ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उत्कृष्ट संस्कृति के उच्च आदर्श हैं प्रभु श्रीराम, उनके आदर्शों पर चल रही भूपेश सरकार : रत्नावली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

उत्कृष्ट संस्कृति के उच्च आदर्श हैं प्रभु श्रीराम, उनके आदर्शों पर चल रही भूपेश सरकार : रत्नावली

By Om Prakash Verma
Published: August 1, 2023
Share
उत्कृष्ट संस्कृति के उच्च आदर्श हैं प्रभु श्रीराम, उनके आदर्शों पर चल रही भूपेश सरकार : रत्नावली
उत्कृष्ट संस्कृति के उच्च आदर्श हैं प्रभु श्रीराम, उनके आदर्शों पर चल रही भूपेश सरकार : रत्नावली
SHARE

प्रदेश मानसप्रेमी परिवार संगठन के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि थीं अजा विकास प्राधिकरण सदस्य रत्नावली कौशल
मुंगेली। भगवान श्री रामचंद्र जी उत्कृष्ट संस्कृति के उच्च आदर्श हैं,वे छत्तीसगढ़ वासियों के रग रग और रोम रोम में रचे बसे हैं,प्रभु श्रीराम का छत्तीसगढ़ से रक्त का नाता रहा है। उनका ननिहाल यहीं है और वनवास के लिए भी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम छत्तीसगढ़ की धरा से होकर गुजरे थे। उक्त ओजस्वी उदगार छत्तीसगढ़ प्रदेश मानसप्रेमी परिवार संगठन के शपथ ग्रहण समारोह के प्रथम दौर में मुख्य अतिथि की आसंदी से अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छ्ग शासन सदस्य एवं महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल ने व्यक्त किए। द्वितीय दौर में मुख्य अतिथि जिला मुंगेली कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष सागर सिंह बैस थे। समारोह का आयोजन ग्राम तेली मोहतरा में छत्तीसगढ़ मानसप्रेमी परिवार संगठन की मुंगेली जिला इकाई द्वारा किया गया था। समारोह की अध्यक्षता मानसप्रेमी परिवार संगठन के संस्थापक आचार्य नेहरु गोस्वामी ने की। विशिष्ट अतिथि संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मंजू गोस्वामी थीं।

अतिथि के रूप में संगठन के संभागीय अध्यक्ष जनक राम साहू, संरक्षक डॉ. शोभाराम साहू, जिला अध्यक्ष मधुकर साहू, मातृ प्रकोष्ठ अध्यक्ष दुर्गा जायसवाल थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल एवं अन्य अतिथियों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, रामभक्त हनुमान जी एवं श्रीराम चरित मानस ग्रंथ की पूजा अर्चना तथा दीप प्रज्जवलित कर किया। आरंभ में संगठन के पदाधिकारियों ने सुश्री कौशल को प्रभु श्री रामचंद्र जी एवं माता सीता का बहुरंगी सुंदर चित्र भेंट किया। उनका सम्मान सत्कार भी किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए हिन्द सेना महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल ने कहा कि भगवान श्रीराम छत्तीसगढिय़ा मां के सपूत थे। उनकी माता कौशल्या जी का मायका छत्तीसगढ़ के चंदखुरी में रहा है। यह हम सबके लिए बड़े ही गर्व की बात है कि हमारा छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल प्रांत है। इस तरह प्रभु श्रीराम छत्तीसगढ़ वासियों के भांजे हैं। यही वजह है कि प्रभु श्रीराम छत्तीसगढ़ वासियों के रोम रोम और रग रग में रचे बसे हुए हैं। राम राम कहकर एक दूसरे का अभिवादन करने की परंपरा यहां चली आ रही है।

रत्नावली ने कहा चूंकि श्रीराम रिश्ते में छत्तीसगढ़ वासियों के भांजे हुए, इसीलिए छत्तीसगढ़ में भांजे को देवतुल्य मानकर उसकी पूजा की जाती है। यहां मामा और मामी द्वारा अपने भांजे भांजियों के चरण स्पर्श करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। अगर भूलवश भी भांजे भांजी को पैरों से ठोकर लग जाए, तो मामा मामी को प्रायश्चित करना पड़ता है। यह हमारी उच्च संस्कृति की पहचान और उत्कृष्ट परंपरा है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ने मानव समाज के समक्ष जो आदर्श प्रस्तुत किए हैं, वे हर व्यक्ति के लिए अनुकरणीय हैं। एक आदर्श पुत्र के रूप में उन्होंने राज पाठ का मोह न कर अपने पिता राजा दशरथ के आदेश को शिरोधार्य करते हुए चौदह वर्ष के वनवास को स्वीकार कर लिया। अपने अनुज भरत को सबकुछ सौंपकर वन के लिए निकल पड़े। माता सीता आदर्श पत्नी की मिसाल प्रस्तुत करते हुए और लक्ष्मण जी एक आदर्श भाई की भूमिका का निर्वहन करते हुए उनके साथ वन के लिए रवाना हो गए। प्रभु श्रीराम गुहाराज निषाद, भील महिला शबरी और वानरों, गिलहरी, मृग जैसे प्राणियों को गले लगाया। उन्होंने सभी जीवों के प्रति प्रेम और सम भाव रखा। यह उनके उच्च आदर्श के द्योतक हैं।

रत्नावली कौशल ने कहा कि भगवान श्रीराम ने ऐसी कई मिसालें पेश की हैं, जो प्राणी मात्र के लिए आदर्श बन गए हैं। उन्होंने जीवन की हर मर्यादा का पालन किया, इसीलिए वे मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए। भगवान राम जब तक वन में रहे, अनुज भरत उनके खड़ाऊ को सिंहासन के समक्ष रखकर अयोध्या का राजपाट चलाते रहे। सुश्री कौशल ने कहा कि वनवास से लौटने के बाद रामजी ने सुशासन का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके राज में किसी के साथ भी कोई भेदभाव नहीं होता था। इसीलिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भारत में रामराज्य स्थापना का सपना देखा करते थे। रत्नावली के इस अद्भुत वक्तव्य के बीच आयोजन स्थल बार बार तालियों की गडग़ड़ाहट और श्रीराम के जयघोष से गूंजता रहा। आचार्य नेहरू गोस्वामी और प्रदेश अध्यक्ष मंजू गोस्वामी ने संगीत के बीच रामायण की चौपाइयां सुनाकर सबका दिल जीत लिया। त्रिवेणी संगम मानस परिवार, सोनहा माटी मानस परिवार एवं जिलेभर से पहुंची मानस मंडलियों ने मानस गान की संगीतमय प्रस्तुति दी।

श्रीराम के आदर्शो पर चल रही भूपेश सरकार
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार भगवान श्रीराम के आदर्शो को आत्मसात करते हुए लोक कल्याण के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समाज के हर तबके के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं संचालित कर रहे हैं। श्री बघेल का लक्ष्य छत्तीसगढ़ में रामराज्य की स्थापना करना है। सुश्री कौशल ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ से जुड़ी भगवान रामचंद्र की स्मृतियों के संरक्षण के लिए चंदखुरी में कौशल्या माता मंदिर का निर्माण कराया गया है, भव्य राम वन गमन पथ का निर्माण कराया जा रहा है। ये छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान बनेंगे। हाल ही में सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर रामायण महोत्सव का भी आयोजन कराया था। सुश्री कौशल ने कहा कि कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राम के नाम पर वोट की राजनीति नहीं करते, बल्कि यथार्थ में श्रीराम के आदर्श पर चलते हैं। कार्यक्रम में मानसप्रेमी परिवार संगठन के जिला सचिव महावीर साहू, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र जायसवाल, कोषाध्यक्ष शिवदयाल साहू, जिला प्रवक्ता ठाकुर रामावतार, जिला प्रभारी हीरालाल साहू (पार्षद मुंगेली), मीडिया प्रभारी खुमान साहू, ब्लॉक अध्यक्ष लोरमी ऋषि सेन, ब्लॉक अध्यक्ष पथरिया प्यारेलाल साहू, ब्लॉक अध्यक्ष मुंगेली देवनाथ साहू की अगुवाई में जिला व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र व अनुदान राशि का वितरण किया गया तथा ज्यादा से ज्यादा मानस मंडलियों के पंजीयन की जवाबदारी सौंपी गई।

गौठान में मशरूम उत्पादन प्रारंभ, समूह की महिलाओं को मिला प्रशिक्षण, 1 महीने में 70000 ग्राम मशरूम का होगा उत्पादन
आरक्षक ने जहर खाकर की खुदकुशी, तबादले के बाद आमद नहीं मिलने से था परेशान, मां ने लगा अफसरों पर आरोप
चीन पर तनाव के बीच आज शाम 4 बजे पीएम मोदी करेंगे संबोधित, इन मुद्दों पर कर सकते हैं बात
धान खरीदी के लिए सभी तैयारियां पूर्ण, कल से शरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
आश्वासन के बाद भी संविदा कर्मचारियों की मांग नहीं हुई पूरी, 9 से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 289 # 01 August 2023
Next Article पायनियर भारत में करेगी अपने आर एण्ड डी फुटप्रिन्ट का विस्तार, भारतीय एवं विश्वस्तरीय ऑटोमोटिव बाज़ारों में विकास का लक्ष्य पायनियर भारत में करेगी अपने आर एण्ड डी फुटप्रिन्ट का विस्तार, भारतीय एवं विश्वस्तरीय ऑटोमोटिव बाज़ारों में विकास का लक्ष्य

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?