ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईसीयू में भर्ती हार्ट पेशेंट को बीड़ी पीने से मना किया तो परिजनों ने इंटर्न की कर दी पिटाई, गुस्साए डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

आईसीयू में भर्ती हार्ट पेशेंट को बीड़ी पीने से मना किया तो परिजनों ने इंटर्न की कर दी पिटाई, गुस्साए डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

By Om Prakash Verma
Published: March 20, 2023
Share
आईसीयू में भर्ती हार्ट पेशेंट को बीड़ी पीने से मना किया तो परिजनों इंटर्न की कर दी पिटाई, गुस्साए डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन
आईसीयू में भर्ती हार्ट पेशेंट को बीड़ी पीने से मना किया तो परिजनों इंटर्न की कर दी पिटाई, गुस्साए डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन
SHARE

राजनांदगांव/जगदलपुर। राजनांदगांव स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार सुबह एक इंटर्न की मरीज के परिजनों ने पिटाई कर दी। इंटर्न की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने आईसीयू में भर्ती हार्ट पेशेंट को बीड़ी पीने से मना किया था। इसके बाद इंटर्न की ओर से अधीक्षक को लिखित शिकायत दी गई है। वहीं मामला सामने आने के बाद डॉक्टरों ने विरोध शुरू कर दिया है। जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने हाथ में पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही डॉक्टरों पर हो रही हिंसा को रोक लगाने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में सोमवार सुबह करीब 7 बजे जूनियर डॉक्टर ड्यूटी पर थे। इसी में एक इंटर्न की भी कार्डियक ढ्ढष्ट में ड्यूटी लगी थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान वहां भर्ती एक मरीज बीड़ी पीने लगा। मेडिकल छात्र ने मरीज को ऐसा करने से मना किया। आरोप है कि इसके बाद मरीज के परिजनों ने मारपीट शुरू कर दी। छात्र को गालियां भी दी गईं। इसके बाद वह अपने साथियों के पास पहुंचा और मामले की जानकारी दी। आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए धौंस भी जमाई।

हाथों में पोस्टर लेकर जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करते जूनियर डॉक्टर।

मेडिकल इंटर्न से मारपीट की खबर प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों तक भी पहुंच गई। इसके बाद जगदलपुर के डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर निकले इन जूनियर डॉक्टर ने कहा कि, आज सुरक्षित नहीं हैं, तो कल भी नहीं रहेंगे। बहुत सहा है, अब नहीं सहेंगे। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर कमलेश ने बताया की इंटर्न ने एक हार्ट पेशेंट को आईसीयू में बीड़ी पीने से रोका तो उसे उपहार में गालियां और मारपीट मिली।

डॉक्टरों ने कहा कि, आरोपियों के ऊपर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि, इस हिंसा के विरोध में आज समस्त डॉक्टर्स से आह्वान है कि मेडिकल कॉलेज के सामने एकत्र होकर डॉक्टरों के प्रति हो रही हिंसा के विरोध में खड़े हों। एकजुटता का परिचय देने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करें। वहीं दूसरी ओर राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ प्रदीप बेक ने बताया कि उनको मारपीट की जानकारी मिली है। हालांकि अभी कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महादेव घाट पर किया कार्तिक पूर्णिमा स्नान… प्रदेश वासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं
Breaking news : धर्मांतरण पर सीएम बघेल का बड़ा बयान, मोहन भागवत के बयान का भी दिया जवाब
कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए जांच में तेजी, बीते सप्ताह 3.45 लाख सैंपलों की जांच
CG News : कांकेर में जवान के ऊपर पेड़ गिरा, गंभीर रूप से घायल, मचान पर चढ़कर कर था ड्यूटी
भगवंत मान होंगे आप के सीएम उम्मीदवार, मोहाली में केजरीवाल ने किया एलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सांप ने परिवार को बनाया बंधक, दरवाजे पर फन फैलाकर घंटो बैठा रहा कोबरा, लोगों की अटकी रही सांसे सांप ने परिवार को बनाया बंधक, दरवाजे पर फन फैलाकर घंटो बैठा रहा कोबरा, लोगों की अटकी रही सांसे
Next Article 400 परिवार गंदा पानी पीने को मजबूर, कलेक्टर ने समस्या को गंभीरता से लिया, नगर निगम को कार्रवाई के निर्देश 400 परिवार गंदा पानी पीने को मजबूर, कलेक्टर ने समस्या को गंभीरता से लिया, नगर निगम को कार्रवाई के निर्देश

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?