ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ई-पॉस मशीन से राशनकार्डधारियों को राशन लेने में न हो कोई परेशानी : मंत्री अमरजीत भगत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

ई-पॉस मशीन से राशनकार्डधारियों को राशन लेने में न हो कोई परेशानी : मंत्री अमरजीत भगत

By @dmin
Published: April 28, 2022
Share
SHARE

रायपुर । खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने यहां अपने निवास कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता में है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए इसलिए राज्य के अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक सुगमता पूर्वक राशन पहुंचाना हमारी जवाबदेही है। श्री भगत ने बैठक में कहा कि ई-पॉस मशीन लगने के बाद राशनकार्डधारी परिवारों को राशन लेने में आ रही कठिनाईयों का तत्काल समाधान किया जाए। राशन कार्ड धारियों के थम इम्प्रेशन, नॉमिनी तथा सर्वर प्राब्लम के कारण राशन वितरण की शिकायत आ रही थी। उल्लेखनीय है प्रदेश में वर्तमान में लगभग 69 लाख राशन कार्ड प्रचलित और 13 हजार से अधिक शासकीय उचित मूल्य के दुकानों में से 12 हजार 312 दुकानांें में ई-पास मशीन लगाए जा चुके है।

खाद्य मंत्री श्री भगत ने बैठक में कहा कि ऐसे व्यक्ति जिसके नाम से राशन कार्ड है परन्तु उचित मूल्य दुकान तक आकर राशन लेने में असमर्थ है जैसे-निःशक्तजन, बुजुर्ग, 10 वर्ष से कम उम्र के बालक, गंभीर लाईलाज बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति आदि के लिए कारगर योजना बनाकार राशन उपलब्ध कराया जाए। अधिकारियों ने बताया कि निःशक्तजन एवं ऐसे सदस्य जिसकी आयु 60 वर्ष से अधिक अथवा 10 वर्ष से कम राशनकार्डधारी के लिखित आवेदन पर जिला स्तर पर ही उसी उचित मूल्य दुकान से संलग्न एवं उनके द्वारा प्रस्तावित किसी अन्य हितग्राही को नॉमिनी नियुक्त कर खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। जिला स्तर पर 39 हजार से अधिक नॉमिनी नियुक्त किये जा चुके है तथा राज्य स्तर से 5,439 नॉमिनी नियुक्त किए जा चुके हैं। कुष्ठ रोगी, अथवा गंभीर बीमारी से पीड़ित राशनकार्डधारियों हेतु मितानिन या आगंनबाड़ी कार्यकर्ता को ट्रस्टेड पर्सन निुक्त कर खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। मंत्री श्री भगत ने कहा कि लोगों को सुगमता पूर्वक राशन उपलब्ध हो सके इसके लिए आवेदन परीक्षण के बाद जल्द से जल्द नॉमिनी और ट्रस्टेड पर्सन का लिस्ट जारी हो।श्री भगत ने बैठक में नवीन ग्राम पंचायतांे तथा 500 राशन कार्ड से अधिक संख्या वाले उचित मूल्य के दुकानों को कार्ड संख्या के हिसाब से युक्तियुक्तकरण के तहत नवीन आबंटन करने के भी निर्देश दिए।

CG Breaking : कैबिनेट की अगली बैठक में प्रस्तुत होगा मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का प्रस्ताव, सीएम ने दिए निर्देश
कपिल शर्मा का डेब्यू एल्बम अलोन हुआ रिलीज, अलग अंदाज में नजर आए कॉमेडियन
नक्सलियों का बड़ा हमाला: पुलिस जवानों की बस को ब्लास्ट से उड़ाया, 4 जवान शहीद, 14 घायल
पीएम मोदी पहुंचे डोंगरगढ़ : मां बम्लेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, आचार्य विद्यासागर महाराज से की मुलाकात
प्रदेश में लगातार कम हो रहे कोरोना के नए मामले… पिछले 24 घंटे में सामने आए 4328 नए केस… सरकार ने ब्लैक फंगस को नोटिफायेबल डिसीज घोषित किया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खैरागढ़ को छत्तीसगढ़ राज्य की कलाधानी के रूप में सजाएंगे-संवारेंगे: सीएम बघेल खैरागढ़ को छत्तीसगढ़ राज्य की कलाधानी के रूप में सजाएंगे-संवारेंगे: सीएम बघेल
Next Article CM Baghel did yoga practice in his residence on International Yoga Day - Make Yoga a part of your life छत्तीसगढ़ में अब अक्षय तृतीया को माटी पूजन दिवस के रूप में मनाया जाएगा- सीएम भूपेश बघेल ने की थी घोषणा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?