ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इन राज्यों को मिला तोहफा, पीएम मोदी ने देश को समर्पित कीं 9 वंदे भारत एक्सप्रेस, कहा- इससे बढ़ रहा रोजगार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

इन राज्यों को मिला तोहफा, पीएम मोदी ने देश को समर्पित कीं 9 वंदे भारत एक्सप्रेस, कहा- इससे बढ़ रहा रोजगार

By Om Prakash Verma
Published: September 24, 2023
Share
इन राज्यों को मिला तोहफा, पीएम मोदी ने देश को समर्पित कीं 9 वंदे भारत एक्सप्रेस, कहा- इससे बढ़ रहा रोजगार
इन राज्यों को मिला तोहफा, पीएम मोदी ने देश को समर्पित कीं 9 वंदे भारत एक्सप्रेस, कहा- इससे बढ़ रहा रोजगार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को एक साथ नौ वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा दिया। पीएम मोदी दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) की दो सेवाओं सहित नौ वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये काचीगुडा-यशवंतपुर और विजयवाड़ा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल मार्गों के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा का उद्घाटन किया। वहीं, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कार्यक्रम में भाग लिया।

पीएम नरेंद्र मोदी 11 राज्यों को बड़ा गिफ्ट देते हुए नौ वंदे भारत एक्सप्रेस देश को समर्पित कीं। पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये नौ ट्रेनें ग्यारह राज्यों राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी। ये वंदे भारत ट्रेनें अपने संचालन के मार्गों पर सबसे तेज़ ट्रेन होंगी और यात्रियों का काफी समय बचाने में मदद करेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में आधुनिक कनेक्टिविटी विस्तार का यह अभूतपूर्व अवसर है। इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की यह गति और स्केल 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं से बिल्कुल मैच कर रही हैं और यही आज का भारत चाहता है। उन्होंने कहा कि आज जिन ट्रेनों को शुरू किया गया है, वे पहले की तुलना में ज्यादा आधुनिक और आरामदायक हैं। ये वंदे भारत ट्रेनें नए भारत के नए जोश, नए उत्साह और नई उमंग का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि ऐसे कई रेलवे स्टेशन हैं जो पिछले कई सालों से विकसित नहीं हुए हैं। इन स्टेशनों को विकसित करने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि अमृत काल में बने नए स्टेशन ‘अमृत भारत स्टेशन’ कहलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों ने पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी ला दी हैं। जिन जगहों पर वंदे भारत ट्रेन पहुंच रही हैं, वहां पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। इससे वहां रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं

गुजरात में 27 को 4500 करोड़ की परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षा क्षेत्र से संबंधित 4,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए 27 सितंबर को गुजरात का दौरा करेंगे। इसके अलावा आदिवासी बहुल छोटाउदयपुर जिले के बोडेली शहर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा सचिव विनोद राव ने कहा, बोडेली में सभा को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी राज्य सरकार की ‘मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंसÓ पहल के तहत विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस योजना का उद्देश्य स्कूली के बुनियादी ढांचों का उन्नयन, नए और स्मार्ट कक्षाओं एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाओं का निर्माण, राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना है। योजना को पिछले साल अक्तूबर में गुजरात के अडालज गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में लॉन्च किया गया था। इसके तहत राज्य सरकार अगले पांच वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये खर्च कर सभी 35,133 सरकारी और 5,847 अनुदान प्राप्त स्कूलों का उन्नयन करेगी। राव ने कहा इस अवसर पर प्रधानमंत्री राज्य में शिक्षा क्षेत्र से संबंधित कई अन्य नई योजनाएं भी शुरू करेंगे, जिनमें स्वामी विवेकानंद ज्ञान शक्ति आवासीय विद्यालय, रक्षा शक्ति विद्यालय, मुख्यमंत्री ज्ञान सेतु मेरिट छात्रवृत्ति और मुख्यमंत्री ज्ञान साधना मेरिट छात्रवृत्ति शामिल हैं।

बिलासपुर एयरपोर्ट के रन-वे पर टेस्टिंग फ्लाईट का हुआ आगमन: 01 मार्च से बिलासपुर से दिल्ली शुरू होगी विमान सेवा
स्पाइडर मैन अक्रॉस द स्पाइडर वर्स का ट्रेलर रिलीज, इस दिन दस्तक देगी फिल्म…
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को लिखी चिठ्ठी, अस्थायी अस्पताल शुरू करने को कहा
कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश… रेमडेसिवीर की कालाबाजारी हुई तो होगी सीधे जेल…. अस्पतालों को उपयोग के लिए मिले स्टॉक की प्रतिदिन ऑडिट करेंगे नोडल अधिकारी
लोकसभा ने दी चुनाव संशोधन बिल को मंजूरी, वोटर आईडी कार्ड को आधार से जोड़ने का है प्रस्ताव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: दोपहर तक पगला जाते हैं लोग, बढ़ते हैं सड़क हादसे
Next Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 श्रीकंचनपथ 342 # 24 September 2023

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?