ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आतंकी हमला: अनंतनाग में सीआरपीएफ बंकर पर फायरिंग, हमलावरों को पकडऩे के लिए घेराबंदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आतंकी हमला: अनंतनाग में सीआरपीएफ बंकर पर फायरिंग, हमलावरों को पकडऩे के लिए घेराबंदी

By @dmin
Published: January 19, 2022
Share
कुलगाम और अनंतनाग में मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर, ऑपरेशन जारी
कुलगाम और अनंतनाग में मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर, ऑपरेशन जारी
SHARE

श्रीनगर (एजेंसी)। अनंतनाग के केपी रोड पर बने सीआरपीएफ बंकर पर आतंकियों में हमला कर दिया। सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर जमकर फायरिंग की गई। इससे आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि केपी रोड पर एफएम गली में आतंकियों ने सीआरपीएफ के बंकर पर फायरिंग कर दी। इससे कई तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। हमलावरों को पकडऩे के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

श्रीनगर के कमरवारी इलाके में एक दिन पहले संदिग्ध बैग मिलने से मच गई थी अफरा-तफरी
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के कमरवारी इलाके में मंगलवार की सुबह सड़क के किनारे एक संदिग्ध बैग मिलने से अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया। इसके बाद कुछ देर के लिए यातायात रोक दिया गया। बैग की जांच की तो कोई विस्फोटक वस्तु नहीं मिली। इसके बाद यातायात बहाल कर दिया गया।

सोमवार को आतंकियों ने पुलिस कंट्रोल रूम श्रीनगर पर एक ग्रेनेड दागा था, लेकिन निशाना चूकने के चलते कोई नुकसान नहीं हुआ। इस बीच आतंकियों के नापाक मंसूबों के मद्देनजर श्रीनगर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया है।

कई जगहों पर मोबाइल नाके स्थापित किये गए हैं। शक पर कई जगह तलाशी अभियान भी चलाए जा रहे है। श्रीनगर के लाल चौक पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। यहां सुरक्षा बलों ने राहगीरों को कतार में खड़ा कर तलाशी ली। वाहनों को भी रोककर जांचा गया।

पुंछ में आतंकियों तक सुरक्षा बलों की लोकेशन पहुंचाने वाला दबोचा
सीमा पार आतंकियों तक सुरक्षा बलों की लोकेशन सोशल मीडिया के जरिये पहुंचाने वाले एक युवक को मंगलवार को पुलिस ने दबोच लिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। युवक की पहचान अंजुम महमूद निवासी गांव बायला तहसील मंडी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक सोशल मीडिया से नियंत्रण रेखा के उस पार मौजूद आतंकियों के संपर्क में था। उन्हें सोशल नेटवर्किंग से सुरक्षा बलों की तैनाती और उनके ठिकानों के अलावा देश की सुरक्षा को लेकर अति संवेदनशील जानकारियां भेज रहा था।

खुफिया जानकारी के बाद पुलिस एवं सुरक्षा बलों की तरफ से सोमवार देर रात मंडी तहसील में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने तहसील के गांव बायला निवासी युवक अंजुम महमूद को आतंकियों से संपर्क एवं उनको खुफिया जानकारियां उपलब्ध कराने के आरोप में दबोचा।

केंद्र सरकार ने दी चेतावनी, कहा- स्थायी कर्मचारी को अनुबंध पर नहीं बदल सकती कंपनियां
छत्तीसगढ़ के भालुमुड़ा से ओड़िशा के सारडेगा तक बिछेगी दोहरी रेल लाइन, केन्द्र सरकार ने दी स्वीकृति
जिला ओलम्पिक खेल महोत्सव में भिलाई के खिलाडिय़ों ने दिखाया अपने खेल प्रतिभा का जौहर
बीएसपी टाउनशिप में दो साल के भीतर 1 हजार से ज्यादा कब्जे ध्वस्त, आवास के साथ अवैध कब्जों का कराया खाली
बड़ी आतंकी वारदात: आतंकियों ने बीजेपी नेता और उनकी पत्नी को मारी गोली… दोनों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव: कल वोटिंग, मतदान केंद्रों के लिए दल रवाना त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव: कल वोटिंग, मतदान केंद्रों के लिए दल रवाना
Next Article महापौर नीरज पाल ने शहर को दी सौगात, भिलाई को मिला एक और सस्ती दवाई के लिए मेडिकल स्टोर महापौर नीरज पाल ने शहर को दी सौगात, भिलाई को मिला एक और सस्ती दवाई के लिए मेडिकल स्टोर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?