ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईपीएल-2021 के बचे हुए मैचों के लिए यूएई जाने को तैयार सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी के साथ फोटो शेयर कर किया कंफर्म
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

आईपीएल-2021 के बचे हुए मैचों के लिए यूएई जाने को तैयार सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी के साथ फोटो शेयर कर किया कंफर्म

By @dmin
Published: May 30, 2021
Share
आईपीएल-2021 के बचे हुए मैचों के लिए यूएई जाने को तैयार सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी के साथ फोटो शेयर कर किया कंफर्म
आईपीएल-2021 के बचे हुए मैचों के लिए यूएई जाने को तैयार सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी के साथ फोटो शेयर कर किया कंफर्म
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क (एजेंसी)। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के बचे हुए मैचों को खेलने के लिए यूएई जाने को तैयार हैं। रैना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर महेंद्र सिंह धोनी के साथ फोटो शेयर करके इस बात को कंफर्म किया है। शनिवार को बीसीसीआई ने एसजीएम में आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों को यूएई शिफ्ट करने के फैसले पर मुहर लगाई थी, जिसके बाद ट्विटर पर फैन्स ने रैना को लेकर जमकर मजे लिए थे।

See you soon Dubai 💪🏏 @msdhoni @IPL @ChennaiIPL pic.twitter.com/5nWAZZ5BqJ

— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) May 29, 2021

रैना ने अपने ट्विटर पर धोनी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘जल्द मुलाकात होगी दुबई।Ó दरअसल, आईपीएल 2020 में रैना और चेन्नई सुपर किंग्स मैनेजमेंट के बीच रूम को लेकर काफी विवाद होने की खबरें सामने आईं थी और कहा गया था कि बाएं हाथ का यह बल्लेबाज अपने कमरे की व्यवस्था से खुश नहीं था। रैना आईपीएल 2020 में सीएसके के लिए बिना कोई मैच खेले यूएई से भारत लौट आए थे। हालांकि, रैना ने बाद में साफ किया था कि उनका सीएसके मैनेजमेट से किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था। रैना ने बताया था कि उन्होंने निजी कारणों के चलते आईपीएल 2020 से अपने नाम वापस लिया था।

हालांकि, रैना इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते नजर आए थे और उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। रैना आईपीएल में उन चुनिंदा खिलाडिय़ों में शामिल हैं, जो इस टी-20 लीग में 200 मैच खेल चुके हैं। सुरेश रैना ने इस सीजन खेले 7 मैचों में 126.80 के स्ट्राइक रेट से 123 रन बनाए थे, इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक जड़ा था। रैना आईपीएल में अबतक 200 मुकाबले खेल चुके हैं और 136.89 के स्ट्राइक रेट से 5,491 रन बना चुके हैं। रैना इंडियन प्रीमियर लीग में 39 फिफ्टी और एक शतक जड़ चुके हैं।

बिग ब्रेकिंग: 7 चरणों में होगा पांच राज्यों का चुनाव, 10 फरवरी को वोटिंग, 10 मार्च को आएंगे नतीजे
हिंसक झड़प में 4 लोगों की मौत, पहली बार वोट डालने आए युवक को भी मारी गोली
छत्तीसगढ़ बना निवेश का हॉटस्पॉट : वस्त्र, पर्यटन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिग्गज कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी
“वन नेशन वन इलेक्शन” को अधिवक्ता संघ ने दिया समर्थन, विधायक रिकेश की चर्चा का मिला सार्थक परिणाम
जल जीवन मिशन कार्यों में देरी, 45 ठेकेदारों को नोटिस… कलेक्टर ने ठेकेदारों का अनुबंध निरस्त करने की दी चेतावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अहमद पटेल के बाद नया कोषाध्यक्ष कौन? कमलनाथ, वेणुगोपाल समेत इन नामों पर विचार कांग्रेस का आरोप-देश के लिए हानिकारक है मोदी सरकार, शिवसेना ने भी साधा निशाना
Next Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced 50 दिन के निचले स्तर पर कोरोना के नए केस: सामने आए डेढ़ लाख के करीब नए केस…. 20 लाख के करीब एक्टिव केस

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?