ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आर्ट ऑफ हैप्पी लिविंग: शिविर में बच्चों को खेल-खेल में सिखाया आध्यात्मिक संस्कार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

आर्ट ऑफ हैप्पी लिविंग: शिविर में बच्चों को खेल-खेल में सिखाया आध्यात्मिक संस्कार

By @dmin
Published: August 8, 2022
Share
SHARE

रायपुर। बच्चों के मन में माता-पिता, बड़े-बुजुर्गों के प्रति आदर, मान-सम्मान की भावना जागृत हो, इस उद्देश्य को लेकर पचपेड़ी नाका स्थित हीरसुरी भवन में अध्यात्मिक संस्कारों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आचार्य मुनि शाम्य तिलक के मार्गदर्शन में 200 से अधिक बच्चों को रविवार को प्रशिक्षण दिया गया।

चातुर्मास समिति के राजेश सिंगी ने बताया कि बच्चों के मन में सुसंस्कारों का बीजारोपण करने के लिए प्रेरणादायी कहानियां सुनाई गई। साथ ही मोबाइल, टीवी से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। खेल-खेल में धर्म का मर्म समझाया गया। इसके बाद बच्चों से प्रश्न पूछे गए। उत्तर देने वाले बच्चों को पुरस्कार दिया गया ताकि उनका हौसला बढ़े और वे शिविर में सीखने के प्रति लालायित हों।

शिविर में बच्चों को दो वर्ग में बांटा गया। 10 से कम उम्र के बच्चों को कहानियों, चित्रों के माध्यम से संस्कार सिखाया गया। इस पर आधारित क्विज में मलय मुणोत, अक्षिका बरलोटा विजेता रहे। 10 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को गुरु भगवंत ने भीमसेन चरित्र पर आधरित प्रेरक कथा सुनाई। इसके पश्चात ग्राउंड गेम एवं कार्ड गेम खिलाए गए। साथ ही 14 वर्ष से अधिक उम्र की बालिकाओं को साध्वी भगवंत ने आर्ट ऑफ हैप्पी लिविंग विषय पर शिक्षा दी। बच्चों ने खुलकर अपने मन की शंकाओं, जिज्ञासाओं के बारे में पूछा, जिसका साध्वी ने समाधान किया। अध्यात्म शाला के पश्चात बच्चों को बैठाकर स्वल्पाहार कराया गया। 45 दिवसीय आगम तप का 21वां दिवस रहा। एकासना के लाभार्थी सुमन देवी, संजय कुमार, अजय कुमार, राजेश सिंगी परिवार रहा। कुल 70 तपस्वियों ने एकासना किया।

मुख्यमंत्री आज तेन्दूपत्ता संग्राहकों को देंगे सामाजिक सुरक्षा योजना की राशि,  बिलासपुर व अम्बिकापुर में सी-मार्ट का करेंगे शुभारंभ
निगम का बकाया वसूली अभियान: वैशालीनगर जोन में चार जगहों पर टीम ने वसूले 6,64,321 रूपए संपत्तिकर
खेलते-खेलते घर के पानी टंकी में गिरा ढाई साल का मासूम बच्चा, मां ढूंढ रही थी बाहर, इधर डूबने से थम गई मासूम की सांसें
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का समापन: हार भी जाओ तो ग़म न करो… फिर से खेलो और हौसला कम न करो
मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र….. नक्सल उन्मूलन में केंद्र सरकार से मांगा सहयोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी में दो दिवसीय खेल मड़ई शुरू: विशेष रूप से संरक्षित जनजातियों की पारंपरिक खेलों का हो रहा प्रदर्शन
Next Article छत्तीसगढ़ में अब तक 614.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?