ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य थीम पर बिजली महोत्सव का आगाज, 30 जुलाई तक छत्तीसगढ़ के हर जिले में होंगे आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य थीम पर बिजली महोत्सव का आगाज, 30 जुलाई तक छत्तीसगढ़ के हर जिले में होंगे आयोजन

By @dmin
Published: July 26, 2022
Share
उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य थीम पर बिजली महोत्सव का आगाज, 30 जुलाई तक छत्तीसगढ़ के हर जिले में होंगे आयोजन
उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य थीम पर बिजली महोत्सव का आगाज, 30 जुलाई तक छत्तीसगढ़ के हर जिले में होंगे आयोजन
SHARE

रायपुर (पीआईबी)। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य ऊर्जा 2047 – बिजली महोत्सव कार्यक्रम का आज प्रदेश के तीन जिलों से हुआ। प्रदेशभर के हर जिलों में 30 जुलाई तक बिजली महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें बिजली से आम लोगों के जीवन में आए बदलाव को रेखांकित किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्तर पर उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य ऊर्जा 2047 कार्यक्रम घोषित किया गया है। जिसके तहत हर जिले में दो स्थानों पर बिजली महोत्सव होंगे। इसके तहत आज धमतरी के कुरुद, गरियाबंद के मैनपुर एवं बलरामपुर में बिजली महोत्सव का शुभारंभ किया गया।

छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं के साथ ही साथ ही केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना एवं डीडीयूजीजेवाई योजना, कुसुम योजना एवं उपभोक्ता के अधिकार सहित अन्य योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।

इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बिजली से आम जनजीवन पर में काफी तरक्की हुई है। लोगों का जीवन आसान हुआ है और उनकी सुविधाओं एवं ज्ञान में वृद्धि करने में ऊर्जा बहुत अधिक सहायक हुई है।

इसमें छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी सहित केंद्रीय विद्युत उपक्रम आरईसी लिमिटेड, एनटीपीसी सहित अन्य उपक्रम संयुक्त रूप से शामिल हो रहे हैं। इसमें जिला प्रशासन की भी भागीदारी है । कल 26 जुलाई को सुकमा और सूरजपुर में बिजली महोत्सव का आयोजन होगा।

बिजली महोत्सव के दौरान 30 जुलाई को देश के कुल 100 जिले में प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे जुड़ें रहेंगे। इसमें प्रदेश के पाँच जिलों रायपुर, बिलासपुर, अम्बिकापुर, जगदलपुर, एवं धमतरी को सम्मिलित किया गया है।

इसमें भारत सरकार और राज्य सरकार के द्वारा ऊर्जा, वैकल्पिक ऊर्जा, वितरण एवं ट्रांसमिशन के क्षेत्र में किए गए कार्यों की उपलब्धियों, योजनाओं आदि के प्रदर्शन बैनर, पोस्टर, आडियो विजुअल, नुक्कड़ नाटक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

बालाकोट एयरस्ट्राइक के हीरो अभिनंदन का प्रमोशन, बनाए गए ग्रुप कैप्टन
छत्तीसगढ़ को हर्बल ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है बोर्ड : अध्यक्ष विकास मरकाम
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: परिणय सूत्र में बंधे 14 जोड़े, विधायक देवेन्द्र यादव ने दी शुभकामनाएं
इस पंजाबी सिंगर ने शॉर्ट स्कर्ट के साथ कलरफुल बूट्स पहनकर दिखाया ग्लैमरस लुक
देवी-देवताओं की पूजा नहीं करने की शपथ दिलाने वाले मंत्री का इस्तीफा, विवादों में आया धर्मांतरण कार्यक्रम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अब बिना स्लॉट बुक किए ही वैक्सीन लगवा सकेंगे 18-44 साल के लोग प्रदेश में बीते 10 दिनों में 16.25 लाख लोगों ने लगवाए प्रिकॉशन डोज
Next Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ: भिक्षुक ने चार बच्चों को डूबने से बचा लिया

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?