नई दिल्ली। अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली मैथिली ठाकुर ने एक ट्वीट कर अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने कहा कि दिन की शुरुआत सबसे खराब अनुभव के साथ 6E-2022 से पटना की यात्रा करके हुई। जीएस तेजेंद्र सिंह ने बहुत अशिष्ट व्यवहार किया जिसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। आज के व्यवहार ने निश्चित रूप से मुझे दुविधा में डाल दिया है कि क्या मुझे फिर से उसी एयरलाइन से यात्रा करनी चाहिए?
मैथिली ठाकुर ने बयां किया अपना दर्द
दिल्ली से पटना पहुंचने पर मैथिली ठाकुर ने ट्वीट कर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि वह इस मामले की शिकायत डीजीसीए से भी करेंगी। दरअसल लगेज को लेकर इंडिगो के कर्मचारी मैथिली ठाकुर से गलत ढंग से पेश आए। मैथिली ने अपने ट्वीट में जीएस तेजेंद्र सिंह के बारे में लिखा है। मैथिली ने बताया कि तेजेंद्र सिंह ने बहुत अशिष्ट व्यवहार किया। मैथिली ने यह भी लिखा कि आज के इस अशिष्ट व्यवहार ने मुझे दुविधा में डाल दिया है कि क्या अब इस एयरलाइन से मुझे यात्रा करनी चाहिए?




