ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इंजिनियर शिवांग चंद्राकर की हत्या का खुलाशा: गले मे रस्सी का फंदा लगाकर की गई थी हत्या, मास्टर माइंड सहित तीन गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

इंजिनियर शिवांग चंद्राकर की हत्या का खुलाशा: गले मे रस्सी का फंदा लगाकर की गई थी हत्या, मास्टर माइंड सहित तीन गिरफ्तार

By @dmin
Published: February 11, 2022
Share
SHARE

दुर्ग। 7 दिसंबर 2021 को दीपराज चंद्राकर पिता स्व. बालमुकुंद चंद्राकर साकिन ग्राम विद्युत नगर पद्मनाभपुर दुर्ग के द्वारा थाना पुलगांव उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई की उसका भांजा शिवांग चंद्राकर 6 दिसंबर 2021 को चंदखुरी स्थित अपनी चाड़ी से शाम करीब 7:30 बजे अपने घर मरौदा जाने के लिए अपनी बाइक से निकला था जो कि अभी तक अपने घर नहीं पहुंचा है कि रिपोर्ट पर गुम इंसान क्र. 70/2021 दर्ज किया गया। गुमशुदगी की सूचना पर पतासाजी की जा रही थी गुमशुदा के पता तलाश के हर संभव प्रयास किये जा रहे थे की इसी दौरान 5 दिसंबर 2021 को गुमशुदा के बड़े भाई धर्मेश चंद्राकर के द्वारा थाना पुलगांव में सूचना दी गई कि झरझरा पुल के पास चंदखुरी भाठा 5 मे हरीश साहू के खेत में हार्वेस्टर के चक्के से बने गड्ढे में मानव खोपडी, घडी, कपडा व अन्य हड्डिया बिखरी पड़ी है।

सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराया गया सूचना मिलने के बाद मौके पर जाकर देखने पर आस-पास मानव शरीर की हड्डिया, मानव खोपडी, कपडे, व एक टाईमेक्स कंपनी की घडी पडी मिली एक्त सनसनी खेज सूचना मिलने पर मौके पर तत्काल पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री ओ.पी.पाल भा. पु. से, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीएन मीणा , अति. पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) संजय ध्रुव, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) अनंत साहू, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र यादव (भा.पु.से.) उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, उप पुलिस अधीक्षक (काईम) नसर सिद्दीकी उपस्थित आये मौके पर फोरेसिंक विशेषज्ञ मोहन पटेल, व अन्य चिकित्सा विशेषज्ञों की उपस्थिती में घटना स्थल का वरिष्ठ अधिकारीयो के निर्देशन मे सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया मौके पर मिली टाईमेक्स कंपनी की घड़ी की पहचान कराये जाने पर गुमशुदा के भाई धर्मेश चंद्राकर के द्वारा गुमशुदा के पहने जाने वाली घडी होना बताया गया।

घटना स्थल पर आस-पास मानव खोपडी, निचला जबड़ा एवं अन्य हड्डिया आस-पास बिखरी पड़ी थी गढ्ढे के पास अत्यंत गंध युक्त कुछ कपडे चमडीयां, बाल, आदि मिले जिन्हें वैज्ञानिक के निर्देश पर परीक्षण हेतु संकलित कर सुरक्षित किया गया रक्षित केन्द्र से पुलिस बल बुलाकर घटना स्थल के आस पास के डेढ़ से 02 किमी के क्षेत्र मे खोजबीन कराई गई उक्त गंभीर घटना को गंभीरता से लेते हुए उपरोक्त उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम एवं थाना प्रभारी पुलगांव के नेतृत्व में थाना पुलगांव सिविल टीम नगर पुलिस अधीक्षक सिविल टीम, व सायबर सेल की संयुक्त विशेष टीम गठित कर टीम को पता साजी हेतु लगाया गया टीम के द्वारा गुमशुदा के पारिवारीक संबंधो, व्यक्तिगत संबंधो, व्यावसायिक संबंधो, मित्रों, गांव के लोगो के साथ संबंधों, सभी बिन्दुओं पर जानकारी एकत्र की गई जिससे प्रथम दृष्टया मामला अपहरण से संबंधित होने का लग रहा था।

टीम के द्वारा गुमशुदा के आने जाने के सभी संभावित रास्तो एवं चंदखुरी पहुच मार्ग के सभी रास्तो पर उपलब्ध तकरीबन 200 स्थानों से सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर उनका सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया गुमशुदा एवं गुमशुदा से संबंधित सभी व्यक्तियों के मोबाईल नंबरो का तकनीकी रूप से विश्लेषण किया गया। गुमशुदा से संबंधित व ग्रामीणों को मिलाकर करीब 1500 लोगो से पृथक-पृथक पूछताछ कर आवश्यक जरूरी जानकारी जुटाई गई टीम द्वारा घटना के बाद से लगातार प्राप्त जानकारी के आधार पर विशेष सूत्र भी लगाये गये थे झरझरा पुल के पास मिले मानव खोपडी बाल व अन्य हड्डीयो के आधार पर गुमशुदा की पहचान सुनिश्चत करने हेतु गुमशुदा के माता-पिता के रक्त के नमूने लेकर राज्य फोरेंसिक साईंस लेबोरेटरी रायपुर भेजकर रिपोर्ट प्राप्त की गई जिससे अवशेष के गुमशुदा शिवांग चंद्राकर के होने की पुष्टि हुई। जिससे थाना पुलगांव में अपराध क0 46/2022 धारा 364क, 365,201, 120बी, 302 भादवि का पंजीबद्ध कर मर्ग क्रमांक 02/2022 की डायरी सम्मिलित कर विवेचना में लिया गया टीम द्वारा लगातार मेहनत एवं लगन से आरोपीयो की पता साजी हेतु प्रयास किये जा रहे थे इसी दौरान विशेष सूत्रों से ज्ञात हुआ कि केनालपारा चंदखुरी निवासी विक्की देशमुख शिवांग के अपहरण व हत्या से संबंधित चर्चा कही किया है कि जानकारी पर विक्की देशमुख के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाकर उससे संबंधित संदिग्ध व्यक्तियो अशोक देशमुख व बसंत कुमार साहू पर सतत् निगाह रखी गई जिससे टीम को जानकारी मिली की बिक्की देशमुख से पूर्व में मृतक शिवांग के बड़े भाई धर्मेश ने किसी बात को लेकर मारपीट की थी वहीं अशोक देशमुख से किसी जमीन के रेगहा को लेकर मृतक के परिवार से विवाद हुआ था इन बातो को लेकर इनके बीच रंजिश बनी हुई थी सूचना की पुष्टि होन पर संदेही विक्की देशमुख को पकड़कर पूछताछ करने पर प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को गुमराह करता रहा किंतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सतत् एवं तथ्यात्मक पूछताछ करने पर आरोपी विक्की देशमुख के द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि आज से करीब दो से ढाई महिने पूर्व दोस्त अशोक देशमुख, वसंत कुमार साहू के साथ मिलकर शिवांग चंद्राकर का अपहरण कर उसके घर वालों से फिरौती की रकम 30 लाख रूपये लेकर उसकी हत्या कर शव को झरझरा पुलिसा के पास हरीश साहू के खेत मे हार्वेस्टर के चक्के से बने गढ्ढे मे गडा देने की योजना बनाई थी तथा योजना बनाने के बाद इनके द्वारा लगातार शिवांग चंद्राकर के गतिविधी व आने जाने के समय पर निगाह रखी जा रही थी उसी के आधार पर तीनो ने मिलकर 06 दिसंबर 2021 को शाम 7:00 बजे से योजनानुसार शिवांग चंद्राकर के घर जाने के समय छिपकर इंतज़ार कर रहे थे अशोक देशमुख अपनी बाइक को पंप हाउस के पास खडी कर रोड पर ही इंतेजार कर रहा था।

विक्की और बसंत साहू नहर नाली में छुपे हुऐ थे जैसे ही 7:30 बजे के करीब शिवांग चंद्राकर अपनी बाइक में फार्म हाउस के तरफ से आया वैसे ही रोड़ पर खडे अशोक देशमुख ने उसे रुकवाकर केनालपारा तक छोडऩे के लिए कहा और उसके बाइक के पीछे बैठ गया और बैठते ही दोनो हाथो से उसे कसकर पकड़ लिया और नहर नाली में छिपे विक्की और बसंत भी दौडते हुए आये और अपने पास रखे जानवर बाधने की नायलोन की रस्सी को शिवांग के गले में लपेटकर बांध दिये आवाज करने से पकड़े जाने के डर से रस्सी को खिचकर कस दिये जिससे गला घूट जाने से मौके पर ही शिवांग की मृत्यु हो गई उसी समय चंदखुरी केनालपारा के तरफ से किसी गाड़ी का नाईट आता हुआ दिखाई दिया जिससे डर कर तीनो मिलकर मृतक शिवांग चंद्राकर के शव को उठा कर नहर नाली मे छिपा दिये और खुद भी छुप गये आने वाले गाडी मे बैठा व्यक्ति कुछ देर शिवांग के बाइक के पास रूका और उसके फार्म हाउस के तरफ चला गया और विक्की देशमुख शिवांग के बाइक को नदी रोड के तरफ आगे कुछ दूरी पर ले जाकर परिया मे खडी कर दिया और वापस आ गया इसी बीच अशोक देशमुख अपनी कार को लेकर अपने घर से आया और तीनो मिलकर शिवांग चंद्राकर को उठाकर अशोक देशमुख के गाड़ी के डिग्गी में डाल दिये अशोक कार को लेकर शव को दफनाने के पहले से निश्चित किये गये स्थान झरझरा पुल के पास पहुचक गया विक्की और बसंत मो0सा0 से पीछे-पीछे गये शव को तीनो मिलकर गाड़ी से उतार कर हार्वेस्टर के चक्के से बने गढ्ढे में डाल दिये और मिट्टी पैरा व पत्थर से ढक दिये शिवांग चंद्राकर के पैंट शर्ट बैग को झरझरा पुलिया के पास अशोक जला दिये उसके बाद घटना मे प्रयुक्त नायलोन रस्सी मृतक का हेलमेट व मोबाईल को बसंत साहू डोगिंया तालाब में फेंक दिया है। घटना में प्रयुक्त पत्थर व मृतक की चप्पल को विक्की आस-पास के खेत मे फेंक दिया है। आरोपी का गवाहों की उपस्थिती में विस्तृत मेमोरेडम कथन लेख कर अन्य आरोपीयो बसंत साहू, अशोक देशमुख को भी पकडकर पृथक-पृथक पूछताछ किया गया जिन्होंने आरोपी विक्की देशमुख के कथन की पुष्टि करते हुए तीनो साथ मिलकर योजना बनाकर मृतक शिवांग चंद्राकर की हत्या का अपराध स्वीकार किये आरोपीयों की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त कार, बाइक , नायलोन रस्सी, पत्थर, तथा मृतक से संबंधित चप्पल, रस्सी, कपडे, व जले हुए अवशेष जप्त किया गया आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रीम कार्यवाही थाना पुलगांव से की जा रही है।

तेज रफ्तार का कहर: नशे में धूत कार चालक ने दो बाइक को मारी टक्कर, युवती सहित चार की मौत
यात्रीगण ध्यान दें: 10 से 22 अगस्त तक रद्द रहेंगी कई गाडिय़ां, कई ट्रेनों का बदला समय, यहां देखें विवरण
किन कोरोना मरीजों को पड़ेगी वेंटिलेटर और ICU की जरूरत, पहले ही बता देगा सॉफ्टवेयर
छत्तीसगढ़ के लोक तिहार: दान की महान संस्कृति का परिचायक ‘छेरछेरा’
सीजीपीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यार्थियों के लिए कार्यशाला का आयोजन कल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पंजी का सत्यापन नहीं होना एक गंभीर लापरवाही – कमिश्नर डॉ. अलंग
Next Article कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल कोरोना से मुक्ति के संकेत: बीते दिन 50407 नए केस मिले, रिकवरी रेट 97 प्रतिशत से ज्यादा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?