ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इन पांच बिंदुओं में समझें यूपी में योगी क्यों उपयोगी, वादों में अखिलेश कहां चूके?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

इन पांच बिंदुओं में समझें यूपी में योगी क्यों उपयोगी, वादों में अखिलेश कहां चूके?

By @dmin
Published: March 10, 2022
Share
इन पांच बिंदुओं में समझें यूपी में योगी क्यों उपयोगी, वादों में अखिलेश कहां चूके?
इन पांच बिंदुओं में समझें यूपी में योगी क्यों उपयोगी, वादों में अखिलेश कहां चूके?
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। चंद घंटों में उत्तर प्रदेश की पूरी सियासी तस्वीर साफ हो जाएगी। पता चल जाएगा कि अगले पांच साल सूबे की कमान किसके हाथ में होगी। लेकिन इसके पहले जो रुझान सामने आ रहे हैं उससे एक बात साफ है कि भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ यूपी में सरकार बना सकती है। एग्जिट पोल के अनुमान काफी हद तक सही होते नजर आ रहे हैं। अब सवाल उठता है कि आखिर तमाम विपरीत चुनौतियों के बावजूद योगी आदित्यनाथ कैसे अखिलेश यादव पर भारी पड़ गए?

उत्तर प्रदेश में छह महीने पहले एकतरफा मुकाबला था। मतलब सियासी गलियारे में ये चर्चा थी कि योगी आदित्यनाथ फिर से चुनाव जीत जाएंगे। लेकिन देखते ही देखते पूरा खेल बदल गया। चुनाव नजदीक आते ही भाजपा के खिलाफ माहौल बन बया। एक के बाद एक योगी के तीन मंत्रियों समेत 11 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी। सभी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। यहीं से समाजवादी पार्टी ने अपने पक्ष में माहौल बना लिया। यहां तक कहा जाने लगा था कि इस बार भाजपा चुनाव हार सकती है।

आखिर क्यों अखिलेश पर भारी पड़ गए योगी?
कानून व्यवस्था : सस्ती बिजली, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का वादा, शिक्षामित्रों को फिर से सहायक अध्यापक बनाने और पुरानी पेंशन लागू करने जैसे बड़े चुनावी घोषणाएं भी योगी सरकार की कानून व्यवस्था के आगे फेल हो गए। योगी आदित्यनाथ लोगों को यह समझाने में कामयाब हुए कि कानून व्यवस्था बेहतर रही तो प्रदेश का विकास तेजी से होगा। यही नहीं, चुनावी दौर में सपा नेताओं के आए विवादित वीडियो भी अखिलेश के खिलाफ चले गए। अखिलेश ने जितना माहौल बनाया था, वो सब पीछे हो गए। महिलाओं ने अखिलेश के किसी भी वादे की बजाय योगी के कानून व्यवस्था पर भरोसा जताया।

महिलाओं का मिला पूरा समर्थन
पिछले कुछ चुनावों में भाजपा की सबसे बड़ी ताकत महिलाएं बनकर उभरी हैं। पीएम आवास योजना से लेकर उज्जवला गैस योजना और बिजली योजना तक सब ने महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया। महिलाओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी योगी आदित्यनाथ का साथ दिया। राजनीतिक विश्लेषक प्रो. अजय कुमार सिंह बताते हैं कि ये चुनाव के नतीजे साफ बताते हैं कि मुस्लिम महिलाओं ने भी भाजपा सरकार को वोट दिया है।

मुफ्त राशन बांटना काम आया
कोरोनाकाल में तीन साल से भाजपा की सरकार हर गरीब तक मुफ्त राशन पहुंचा रही थी। गांव-गांव में लोगों ने इसकी तारीफ की। पीएम मोदी और सीएम योगी अपनी रैलियों में भी इसका जिक्र हमेशा करते थे। इसका फायदा भी भाजपा को मिला।

किसान सम्मान निधि और आवास योजनाएं
पीएम किसान सम्मान योजना के तहत हर साल छोटे किसानों को छह हजार रुपये दिए जाते हैं। ये रकम सीधे किसानों के खाते में जाती है। गांव-गांव में किसान इसकी तारीफ भी करते हैं। इसके अलावा आवास योजना और शौचालय के लिए भी गरीब व मध्य वर्ग के लोगों को अच्छी खासी रकम दी जाती है। खुले मंच से लोग इसकी तारीफ करते हैं। चुनाव में भाजपा के लिए ये योजनाएं काफी मददगार साबित हुईं।

दलित वोटर्स का भाजपा में आना
वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद श्रीवास्तव बताते हैं कि करीब 70 प्रतिशत दलित वोटर्स बहुजन समाज पार्टी से शिफ्ट होकर भाजपा की तरफ आ चुके हैं। समाजवादी पार्टी ने काफी कोशिशें कीं, लेकिन दलित वोटर्स का भरोसा नहीं जुटा पाई। ऐसा इसलिए क्योंकि जब सपा की सरकार थी, तब सबसे ज्यादा दलितों पर अत्याचार के मामले सामने आए थे। इसलिए बसपा के बाद दलित वोटर्स का अगर किसी पार्टी पर भरोसा बन पाया है तो वह भाजपा है।

Breaking News : पुरानी गाड़ी का फैंसी नंबर नई गाड़ी में कर सकेंगे इस्तेमाल, सीएम साय कैबिनेट का बड़ा फैसला
बड़ी राहत: रेमडेसिविर का उत्पादन 10 गुना बढ़ा, अब देश में हर माह कितना बन रहा इंजेक्शन, सरकार ने बताया
राज्य की हज कमेटी देश में हज यात्रियों को उच्च स्तरीय सेवाएं देने वाली राज्य हज कमेटी में शुमार: मंत्री डॉ. टेकाम
पराली/फसल अवशेष के विद्युत संयंत्रों में उपयोग पर किसानों का एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम
मेरे पेरेंट्स से ज्यादा मेरी शादी की चिंता लोगों को है: सोनाक्षी सिन्हा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुलवामा में हमले की एक और साजिश नाकाम, सेना ने वक्त रहते IED से भरी कार को उड़ाया, देखें Video घाटी में ऑपरेशन: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पुलवामा में एक आतंकी ढेर
Next Article दिल्ली में केस बढ़े, लेकिन 'आप' की सरकार कोरोना से चार कदम आगे: अरविंद केजरीवाल विधानसभा चुनाव परिणाम: इन वजहों से आम आदमी पार्टी बनी पंजाब की ‘सरदार’

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?