ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस्लामिक स्टेट ने ली काबुल एयरपोर्ट पर रॉकेट हमले की जिम्मेदारी, अमेरिका बोला- अपनी बात पर खरा उतरे तालिबान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

इस्लामिक स्टेट ने ली काबुल एयरपोर्ट पर रॉकेट हमले की जिम्मेदारी, अमेरिका बोला- अपनी बात पर खरा उतरे तालिबान

By @dmin
Published: August 30, 2021
Share
इस्लामिक स्टेट ने ली काबुल एयरपोर्ट पर रॉकेट हमले की जिम्मेदारी, अमेरिका बोला- अपनी बात पर खरा उतरे तालिबान
इस्लामिक स्टेट ने ली काबुल एयरपोर्ट पर रॉकेट हमले की जिम्मेदारी, अमेरिका बोला- अपनी बात पर खरा उतरे तालिबान
SHARE

काबुल/वॉशिंगटन (एजेंसी)। काबुल एयरपोर्ट के पास सोमवार को हुए रॉकेट हमले की जिम्मेदारी खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। इससे पहले भी इस्लामिक स्टेट ने एयरपोर्ट पर हजारों की भीड़ के बीच आत्मघाती हमला कराया था, जिसमें सौ से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। इनमें 13 अमेरिकी सैनिक भी शामिल थे। तब से अब तक यह दूसरा बड़ा अटैक है, जिसकी जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है। इस्लामिक स्टेट से जुड़े नाशेर न्यूज ने टेलीग्राम चैनल पर हमले की जिम्मेदारी ली है। आतंकी समूह का कहना है कि खिलाफत के लड़ाकों ने 6 रॉकेट्स के जरिए काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अटैक किया था। अमेरिकी एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने इनमें से 5 रॉकेट्स को इंटरसेप्ट किया था।

इस बीच तालिबान का कहना है कि अमेरिकी सैनिकों की अफगानिस्तान से पूरी तरह वापसी होने के साथ ही देश में इस्लामिक स्टेट के हमले रुक जाएंगे। वहीं अमेरिका ने इसे लेकर तालिबान पर निशाना साधा है। अमेरिका का कहना है कि तालिबान को अपनी प्रतिबद्धता का पालन करना चाहिए। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने सोमवार को कहा कि वॉशिंगटन यह उम्मीद करता है कि तालिबान अपनी ओर से किए गए वादों पर खरा उतरेगा। अमेरिकी प्रवक्ता का यह बयान तालिबान के उस बयान के बाद सामने आया है, जिसमें उसने कहा था कि हम चाहते हैं कि काबुल में अमेरिका की राजनयिक उपस्थिति बनी रहे।

इस पर नेड प्राइस ने कहा, ‘हमने तालिबान की ओर से कई बयान सुने हैं। इनमें से कई बयान सकारात्मक हैं और कई बयानों में उसने कुछ बेहतर करने की बात कही है, लेकिन अंत में हम उसके कामों को देखना चाहते हैं, बातों को नहीं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान में हक्कानी नेटवर्क से कोई बात नहीं कर रहा है। दरअसल अमेरिका ने हक्कानी ग्रुप को 2012 में आतंकी समूह की सूची में डाला था और अब वह अफगानिस्तान में तालिबान का राज आने के बाद सत्ता का हिस्सा बन गया है। यही नहीं एक बार फिर से अमेरिका ने दोहराया है कि 31 अगस्त को उसके सैनिक अफगानिस्तान से पूरी तरह से लौट आएंगे।

बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति का हुआ विस्तार: महिला मोर्चा अध्यक्ष ने किया कार्यकारिणी का ऐलान… महिला उत्थान के लिए कार्य करने वालों मिली जगह
कोरोना वैक्सीन ट्रायल: साइकिल से वैक्सीन बॉक्स लेकर अस्पताल पहुंचा कर्मचारी, सीएमओ ने मांगा जवाब
Big News : मतदान के बीच सुकमा में बूथ के पास नक्सली हमला, सुरक्षाबलों ने की जवाबी फायरिंग
रायपुर-सिरपुर के बीच शुरू हुई एसी बस सेवा, पर्यटकों के रहने-खाने का भी इंतजाम
कोहरे ने फिर रोकी ट्रेनों की रफ्तार, ‘भारत बंद’ से पड़ सकती है दोहरी मार By India City News, 8 January, 2020, 16:30 AddThis Sharing Buttons Share to Facebook Share to TwitterShare to PinterestShare to More नई दिल्ली ,वैसे तो आज यानी 8 जनवरी को ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे की मार दिख रही है, लेकिन ‘भारत बंद’ की वजह से ट्रेनों के परिचालन पर प्रभाव पड़ सकता है। बुधवार 8 जनवरी को केवल 35 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं मंगलवार को 72 ट्रेंनें देरी से चल रही थीं। जहां तक रद्द ट्रेनों की बात करे तो 8 जनवरी बुधवार को रेलवे ने 73 ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं। इनमें आनंद विहार, कानपुर, इलाहाबाद, हजरत निजामुद्दीन, सरायरोहिल्ला, पटना, रांची, नई दिल्ली, गोरखपुर, रांची, कोलकाता, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, जयपुर समेत उत्तर भारत के कई बड़े स्टेशनों और जंक्शनों से चलने या गुजरने वाली ट्रेनें भी हैं।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना से लडऩे दुर्ग जिले की हर संभव मदद करेंगे - टी.एस. सिंहदेव सियासी हलचल: फिर दिल्ली रवाना हुए टीएस बाबा… क्या फिर से चलेगा तीन दिन पुराना खेल?
Next Article For the calculation of OBC and economically weaker sections ओबीसी व आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना के लिए प्रदेश में 5549 सुपरवाईजर नियुक्त…. नगरीय क्षेत्रों में 1103 तथा ग्राम पंचायत क्षेत्रों में 4446 सुपरवाईजर नियुक्त

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?