ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस जगह होगी पावर हाउस बाजार के व्यवसायियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था… कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

इस जगह होगी पावर हाउस बाजार के व्यवसायियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था… कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश

By @dmin
Published: August 6, 2022
Share
SHARE

भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख मार्केट पावर हाउस के सब्जी, फल मार्केट एवं समीपस्थ अन्य बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने सायं काल किया। पूरे बाजार क्षेत्र का 3 घंटे तक कलेक्टर ने निरीक्षण कर मार्केट में सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दुकानदारों के द्वारा सामग्री विक्रय के लिए अतिरिक्त रूप से सड़क बाधा करते हुए विक्रय के लिए लगाए गए स्टॉल को हटवाने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि बाजार में आने-जाने वाले खरीदारों को इससे अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं उन्होंने मार्केट के व्यवसायियों से भी बाजार को सुव्यवस्थित करने पर चर्चा की और सहयोग करने कहा।

कलेक्टर ने निरीक्षण में देखा की शहर का प्रमुख मार्केट होने के कारण और नेशनल हाईवे से लगे होने के कारण तथा पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण व्यवसायियो के वाहन बाजार क्षेत्र के भीतर एवं सड़कों के किनारे ही खड़ी हो रही है जिससे यातायात प्रभावित होने तथा दुर्घटनाओं की संभावना हो सकती है, इसके बेहतर विकल्प के रूप में पावर हाउस में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे के रिक्त स्थान पर पावर हाउस मार्केट के व्यापारियों के लिए वाहनों की पार्किंग व्यवस्था करने के उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। पावर हाउस मार्केट के सामने सड़कों के किनारे लगे हुए ठेले को उचित तरीके से व्यवस्थित करने के निर्देश भी उन्होंने दिए। कलेक्टर श्री मीणा ने निरीक्षण के दौरान पाया कि एंप्लॉयमेंट भवन, सब्जी मंडी सुलभ शौचालय के समीप की लाइट बंद है जिसे उन्होंने तत्काल चालू करने के निर्देश मौके पर दिए, उन्होंने कहा कि ऐसे बंद लाइटों की निरंतरता पर जांच करते हुए लाइट को चालू कराएं।

जवाहर मार्केट एवं सर्कुलर मार्केट का भी कलेक्टर ने निरीक्षण किया और उन्होंने यहां पानी निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था देखी। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने महात्मा गांधी नगर बीएसपी पानी टंकी के चारों तरफ के पार्किंग को बड़ा करवाने के निर्देश दिए, ताकि सड़कों पर जाम की स्थिति न हो और बेहतर पार्किंग सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि मार्केट क्षेत्र के सभी सुलभ शौचालय स्वच्छ होने चाहिए इसकी निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश उन्होंने दिए। कलेक्टर श्री मीणा ने कहा कि मुख्य सड़कों के अलावा अंदरूनी इलाकों, बाजार क्षेत्रों में भी रोका छेका अभियान के तहत आवारा पशुओं को पकडऩे की कार्यवाही करें और बाजार क्षेत्र में सुबह और रात्रि में भी कचरे का उठाव हो। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन 3 आयुक्त येशा लहरे,जोन 4 आयुक्त अमिताभ शर्मा एवं स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री साय का धमतरी में विशाल रोड शो, बोले- नगर निकाय में भाजपा की जीत से धमतरी को मिलेगा ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ
दिल्ली में बैठकर चला रहे थे ठगी की दुकान, रायपुर पुलिस ने दबिश देकर 14 बदमाशों को दबोचा… किराएदार बनकर की थी रेकी
रूस ने चंद घंटों में ही तबाह किए यूक्रेन के एयरबेस और सैन्य ठिकाने, रुकने के मूड में नहीं पुतिन
साइबर ठगी के शिकार हुए क्रेडा अधिकारी, क्रेडिट कार्ड बंद करने का झांसा देकर खाते से उड़ाए 70 हजार, फिर हुआ ये सब
मुख्यमंत्री ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर जताया गहरा शोक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 छत्तीसगढ़ में कोरोना के मिले 435 नए मामले, तीन लोगों की मौत
Next Article साठ के दशक के बाद से कृषि में रसायनों का बेहिसाब उपयोग: डॉ. चंदेल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?