ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इंस्टेंट पॉकेट मनी एप और गोल्ड लोन में निवेश के नाम पर 40 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

इंस्टेंट पॉकेट मनी एप और गोल्ड लोन में निवेश के नाम पर 40 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

By @dmin
Published: June 19, 2022
Share
SHARE

भिलाई। छात्रों को शार्ट टर्म लोन दिलाने के लिए आइपीएम (इंस्टेंट पॉकेट मनी) एप और गोल्ड लोन में डूबे हुए सोने को खरीदने के नाम पर निवेश करवाकर एक व्यक्ति से 40 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह में शामिल कुल चार सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। वहीं एक आरोपित अभी भी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश की जा रही है। पुलिस नेे गिरफ्तार किए गए आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत कार्रवाई की है।

पत्रकार वार्ता में एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव और एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि सेक्टर-1 निवासी शिकायतकर्ता जयप्रकाश चौहान ने 14 अप्रैल को भ_ी थाना में आरोपित शेखर पसीने, पंकज वर्मा, मुुस्कान गुप्ता, अदनान शेख और सारिक खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपितों ने उससे आइपीएम (इंस्टेंट पॉकेट मनी) नाम के एप के माध्यम से छात्रों को लोन उपलब्ध कराने के लिए पैसा निवेश करने पर ज्यादा लाभांश देने और बैंकों में गोल्ड लोन के नाम पर गिरवी रखे सोने को खरीदकर बाहर मार्केट में अच्छे दामों में बेचकर लाभ अर्जित करने का झांसा देकर कुल 40 लाख 58 हजार रुपये की ठगी की थी।

आरोपितों ने 21 दिसंबर 2019 से लेकर 20 जून 2021 के बीच अलग-अलग किस्तों में शिकायतकर्ता से रुपये लिए थे। एफआईआर दर्ज होने के बाद से सभी आरोपित फरार थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनका लोकेशन निकालना शुरू किया तो पता चला कि आरोपित शेखर पसीने बिलासपुर में हैै और अन्य आरोपित रायपुर में छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने शेखर पसीने को बिलासपुर से गिरफ्तार किया और बाकि के तीन आरोपित पंकज वर्मा, मुस्कान गुप्ता और अदनान शेख रायपुर से पकड़े गए। आरोपित सारिक खान फरार हो गया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों ने शिकायतकर्ता से ठगी करने की बात स्वीकार की। ठगी के रुपयों को आरोपितों ने कहां इस्तेमाल किया है, इसकी जांच की जा रही है। गिरफ्तार किए आरोपितों में शेखर पसीने (33) डहेलिया तालपुरी भिलाई का निवासी है। वहीं पंकज वर्मा (29) और उसकी पत्नी मुस्कान गुप्ता, गली नंबर-एक जवाहर नगर, काफी हाउस के पास सतना मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। चौथा आरोपित अदनान शेख (32) संंजय नगर आरडीए रायपुर का निवासी है।

दर्दनाक हादसा: बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 30 यात्रियों की मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल
17 दिनों से बंद था महिला का फोन, सच्चाई सामने आई तो दहल गया परिवार… जानिए क्या है मामला
गैर-मुस्लिमों पर हमलों के बाद ऐक्शन, 570 लोग हिरासत में, कई पत्थरबाज भी दबोचे गए
जनसमर्पन एक प्रयास फाउंडेशन ने आयोजित की ऑनलाइन ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन….. इन बच्चों ने मारी बाजी
10 वीं के बाद कॉमर्स: संभावनाएं व महत्व पर ऑनलाइन सेमिनार…. कामर्स गुरु डॉ संतोष राय देंगे छात्रों के सवालों का जवाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सामाजिक भवन से बिल्डिंग मटेरियल की चोरी, 4 गिरफ्तार
Next Article बिग ब्रेकिंग: स्पाइस जेट के विमान में लगी आग, पटना में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग बिग ब्रेकिंग: स्पाइस जेट के विमान में लगी आग, पटना में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?