ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इसे कहते हैं उल्टी गंगा, रेड कार्रवाई करने गई पुलिस पर जुआरियों ने किया ईंट से हमला, हेड कांस्टेबल और एक आरक्षक घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-Bhilai

इसे कहते हैं उल्टी गंगा, रेड कार्रवाई करने गई पुलिस पर जुआरियों ने किया ईंट से हमला, हेड कांस्टेबल और एक आरक्षक घायल

By @dmin
Published: October 29, 2022
Share
इसे कहते हैं उल्टी गंगा, रेड कार्रवाई करने गई पुलिस पर जुआरियों ने किया ईंट से हमला, हेड कांस्टेबल और एक आरक्षक घायल
इसे कहते हैं उल्टी गंगा, रेड कार्रवाई करने गई पुलिस पर जुआरियों ने किया ईंट से हमला, हेड कांस्टेबल और एक आरक्षक घायल
SHARE

कवर्धा. जुआ खेल रहे लोगों ने रेड कार्रवाई करने गई पुलिस पार्टी पर ही उल्टा हमला कर दिया। जुआरियों ने एक हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को ईंट से मारकर घायल कर दिया। जुआरी यही नहीं रूके गुंडागर्दी करते हुए पुलिस वालों पर लात घूसों से वार करने लगे। यह पूरा घटनाक्रम कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना अंतर्गत ग्राम कुसुमघटा का है। पुलिस घायल हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

जान से मारने की देने लगे धमकी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुसुमघटा के बाजार स्थल पर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही निरीक्षक रामकिशन मरकाम के साथ रात 9.30 बजे पूरी टीम बाजार स्थल पर पहुंची। जहां पुलिसकर्मी जुआ खेल रहे जुआरियों को घेराबंदी कर पकडऩे लगे। इसी दौरान कुछ जुआरी पुलिस को देखकर भाग गए। पुलिस टीम मौके पर जुआरी नरेश चन्द्रवंशी और श्रीराम चन्द्रवंशी पकड़ लिया। कुछ देर बाद दो आरोपी के अन्य साथी आ गए। सभी लोग एक राय होकर पुलिस टीम से गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।

ईंट से कर दिया हमला
जुआरी नरेश चन्द्रवंशी ने पास में पड़े ईंट को उठाकर प्रधान आरक्षक रावेन्द्र सेन के सिर में मार दिया। जुआरी श्रीराम चन्द्रवंशी ने हाथ, मुक्का और लात से मारपीट करने लगा। इसी बीच प्रधान आरक्षक के सिर फटने से खून बहने लगा। आरक्षक राजेश बंजारे के सीने में भी चोट आई। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने, जान से मारने की धमकी देने और चोट पहुंचाने के चलते आरोपी नरेश चंद्रवंशी, श्रीराम चंद्रवंशी व अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हो सकी है।

CG News : कांकेर में नक्सली कमांडर ने किया सरेंडर, कई वारदातों में रह शामिल… पांच लाख का था इनाम
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण व बिक्री पर लगाम, 1619 गैस सिलेंडर जब्त
अच्छी पहल: बच्ची को दु:खी देख मुख्यमंत्री ने बुलाया अपने पास, पूछा कारण, और फिर दी मनचाही सौगात
छत्तीसगढ़ के इस जिले में जिम व व्यायाम शालाओं को खोलने की मिली अनुमति…. सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे का मिला समय
ब्राउन शुगर के साथ 4 गिरफ्तार: आरोपियों के पास से 4 लाख रुपए की नशीली टेबलेट जब्त…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरूण साव के काफिले की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी ठोकर, महिला की मौत, जवान घायल छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरूण साव के काफिले की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी ठोकर, महिला की मौत, जवान घायल
Next Article पड़ोसन से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, और फिर करने लगा ब्लैकमेल, जब पति को चला पता तो……..जाने क्या है पूरा मामला पड़ोसन से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, और फिर करने लगा ब्लैकमेल, जब पति को चला पता तो……..जाने क्या है पूरा मामला

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?