ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आधी रात जिला अस्पताल पहुंच गए कलेक्टर, मरीजों से पूछा डॉक्टर समय पर आते हैं या नहीं, इधर गंदगी देख फूट पड़ा गुस्सा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-Bhilai

आधी रात जिला अस्पताल पहुंच गए कलेक्टर, मरीजों से पूछा डॉक्टर समय पर आते हैं या नहीं, इधर गंदगी देख फूट पड़ा गुस्सा

By @dmin
Published: November 17, 2022
Share
आधी रात जिला अस्पताल पहुंच गए कलेक्टर, मरीजों से पूछा डॉक्टर समय पर आते हैं या नहीं, इधर गंदगी देख फूट पड़ा गुस्सा
आधी रात जिला अस्पताल पहुंच गए कलेक्टर, मरीजों से पूछा डॉक्टर समय पर आते हैं या नहीं, इधर गंदगी देख फूट पड़ा गुस्सा
SHARE

दुर्ग. दुर्ग कलेक्टर ने आधी रात जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और परिवारजनों की कुशल-क्षेम, सुविधाओं और चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन ओपीडी, शिशु वार्ड, लेबर कक्ष एवं अन्य वार्डों का निरीक्षण कर उपस्थिति रजिस्टर और ड्यूटी रोस्टर की भी जांच की।

गंदगी नहीं होगी बर्दाश्त
वार्डों के निरीक्षण के दौरान शौचालयों में गंदगी, टूटे हुए कमोड, वाश बेसिन व दरवाजे को देख कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि अस्पताल में गंदगी और अव्यवस्था किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौजूदा सफाई एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करें और जल्द से जल्द नई एजेंसी के साथ करार कर अस्पताल की नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

मरीजों से लिया फीडबैक
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं, भोजन और दवाईयों की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से पूछा कि इलाज में कोई परेशानी तो नहीं आ रही। चिकित्सक समय पर विजि़ट करने आते हैं या नहीं। मरीज़ों ने बताया कि बुधवार शाम की रूटीन विजि़ट में डॉक्टर नहीं आए। कलेक्टर ने नाराजग़ी ज़ाहिर करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सम्बंधित डॉक्टर की आधे दिन की पगार काटने के निर्देश दिए, साथ ही आगे ऐसा न हो इसके लिए उन्हें नियमित निरीक्षण करते रहने के लिए कहा।

प्रसूति वार्ड के निरीक्षण के दौरान मरीज़ों ने कलेक्टर को बताया की अस्पताल के सभी चिकित्सक और नर्स बहुत अच्छा व्यवहार करते हैं। भोजन और इलाज की अच्छी व्यवस्था जि़ला अस्पताल में मिल रही है। वहीं नवनिर्मित वार्ड के बिस्तर में गंदी बेडशीट पाए जाने पर कलेक्टर ने ड्यूटी पर मौजूद नर्स और स्टाफ़ को कहा की इससे मरीज़ों को संक्रमण का ख़तरा है। इस तरह की लापरवाही दोबारा न करें। उन्होंने डॉक्टर को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी बिस्तरों में साफ़ बेडशीट लगनी चाहिए और जिन बिस्तरों के बग़ल में दवाइयां रखने के लिए रैक नहीं हैं। वह भी लग जाने चाहिए। उन्होंने सिविल सर्जन से सभी ज़रूरी व्यवस्था कर फ़ोटो भेजने के लिए कहा

खुर्सीपार इंडोर स्टेडियम का निर्माण: महापौर देवेन्द्र यादव ने पीडब्ल्यूडी के अफसरों संग लिया जायजा
विजयनगरम- आदर्श नगर दिल्ली-विजयनगरम के बीच पार्सल एक्सप्रेस ट्रेन
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की दी बधाई
इंदिरा मार्केट सब्जी बाजार में यूनिशेड का निर्माण कछुआचाल से : विधायक वोरा ने अफसरों को काम में तेजी लाने दिए कड़े निर्देश
एमजे स्कूल में वार्षिकोत्सव अमृत मंथन का आयोजन, चीफ गेस्ट बने क्रेडा सदस्य विजय साहू, बच्चों के कार्यक्रमों को साराहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG में लव इन रिलेशनशिप के बाद नाबालिग की मांग भरी, तीन बार अबॉर्शन के बाद अब जान से मारने की धमकी
Next Article दृष्टिबाधित स्कूल कैंपस में छात्र ने लगाई फांसी, फंदे पर लटकते देख टीचर्स और कर्मचारियों के उड़े होश, फिर हुआ ये सब… दृष्टिबाधित स्कूल कैंपस में छात्र ने लगाई फांसी, फंदे पर लटकते देख टीचर्स और कर्मचारियों के उड़े होश, फिर हुआ ये सब…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?