ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आजादी का अमृत महोत्सव: छत्तीसगढ़ से विद्यार्थियों का चयनित दल आनंद-गुजरात के लिए रवाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

आजादी का अमृत महोत्सव: छत्तीसगढ़ से विद्यार्थियों का चयनित दल आनंद-गुजरात के लिए रवाना

By @dmin
Published: July 26, 2022
Share
आजादी का अमृत महोत्सव: छत्तीसगढ़ से विद्यार्थियों का चयनित दल आनंद-गुजरात के लिए रवाना
आजादी का अमृत महोत्सव: छत्तीसगढ़ से विद्यार्थियों का चयनित दल आनंद-गुजरात के लिए रवाना
SHARE

एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम अंतर्गत गुजरात के 5 दिवसीय भ्रमण पर रहेगा दल
रायपुर। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य से 50 विद्यार्थी एवं चार सहयोगी शिक्षक सहित कुल 54 प्रतिभागी 24 जुलाई 2022 को प्रात: 4.05 बजे आनंद गुजरात हेतु दुर्ग से रवाना हो गए हैं। विद्यार्थियों और शिक्षकों का यह दल दुर्ग से पूरी गांधीधाम सुपरफास्ट ट्रेन से रवाना हुआ। यह दल गुजरात राज्य के 5 दिवसीय भ्रमण पर रहेगा। वहां कार्यक्रम के तहत प्रत्येक दिवस अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। गुजरात में इंस्टीट्यूट आफ रूरल मैनेजमेंट आनंद छत्तीसगढ़ राज्य के विद्यार्थियों का मेजबानी करेगा।

गौरतलब है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम भारत में राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने मानव संसाधन विकास मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम है। कार्यक्रम के अंतर्गत भारत के समस्त राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को एक दूसरे के साथ मैट्रिक्स कर जोड़ा गया है। छत्तीसगढ़ राज्य का साझा राज्य गुजरात राज्य है। इसके तहत दल में शामिल 50 विद्यार्थियों में से 25 विद्यार्थी स्कूल शिक्षा विभाग और 25 विद्यार्थी उच्च शिक्षा विभाग से चयनित हैं। टीम 30 जुलाई 2022 को ट्रेन से वापसी कर रात्रि 10.30 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी। उक्त कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग से चयनित विद्यार्थियों में रायपुर, दुर्ग, कांकेर तथा बालोद से 4-4 विद्यार्थी और बेमेतरा से 3 विद्यार्थी सहित केंद्रीय विद्यालयों से 3 विद्यार्थी तथा नवोदय विद्यालय से 3 विद्यार्थी चयनित हैं।

उक्त टीम के साथ सहयोगी शिक्षक के रूप में सीएससी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मठपारा रायपुर के शिक्षक विक्रम कुमार त्यागी तथा शिक्षक पीजी उमाठे, कन्या पूर्व माध्यमिक शाला शांति नगर रायपुर श्रीमती रीता मंडल शामिल हैं। प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा नरेंद्र कुमार दुग्गा ने टीम को सफल भ्रमण हेतु शुभकामनाएं दी है। कार्यक्रम प्रभारी सहायक संचालक, समग्र शिक्षा अजय पिल्लई, सहायक कार्यक्रम अधिकारी, समग्र शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय श्रीमती नीलम कुशवाहा ने भ्रमण को मूर्त रूप देने में सहयोग किया।

Gustakhi Maaf: सातवीं के बच्चे सीखेंगे ‘घोरपडीचे शेपूट’
Breaking News : दुर्ग में सनकी युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, चार मंजिला इमारत से कूदा… जानिए फिर क्या हुआ
डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया नगरीय प्रशासन विभाग का पोर्टल लॉन्च, योजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति की मिलेगी जानकारी
उद्योग मंत्री देवांगन ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, बोले- प्रदेश के पहले प्लास्टिक पार्क को दो माह में करें पूरा
Big news : दुर्ग में सामने आया तीन तलाक का मामला, केन्द्र सरकार ने खत्म किया कानून फिर भी नहीं मान रहे लोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article घर-घर तिरंगा अभियान की शुरूआत: एसएसबी के संग युवाओं ने कहा- तिरंगा हमारी शान घर-घर तिरंगा अभियान की शुरूआत: एसएसबी के संग युवाओं ने कहा- तिरंगा हमारी शान
Next Article अब बिना स्लॉट बुक किए ही वैक्सीन लगवा सकेंगे 18-44 साल के लोग प्रदेश में बीते 10 दिनों में 16.25 लाख लोगों ने लगवाए प्रिकॉशन डोज

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?