ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आतंकवाद पर जबरदस्त प्रहार: सोपोर मुठभेड़ में तीन आतंकियों का खात्मा, इस साल अब तक मारे गए 101 दहशतगर्द
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आतंकवाद पर जबरदस्त प्रहार: सोपोर मुठभेड़ में तीन आतंकियों का खात्मा, इस साल अब तक मारे गए 101 दहशतगर्द

By @dmin
Published: August 24, 2021
Share
आतंकवाद पर जबरदस्त प्रहार: सोपोर मुठभेड़ में तीन आतंकियों का खात्मा, इस साल अब तक मारे गए 101 दहशतगर्द
आतंकवाद पर जबरदस्त प्रहार: सोपोर मुठभेड़ में तीन आतंकियों का खात्मा, इस साल अब तक मारे गए 101 दहशतगर्द
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में मंगलवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में तीन दहशतगर्दों को मार गिराया गया है। अराजकतत्व अफवाह न फैला सकें, इसके मद्देनजर सोपोर में मोबाइल इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। साथ ही श्रीनगर-बारामुला के बीच ट्रेन सेवा निलंबित कर दी गई है। बता दें कि सोपोर के पेठसीर गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस, सेना की 52-आरआर और सीआरपीएफ की 177,179 व 92 बटालियन की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई है, जिनकी अभी शिनाख्त नहीं हुई है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है। कश्मीर जोन के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि इस साल अब तक 101 आतंकियों को खात्मा किया जा चुका है।

क्रिकेट मैदान में टीआरएफ के सरगना और उसके साथी आतंकी का खात्मा
इससे पहले सोमवार को एसओजी के 10 कमांडों ने क्रिकेट मैदान में घेरकर द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के सरगना अब्बास शेख और उसके साथी आतंकी साकिब मंजूर को मुठभेड़ में मार गिराया। दोनों पुलिस के रडार पर लंबे समय से थे। मारे गए आतंकियों से हथियार भी बरामद किए गए हैं। दोनों कई नागरिकों की हत्या में शामिल थे। स्थानीय युवाओं की भर्ती करने में भी भूमिका निभा रहे थे। पुलिस के अनुसार यह बड़ी कामयाबी है। 

इनपुट मिलने पर श्रीनगर पुलिस के 10 जवान सिविल ड्रेस में गए- आईजीपी विजय कुमार
आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि दोनों के बारे में इनपुट मिलने पर श्रीनगर पुलिस के 10 जवान सिविल ड्रेस में गए। वहां पर इलाके का घेराव किया और उन्हें ललकारा। चेतावनी देने के बाद उधर से फायरिंग की गई जिसका जवाब दिया गया। इससे मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें दोनों आतंकी मारे गए। अब्बास ने आतंक फैला रखा था और नए युवाओं को आतंकवाद में भर्ती के लिए प्रेरित करता था जिसके चलते बच्चों के अभिभावक काफी परेशान थे। वह अभिभावकों से अपील करते हैं कि बच्चों को इस राह पर न जाने दें। जो चला गया है उसे वापस लाने की कोशिश करें हम उनका स्वागत करेंगे। 

विजय कुमार ने बताया कि अब्बास शेख के इशारे पर ही साकिब मंजूर श्रीनगर में कई हत्याओं को अंजाम दे चुका था। चार और आतंकी वांछित हैं जिन्हें जल्द मार गिराया जाएगा। बता दें कि साकिब का एक वीडियो कुछ महीने पहले वायरल हुआ था जिसमें वह फिरन के नीचे से एके 47 निकालकर दो पुलिसकर्मियों पर हमला करता दिखा था। इस हमले में दोनों पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

सीमा पर तनाव के बीच बोले वायुसेना प्रमुख- राफेल ने बढ़ाई चीन की चिंता, हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार
विधायक ट्रॉफी : भव्य आतिशबाजी और रंगारंग के साथ शानदार समापन, छांतागढ़ मोहलई की टीम बनी चैम्पियन
हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में खिलाड़ियों की नीलामी में दबदबा कायम करने के बाद अब वेदांता ने कलिंगा लांसर्स के लिए खड़ी की हॉकी खिलाड़ियों की दमदार टीम
विधायक रिकेश ने दी गार्डन में दबिश : प्रेमी ने कहा- विधायकजी आपने तो OYO भी बंद करवा दिया… जाएं तो कहां जाएं
CG Crime : पड़ोसी से झगड़े में सगे भाई की हत्या, लड़ाई-झगड़ा करने से मना करने पर गले में मारा चाकू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, एक की हालत नाजुक एक बच्ची समेत चार लोगों की बेरहमी से हत्या, थाने में जाकर हत्यारे ने किया सरेंडर
Next Article MLA Vora said – Congress government doing development work stuck for decades निरीक्षण पर पहुंचे विधायक वोरा ने कहा- दशकों से अटके विकास कार्य कर रही कांग्रेस सरकार…. 4.83 करोड़ से शिवनाथ मुक्तिधाम मार्ग बनेगा फोरलेन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?