ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इंसानी सोच के अंधेरों में उतरने के लिए हो जाइए तैयार : देखिये मनोरंजक थ्रिलर “वध” का प्रीमियर 30 को
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsEntertainment

इंसानी सोच के अंधेरों में उतरने के लिए हो जाइए तैयार : देखिये मनोरंजक थ्रिलर “वध” का प्रीमियर 30 को

By Om Prakash Verma
Published: March 28, 2024
Share
इंसानी सोच के अंधेरों में उतरने के लिए हो जाइए तैयार : देखिये मनोरंजक थ्रिलर "वध" का प्रीमियर 30 को
इंसानी सोच के अंधेरों में उतरने के लिए हो जाइए तैयार : देखिये मनोरंजक थ्रिलर "वध" का प्रीमियर 30 को
SHARE

अंधेरे की गहराइयों को टटोलने के लिए तैयार हो जाइए! एंड एक्सप्लोर एचडी पर होने जा रहा है बहुप्रतीक्षित थ्रिलर फिल्म, “वध” का प्रीमियर 30 मार्च, शनिवार को रात 9 बजे। यह रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी इंसानी सोच की हदों से आगे बढ़ने का वादा करती है, और किरदारों को अपने अंदर के राक्षसों का सामना करने और अपनी सबसे गहरी फितरत को उजागर करने के लिए मजबूर करती है। वध का विशेष रूप से प्रीमियर एंड एक्सप्लोर एचडी पर होने वाला है, जो एक ऐसा चैनल है जो हर फिल्म प्रेमी की मनोरंजन की चाहत को पूरा करता है जो कि अनरूटीन, अनएक्सपेक्टेड और अनफॉर्मूला है। इसमें फिल्मों का एक विशाल भंडार है जो कहानी कहने की ऐसी खोज करता है जैसी पहले कभी नहीं हुई।

दूरदर्शी फिल्म निर्माता जसपाल सिंह संधू और राजीव बरनवाल द्वारा निर्देशित, “वध” दर्शकों को एक दिलचस्प कहानी में ले जाती है, जहां हर किरदार को उनकी हदों तक परखा जाता है, जो अंततः उनके अंधेरे पक्ष की गहराई को उजागर करता है। रहस्यमय मोड़ से लेकर दिल दहला देने वाले राज तक, यह फिल्म एक बेमिसाल सिनेमाई अनुभव का वादा करती है।

“वध” की कास्टिंग परफेक्शन से कम नहीं है, जिसमें हर एक्टर कुशलतापूर्वक अपने किरदारों को सटीकता और गहराई के साथ निभाता है। नीना गुप्ता, संजय मिश्रा और सौरभ सचदेवा ने बेमिसाल परफॉर्मेंस दी, और किरदारों को गजब की विश्वसनीयता के साथ पेश किया।

फिल्म में एक उलझा हुआ रहस्यमय किरदार निभाने वालीं नीना गुप्ता ने सेट पर अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, “‘वध’ में काम करना किसी अन्य रोल के विपरीत एक रोमांचक अनुभव था। कहानी की तीव्रता ने मुझे एक एक्टर के रूप में चुनौती दी। मुझे इस तरह की मनोरंजक कहानी का हिस्सा होने पर गर्व है। इसमें दर्शकों को उतार-चढ़ाव भरे एक सफर पर चलने का मौका मिलेगा। फिल्म की शूटिंग के दौरान मैं इस किरदार में इतना डूब जाती थी कि कभी-कभी मुझे इसकी सिहरन महसूस होती थी।”

अपने बहुमुखी किरदारों के लिए मशहूर संजय मिश्रा ने फिल्म के प्रीमियर के लिए अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “‘वध’ की स्क्रिप्ट ने मुझे तुरंत अपनी गहराई और दिलचस्पी से आकर्षित कर लिया। मेरे किरदार को जीवंत बनाना उत्साहजनक और डिमांडिंग दोनों था, और मुझे उस पल का इंतजार है जब दर्शक एंड एक्सप्लोर एचडी पर हमारी कड़ी मेहनत का परिणाम देखेंगे। जैसा कि मुझे लगता है कि यह मेरे बेस्ट कामों में से एक है जो मेरी अद्वितीय अभिनय प्रतिभा को उजागर करता है।”

इसी तरह की भावनाएं व्यक्त करते हुए, राजीव बरनवाल और जसपाल सिंह संधू ने फिल्म के दिलचस्प और दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखने की क्षमता पर जोर दिया। बरनवाल ने कहा, “इंसानी दिमाग की सबसे अंधेरी गहराइयों में उतरें, और मेरा मानना है कि हमने इस फिल्म के साथ यह हासिल किया है। कथा मनोरंजक है, किरदारों के कई पहलू हैं, और मैं एंड एक्सप्लोर एचडी पर दर्शकों के हमारी मेहनत को देखने के लिए रोमांचित हूं।”

जसपाल सिंह संधू ने कहा, “‘वध’ को जीवंत करना जुनून और लगन से प्रेरित एक सहयोगात्मक प्रयास था। हमारा लक्ष्य पारंपरिक कहानी कहने को चुनौती देना और दर्शकों को एक सिनेमाई अनुभव देना है जो क्रेडिट रोल के बाद भी लंबे समय तक बना रहता है। प्रतिभाशाली कलाकारों और रोमांचक कहानी के साथ, मुझे विश्वास है कि दर्शक शुरू से अंत तक अपनी सीटों से बंधे रहेंगे। एंड एक्सप्लोर एचडी पर प्रीमियर हमारी रचनात्मक यात्रा का प्रतीक है, और मैं दर्शकों के साथ इस यादगार सफर पर चलने के लिए उत्सुक हूं।”

प्रतिभाशाली लीड एक्टर सौरभ सचदेवा ने कहा, “‘वध’ में मुख्य भूमिका निभाना एक एक्टर के रूप में मेरे लिए एक परिवर्तनकारी अनुभव रहा है। किरदार की उलझनों में गहराई से उतरने से मुझे उन तरीकों से चुनौती मिली, जिनकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी, और मुझे इसके परिणाम पर बेहद गर्व है। एंड एक्सप्लोर एचडी पर प्रीमियर पूरी टीम की महीनों की कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है, और मैं दर्शकों द्वारा स्क्रीन पर हमारे सामूहिक प्रयास को देखने का इंतजार नहीं कर सकता। आप भी इसकी गहराई में उतरने के लिए तैयार हो जाइए।”

“वध” एक सिनेमाई उत्कृष्ट कृति होने का वादा करती है जो दर्शकों को अपनी सीट से बांधकर रखेगी।

प्रीमियर देखना न भूलें इस शनिवार 30 मार्च को, एंड एक्सप्लोर एचडी पर।’

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन का नतीजा, फॉर्म भरते ही छात्रवृत्ति मिलने से विद्यार्थीयो में हर्ष-दक्ष वैद्य
धान उपार्जन 2025-26 : किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवम्बर से प्रारंभ… राज्य शासन ने की विस्तृत तैयारी
‘PoK में लॉन्च पैड पर 250 आतंकी मौजूद, बॉर्डर पर तनाव बढ़ा सकता है पाकिस्तान’
विराट वीर मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, बोले- इतिहास में वही याद रखे जाते हैं, जो कठिन परिस्थिति में अपनों के साथ खड़े होते है
मंत्री बृजमोहन ने छत्तीसगढ़ की धरोहरों के संरक्षण और विकास के लिए केंद्र से मांगा सहयोग, उज्जैन और काशी की तर्ज पर बनेगा राजिम कॉरीडोर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नक्सलियों का उत्पात: लोकसभा चुनाव से पहले अप्रिय घटनाओं को दे रहा अंजाम, मोबाइल टावर में लगाई आग नक्सलियों का उत्पात: लोकसभा चुनाव से पहले अप्रिय घटनाओं को दे रहा अंजाम, मोबाइल टावर में लगाई आग
Next Article शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से चुनाव लडऩे की अटकलें शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से चुनाव लडऩे की अटकलें

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?