ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस बार 15 अगस्त पर हर घर फहरेगा महिलाओं द्वारा तैयार तिरंगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

इस बार 15 अगस्त पर हर घर फहरेगा महिलाओं द्वारा तैयार तिरंगा

By @dmin
Published: August 3, 2022
Share
इस बार 15 अगस्त पर हर घर फहरेगा महिलाओं द्वारा तैयार तिरंगा
इस बार 15 अगस्त पर हर घर फहरेगा महिलाओं द्वारा तैयार तिरंगा
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से 11 से 17 अगस्त के मध्य मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घरों, संस्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता सप्ताह के तैयार विशेष डीपी फ्रेम का इस्तेमाल अपनी डीपी में करने की अपील भी की है। प्रोफाईल फोटो बनाने के लिए http://twb.nz/hamar-tiranga पर क्लिक किया जा सकता है।

आजादी के अमृत वर्ष को यादगार बनाने के लिए हर घर झंडा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर हर घर झंडा कार्यक्रम अंतर्गत छत्तीसगढ़ के स्व-सहायता समूह की दीदीयों द्वारा तैयार किया गया तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की महिला स्वसहायता समूह की दीदीयां मन में देश भक्ति की भावना के साथ तिरंगा झंडा तैयार कर रही है साथ ही स्वयं को आर्थिक रूप से सशक्त कर रही है। दंतेवाड़ा जिले की पार्वती स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा तिरंगा झंडा बनाया जा रहा है। ये दीदीया झंडे बनाने के काम को महज काम नहीं बल्कि देश सेवा के रूप में देख रही हैं।

महासमुन्द जिले के कोमाखान की महिला स्व सहायता समूह की श्रीमती यामिनी साहू ने बताया कि उन्हें अभी हाल में ही डेढ़ हजार झण्डे बनाने का ऑर्डर मिला है, इसके उपरांत और ऑर्डर मिलने वाला हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनके समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए झण्डे जिले के घरों और सरकारी कार्यालयों में फहरेंगे। ये उनके लिए गौरव की बात है। झंडे बनाने का यह कार्य जहां एक तरफ राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर महिलाओं को रोजगार भी दे रहा है। जिसमें राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने की जिम्मेदारी महिला स्व-सहायता समूहों को दी गई है।

रायपुर जिले में सेरीखेड़ी के उजाला ग्राम संगठन से जुड़े महिला समूहों की दीदियां झण्डों की सिलाई का काम कर रही है। जल्द ही यह झण्डे अपने घरों में फहराने के लिए लोगों को उपलब्ध होंगे। जिला प्रशासन की मदद से तिरंगा झंडा बनाने का काम उजाला ग्राम संगठन की तीस महिलाओं ने शुरू किया है। 8 अगस्त तक महिलाओं ने लगभग 60 हज़ार झंडे बनाने का लक्ष्य रखा है। इन झंडो को बनाने के लिए माप आदि की तकनीकी जानकारी और मार्गदर्शन जिला पंचायत के आजीविका मिशन से जुड़े अधिकारियों ने दिया है। स्व सहायता समूह की महिलाएँ खादी और पॉलिस्टर कपड़े के दो प्रकार के तिरंगा झण्डा बना रही है। आजीविका मिशन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि तिरंगा झंडा बनाने के लिये खादी के कपड़े स्थानीय स्तर पर खादी ग्रामोउद्योग बोर्ड से खरीदे गए है और पॉलिस्टर का कपड़ा दूसरे कपड़ा मिलों से मंगाया गया है। झण्डे 20 इंच ऊँचाई और 30 इंच चौड़ाई की निर्धारित माप में बनाये जाएंगे।

महिला समूहों की सदस्यों द्वारा बनाये गए इन झंडों को किफायती दरों पर सी मार्ट के साथ गाँव-गाँव की उचित मूल्य की राशन दुकानों पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। नगरीय निकायों और शासकीय कार्यालयों में भी स्टॉल लगाकर शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों सहित आम जनों को झण्डे उपलब्ध कराए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के अवसर पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस महोत्सव के तहत 11 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा। अभियान के दौरान देश के नागरिक अपने-अपने घरों में तिरंगा झण्डा फहराकर आजादी का जश्न मनाएंगे। अपने घरों में बच्चों और नई पीढ़ी के लोगों को कई बलिदानों के बाद मिली आजादी का महत्व बताया जाएगा और राष्ट्रध्वज के गौरव, मान-सम्मान की रक्षा के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने की राष्ट्र भक्ति की भावना जगाई जाएगी।

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय : व्यापारियों को राहत, ई-वे बिल की सीमा 1 लाख तक बढ़ाई
ये है छत्तीसगढ़ की बेटी : घर संभालने के साथ करती है बाइक रिपेयरिंग का काम… पति के साथ संभालती है दुकान
हैदराबाद से बस्तर पहुंचे युवक की आइसोलेशन सेंटर में मौत…. आंध्र म्यूटेंट की आशंका से स्वास्थ्य महकमे में हडकंप
लघु वनोपजों की खरीदी में छत्तीसगढ़ पूरे देश में अव्वल
चीन में कोरोना से हाहाकार, बच्चों को मां-बाप से किया जा रहा दूर, खौफ में चीनी नागरिक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में अब तक 568.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Next Article कुछ ही देर में 7000 से ज्यादा लोगों ने सोशल मीडिया पर हमर तिरंगा अभियान के साथ दिखाई एकजुटता कुछ ही देर में 7000 से ज्यादा लोगों ने सोशल मीडिया पर हमर तिरंगा अभियान के साथ दिखाई एकजुटता

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?