ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आज से टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज: अब तक 6 बार हो चुका इस प्रतियोगिता का आयोजन… भारत के पास है पहली ट्राफी जीतने का तमगा… जाने टी-20 विश्वकप में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

आज से टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज: अब तक 6 बार हो चुका इस प्रतियोगिता का आयोजन… भारत के पास है पहली ट्राफी जीतने का तमगा… जाने टी-20 विश्वकप में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन

By @dmin
Published: October 17, 2021
Share
आज से टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज
आज से टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क (एजेंसी)। आईसीसी की टी-20 वर्ल्ड कप के सातवें सीजन का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में आयोजित होने जा रहा है। टी-20 के महासंग्राम में दुनियाभर की टीमें हिस्सा ले रही हैं और लगभग हर टीम दावेदार है। पहली बार खाड़ी देश में होने वाले इस विश्वस्तरीय टूर्नामेंट में कोई भी टीम प्रबल दावेदार नहीं है। सभी प्रमुख देश अपनी बेहतरीन टीमें उतार रही हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन विश्वविजेता बनता है।

टी-20 विश्व कप की शुरुआत 2007 से हुई थी। क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट का पहला विश्व कप 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुआ था। इसमें महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने बाजी अपने नाम की थी। भारतीय टीम को हालांकि टूर्नामेंट की शुरुआत में खिताब का दावेदार नहीं माना जा रहा था। लेकिन धोनी की करिश्माई कप्तानी और गौतम गंभीर, युवराज सिंह जैसे कई खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन ने भारत को पहला विजेता बनाया। इस सीजन का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। 

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 157 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 19.4 ओवर में 152 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से गौतम गंभीर ने सर्वाधिक 75 रन बनाए थे जबकि आरपी सिंह और इरफान पठान ने तीन-तीन विकेट झटके थे। 

साल 2009: पाकिस्तान विजेता 
इस बार टूर्नामेंट का आयोजन लंदन में हुआ. यहां पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। जबकि धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया को सुपर आठ स्टेज में तीन मुकाबले हारकर बाहर होना पड़ा। सुपर आठ स्टेज में भारत को दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज तीनों टीमों ने हराया और इसी के साथ टीम इंडिया ने कमजोर प्रदर्शन के साथ टूर्नामेंट का अंत किया। 
 
साल 2010: इंग्लैंड चैंपियन 
टी-20 विश्व कप के तीसरे सीजन का आयोजन कैरेबियाई देश यानी वेस्टइंडीज में हुआ। इस बार इंग्लैंड की टीम ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब पर कब्जा किया। वहीं भारतीय टीम ने इस सीजन में भी निराश किया और सुपर आठ स्टेज में अपने सभी मुकाबले हारकर बाहर हो गई। इस बार उसे ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और वेस्टइंडीज तीनों के हाथों हार मिली। 

साल 2012: वेस्टइंडीज विजेता 
टी-20 वल्र्ड कप का एक और सीजन और इस बार दुनिया को मिला नया विजेता। कोलंबो में आयोजित खिताबी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया। एक बार फिर से भारत को निराशा हाथ लगी और खराब रन रेट की वजह से उसे सुपर आठ स्टेज से बाहर होना पड़ा। 

साल 2014: श्रीलंका चैंपियन 
टी-20 विश्व कप के पांचवें सीजन का आयोजन बांग्लादेश में हुआ। देश की राजधानी ढाका में आयोजित खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच भिड़ंत हुई। इस मैच में भारतीय टीम ने विराट कोहली के 77 रन की पारी के बदौलत 130 रन बनाए। हालांकि श्रीलंका ने कुमार संगकारा के 52 और थिसारा पेरेरा की 23 रनों की नाबाद पारी के दम पर छह विकेट से मुकाबला जीत लिया।  

साल 2016: वेस्टइंडीज चैंपियन 
भारत में आयोजित हुए छठे विश्व कप में एक बार फिर से वेस्टइंडीज ने बाजी मारी। वेस्टइंडीज ने दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। कोलकाता में आयोजित फाइनल में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराया। भारतीय टीम ने हालांकि यहां अच्छा प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल में पहुंची। लेकिन यहां उसे वेस्टइंडीज के हाथों सात विकेट से करारी हार मिली। भारत ने विराट कोहली के 89 रनों की पारी के दम पर दो विकेट खोकर 192 रन बनाए। लेकिन वेस्टइंडीज ने लेंडल सिमंस (82*) और जॉनसन चाल्र्स (52) रन की पारियों के दम पर लक्ष्य को दो गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया।  

Big news : खेलगांव पुरई की तनु ने बनाया रिकार्ड, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज कराया अपना नाम
अब बेटियों की शादी की चिंता नहीं, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पीले हुए हाथ तो बेटियां बोली- धन्यवाद मुख्यमंत्रीजी
निवेशको की बल्ले-बल्ले: शेयर बाजार ने तोड़ा रिकॉर्ड, टेलीकॉम कंपनियों के शेयरों में उछाल
इन पांच पांबदियों का पंच बनाकर ब्रिटेन ने दी कोरोना को मात, क्या भारत में ऐसा संभव नहीं?
आठ करोड़ से ज्यादा की डकैती: बदमाशों ने मणप्पुरम गोल्ड के ऑफिस से 17 किलो सोना-नकदी की लूट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अब और कितना मारेगी महंगाई, प्याज ने रुलाया, टमाटर ने भी तरेरी आंखें, कौन-कितना महंगा हुआ अब और कितना मारेगी महंगाई, प्याज ने रुलाया, टमाटर ने भी तरेरी आंखें, कौन-कितना महंगा हुआ
Next Article लखीमपुर खीरी हिंसा: सीएम योगी बोले- पीडि़त के साथ होगा न्याय, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश सीएम योगी बोले: साढ़े चार साल में एक भी दंगा नहीं हुआ, अब फसाद किया तो सात पीढ़ियां मुआवजा भरेंगी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?