ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आधे शहर का दौरा कर विधायक वोरा ने विकास कार्यों के लिए मांगे 50 करोड़… 11 करोड़ से होगा आठ तालाबों का सौंदर्यीकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

आधे शहर का दौरा कर विधायक वोरा ने विकास कार्यों के लिए मांगे 50 करोड़… 11 करोड़ से होगा आठ तालाबों का सौंदर्यीकरण

By @dmin
Published: October 21, 2021
Share
विधायक वोरा ने विकास कार्यों के लिए मांगे 50 करोड़
विधायक वोरा ने विकास कार्यों के लिए मांगे 50 करोड़
SHARE

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा आपका विधायक आपके द्वार की तर्ज पर लगातार शहर के वार्डों में दौरा कर लोगों से मेल मुलाकात एवं मूलभूत समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। शहर के आधे वार्डों का दौरा पूरा कर उन्होंने नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया से वार्डों के अंदरूनी विकास के लिए 50 करोड़ की राशि की मांग की है जिससे लोगों की सड़क नाली की समस्याओं का निराकरण किया जा सके।

विधायक वोरा की मांग पर शहर के 8 तालाबों के लिए सरोवर धरोहर योजना के अंतर्गत 11 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।जिसमें कसारीडीह तालाब, लुचकी तालाब, डोंगिया तालाब, माता तालाब पोटिया, सिकोला तालाब, शीतला तालाब पोटिया एवं पोलसाय पारा तालाब का संवर्धन एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा। बांस पारा वार्ड क्रमांक 28 में भी नागरिकों ने निगम की शिकायतों का पिटारा खोल दिया।

विधायक वोरा के दौरे में ज्यादातर वार्डों में नागरिकों द्वारा नगर निगम के कार्यप्रणाली एवं साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं सड़क नाली से संबंधित शिकायत सामने आ रही है। निगम द्वारा विद्युतीकरण व्यवस्था के मेंटेनेंस हेतु अनुबंधित ईईएसएल कंपनी के कर्मचारियों के बार बार हड़ताल पर जाने के कारण त्योहारी सीजन में भी शहर में अंधेरा पसरा हुआ है और सैकड़ों शिकायतें पेंडिंग हैं।

विधायक वोरा ने निगम आयुक्त को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि वार्डों में कैम्प लगाकर लोगों की शिकायतें का निदान करें। लगातार अधिकारियों के कार्यनिष्पादन के प्रति इच्छाशक्ति की कमी की शिकायतें मिल रही हैं जिससे जनता को छोटी छोटी समस्याओं के लिए निगम के चक्कर काटना पड़ रहा है। निगम के लिए स्वीकृत सेटअप के अनुसार नगरीय प्रशासन विभाग से कर्मचारियों की नियुक्ति हेतु पत्र प्रेषित करें जिसे निकाय मंत्री से चर्चा कर स्वीकृति दिलाई जाएगी ताकि शहर में बेहतर व्यवस्था हो सके।

गौरतलब है कि नगर निगम में उच्च अधिकारियों के साथ सामंजस्य की कमी के कारण एक के बाद एक कई अधिकारियों ने स्वेच्छिक सेवा निवृत्ति अथवा लंबी छुट्टी ले ली है जिससे निगम के राम भरोसे चलने की स्थिति बन गई है। वार्ड दौरे के दौरान पार्षद राकेश सेन, मनीष बघेल, मासुब अली, रामकली यादव, राजकुमार पाली, छाया चौधरी, सन्नी साहू, पप्पू श्रीवास्तव, इंदरपाल भाटिया, गौरव उमरे एवं निगम के कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय, गिरीश दीवान, आर के पालिया मौजूद थे।

पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को करेंगे संबोधित, जानें किन मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना में 1621 मरीजों ने कराई जांच…. मौसम के बदलते ही बढ़े बुखार के मरीज- अब तक 45 रेफर
ODI World Cup-2023: करारी हार के बाद इस देश में बवाल, किया पूरा क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त
ऑडिटोरियम निर्माण पूर्ण करने गंभीरता दिखाएं अधिकारी, साइंस कॉलेज परिसर के सभी कार्य तत्काल करें पूर्ण : वोरा
बीएसएफ का 15वां स्थापना दिवस : सीमांत मुख्यालय रिसाली में जवानों ने किया रक्तदान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्मृति दिवस परेड में शामिल हुए राज्यपाल, मुख्यमंत्री व गृहमंत्री…. राज्यपाल उइके ने कहा पुलिस जवानों के समर्पण और कर्तव्यपरायणता से समाज को मिल रही सुरक्षा स्मृति दिवस परेड में शामिल हुए राज्यपाल, मुख्यमंत्री व गृहमंत्री…. राज्यपाल उइके ने कहा पुलिस जवानों के समर्पण और कर्तव्यपरायणता से समाज को मिल रही सुरक्षा
Next Article खुलेगा गाजीपुर बॉर्डर? सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद झोपड़ी हटाने लगे राकेश टिकैत, कहा- हमने नहीं लगाया खुलेगा गाजीपुर बॉर्डर? सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद झोपड़ी हटाने लगे राकेश टिकैत, कहा- हमने नहीं लगाया

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?