में आने के पहले दिल्ली के युवाओं से भी कई बड़े वायदे किए गए थे, लेकिन उनमें से कोई पूरा नहीं हुआ। और अब केजरीवाल दूसरे राज्यों में नौकरी देने का वादा कर रहे हैं।

धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने महाशिवरात्रि पर नेवई के शिवमंदिर में की पूजा….. प्रदेश वासियों की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
एक मार्च को होगा दुर्ग निगम के नवनिर्वाचित महापौर व पार्षदों का शपथ, डिप्टी सीएम विजय शर्मा रहेंगे मौजूद
Breaking News : जिला अस्पताल के महिला वार्ड में पहुंचा कोबरा, मरीजों में मचा हड़कंप
बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर जारी, 24×7 कार्यरत रहेगा 1800-233-1905
Big news : हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक इंद्रजीत को मिली जान से मारने की धमकी, बंद लिफाफे में मिली चिट्ठी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ सदन वार्ड-19 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज उत्सव कार्यक्रम छत्तीसगढ़ सदन वार्ड-19 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज उत्सव कार्यक्रम
Next Article आईपीएल-2021: इन नियमों के साथ दर्शकों को मिलेगी शारजाह, दुबई और अबू धाबी के स्टेडियम में एंट्री आईपीएल-2021: इन नियमों के साथ दर्शकों को मिलेगी शारजाह, दुबई और अबू धाबी के स्टेडियम में एंट्री

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?