ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आप सब के सहयोग और आशीर्वाद से खुर्सीपार क्षेत्र का तेजी से हो रहा विकास -देवेंद्र यादव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

आप सब के सहयोग और आशीर्वाद से खुर्सीपार क्षेत्र का तेजी से हो रहा विकास -देवेंद्र यादव

By @dmin
Published: July 30, 2022
Share
आप सब के सहयोग और आशीर्वाद से खुर्सीपार क्षेत्र का तेजी से हो रहा विकास -देवेंद्र यादव
आप सब के सहयोग और आशीर्वाद से खुर्सीपार क्षेत्र का तेजी से हो रहा विकास -देवेंद्र यादव
SHARE

खुर्सीपार क्षेत्र की जनता को 4 और नई सौगात दी विधायक देवेंद्र यादव ने
भिलाई। खुर्सीपार क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। आप सभी बड़े-बुजुर्गों के सहयोग और आशीर्वाद से हम विकास कार्य कर पा रहे हैं। पहले यहां आए थे, तब पेवल ब्लॉक भी नहीं लगा था। बारिश के दिनों के कीचड़ हो जाता था। हमने पेवर ब्लॉक लगवाएं। लाइट की व्यवस्था नहीं थी,हमने एलईडी लाइट लगवाया। उक्त बांते भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने खुर्सीपार के विभिन्न वार्डों में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शनिवार को कहा।

आगे नागरिकों को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि हम लगातार विकास कार्य कर पा रहे हैं। आप सब के आशीर्वाद से प्रदेश में हमारी सरकार बनी। इसके बाद से हम सड़क,नाली,बिजली, पानी के साथ ही खुर्सीपार के लोगों को हमारी सरकार ने पट्टा देकर मालिकाना हक प्रदान किया। हर परिवार को न्याय मिला और सब का राशन कार्ड बनाया गया। हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। इसके लिए हमने खुर्सीपार क्षेत्र में दो-दो स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोल दिए हैं। वार्ड 39 में नागरिकों की मांग पर सर्व सुविधा युक्त डोमशेड का निर्माण किया जाएगा। जिसका आज भूमिपूजन आप सभी सम्मानित और वरिष्ठ नागरिकों के शुभ करकमलों से किया गया। जिसका जल्द ही निर्माण किया जाएगा। इस डोमशेड के बनने से यहां आप सभी वार्डवासियों को कई धार्मिक, समाजिक, पारिवारिक कार्यक्रम कर सकेंगे। यहां पंडाल लगाने का खर्चा नहीं करना पड़ेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षा कर रही वार्ड पार्षद व एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा ने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव लगातार क्षेत्र के विकास केलिए अथक प्रयास कर रहे हैं और आज उन्होंने अपनी मेहनत से खुर्सीपार और छावनी की तस्वीर बदल दी है। हमारे मांग पर आज यहां 10 लाख की लागत से डोमशेड का निर्माण किया जाएगा। वे बेहद सरल और सहज है। लोगों से मिलते हैं, उनकी समस्याएं सूनते हैं और निदान करते हैं। स्वागत भाषण के बाद भूमिपूजन कार्यक्रम की शुरूआत की गई। पंडित ने मंत्रोचार करके विधि-विधान के साथ भूमिपूजन कराया। वार्ड की वरिष्ठ व सम्मानित वृद्ध महिलाओं के शुभ हाथों से भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर सुभाष शर्मा, सुनिल चावरे, बादल डे,समिति अध्यक्ष अनिकेत शर्मा, शंभू मातिया, पूर्व पार्षद संदीप हिरवानी, राकेश शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

यह सौगात दी विधायक ने

  • – 10 लाख की लागत से वार्ड 39 चंद्रशेखर आजाद नगर स्थित सुभाष नगर खेल मैदान के समीप डोमशेड निर्माण कार्य किया जाएगा।
    – 12 लाख की लागत से वार्ड 43 में बापू नगर राजीव नगर दुर्गा पंडाल के समीप डोमशेड निर्माण किया जाएगा।
    – 8 लाख की लागत से बापू नगर मस्जिद के सामने समाज हेतु सामुदायिक भवन सह शौचालय निर्माण किया जाएगा।
    – 8 लाख की लागत से दुर्गा मंदिर के समीप कबीर मंदिर प्रांगण में सत्संग भवन शौचालय सहित निर्माण कार्य।

भूमिपूजन किया गया
जनता की मांग पर लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। आज खुर्सीपार के विभिन्न वार्डों में भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां वार्ड के वरिष्ठ और सम्मानित नागरिकों के द्वारा भूमिपूजन किया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा।
देवेंद्र यादव, विधायक भिलाई नगर

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आज छत्तीसगढ़ प्रवास, NFSU का करेंगे शिलान्यास… देखें पूरा शेड्यूल
छत्तीसगढ़ में जल संचयन के लिए हो रहा बेहतर कार्य, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने भी सराहना
सोशल नेटवर्क, डिजिटल न्यूज मीडिया व ओटीटी प्लेटफॉम भी कानून के दायरे में…. गलत सूचनाएं व सामग्री पेश करने पर होगी कानूनी कार्रवाई
स्वास्थ्य सुविधाओं की बदलती तस्वीर, स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट नवजात शिशुओं के लिए बनी संजीवनी
राजिम माघी पुन्नी मेला : बिना मेहनत के सफलता नहीं मिलती, लगातार सीखते रहना ही है जिंदगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हिन्दु नववर्ष पर निकली विशाल रैली, हजारों लोग हुए शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस प्रवक्ता अधीर रंजन चौधरी के विवादित बयान पर कार्यवाही की मांग
Next Article छत्तीसगढ़ के बच्चों में लर्निंग लॉस में आया सुधार: 90 प्रतिशत विद्यार्थी अपने कक्षा स्तर पर पहुंचे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?