ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक दिवसीय विशेष प्रचार अभियान का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक दिवसीय विशेष प्रचार अभियान का आयोजन

By @dmin
Published: February 5, 2022
Share
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक दिवसीय विशेष प्रचार अभियान का आयोजन
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक दिवसीय विशेष प्रचार अभियान का आयोजन
SHARE

जगदलपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय लोकसंपर्क कार्यालय, जगदलपुर द्वारा आज, 05 फरवरी, 2022 (शनिवार) को सद्भावना भवन, जगदलपुर में एक दिवसीय विशेष प्रचार अभियान का आयोजन किया गया ।

इस विशेष प्रचार अभियान का शुभारम्भ, शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर के कुलपति, डॉ. एस.के. सिंह ने किया। इस अवसर पर पत्र सूचना कार्यालय और प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय, रायपुर के अपर महानिदेशक, अभिषेक दयाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, मनीराम कश्यम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, मोहन मौर्य, परियोजना अधिकारी, कुमारी निर्मला सोना, विकासखण्ड समन्वयक कुजूर, विकासखण्ड मेडिकल ऑफिसर शाण्डिल्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि कुलपति, डॉ. एस.के. सिंह ने कार्यक्रम का संबोधित करते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव, स्वाधीनता संग्राम के उन हजारों-लाखों गुमनाम सेनानियों को स्मरण करने का पर्व है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। कायर्कम के प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत करते हुए पत्र सूचना कार्यालय और प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय, रायपुर के अपर महानिदेशक, अभिषेक दयाल ने आयोजन के उद्देश्यों की संक्षिप्त जानकारी दी।

इस एक दिवसीय आयोजन के दौरान, देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता, रंगोली, मेंहदी, कुर्सी दौड़, प्रश्नमंच का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय निवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया । इसके अलावा, इस अवसर पर विभागीय सांस्कृतिक दल के लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी। इस अवसर पर स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने स्थानीय पकवानों और उत्पादों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन, क्षेत्रीय लोकसंपर्क कार्यालय, जगदलपुर के प्रभारी, बी.एस. ध्रुव ने किया ।

भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर पथराव, हमले में विधायक के हाथ में आई चोट, पुलिस ने दर्ज किया केस
Railway breaking : प्लेटफार्म पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी आग, फायर कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
टूट गई नक्सलियों की कमर, बड़ी संख्या में हो सकता है आत्मसमर्पण
युवा कांग्रेस अधिवेशन: बेहतर भारत की बुनियाद के लिए बेंगलुरू जाएंगे छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेसी
कलेक्टर पर बलत्कार का आरोप: सीएम बघेल ने मुख्य सचिव को दिया निर्देश, उच्च स्तरीय दल से कराएं जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 5 करोड़ से पार, 94 प्रतिशत आबादी को दोनों टीके लगाए जा चुके छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक की तीन-चौथाई आबादी को कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगे
Next Article विकास प्रदर्शनी का आयोजन: महिला गृह उद्योग की सदस्य का अनूठा प्रयास विकास प्रदर्शनी का आयोजन: महिला गृह उद्योग की सदस्य का अनूठा प्रयास
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?