ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईजी गर्ग ने ली यातायात अधिकारियों/कर्मचारियों की बैठक, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर
September 29, 2026
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार
September 29, 2026
मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला
September 29, 2026
शहरी स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के कार्यों में आएगी तेजी, केंद्र सरकार देगी विशेष तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन
स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

आईजी गर्ग ने ली यातायात अधिकारियों/कर्मचारियों की बैठक, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

By Om Prakash Verma Published November 20, 2024
Share
आईजी गर्ग ने ली यातायात अधिकारियों/कर्मचारियों की बैठक, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश
आईजी गर्ग ने ली यातायात अधिकारियों/कर्मचारियों की बैठक, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश
SHARE

यातायात जागरूकता अभियान को तेज करने एवं अनधिकृत और मॉडिफाइड वाहनों, तेज गति से चलने वाले वाहनों और स्टंट बाइक चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने दिए निर्देश।
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के द्वारा ‘नो एंट्री’ में ट्रक की एंट्री होने पर ट्रैफिक के अधिकारियों को दी चेतावनी।
दुर्ग। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग ने दुर्ग जिले की यातायात शाखा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री रिचा मिश्रा और अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करना था।

बैठक में यातायात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी चार्ट का पालन सुनिश्चित करने एवं अपने ड्यूटी क्षेत्र में पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने की बात कही। इसके साथ ही, उपलब्ध उपकरणों के सही उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।

आईजी गर्ग ने बैठक में कहा कि यातायात जागरूकता अभियान अधिक से अधिक और भी चलाने की बात कही एवं अनधिकृत और मॉडिफाइड वाहनों, तेज गति से चलने वाले वाहनों और स्टंट बाइक चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, खराब वाहनों को मार्ग से हटाने और यातायात को सुचारू रखने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

आगामी वैवाहिक सीजन को ध्यान में रखते हुए शहर में यातायात की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस दौरान होने वाले आयोजनों में यातायात नियंत्रण को लेकर विशेष तैयारी करने की आवश्यकता बताई गई। यातायात ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को पूर्ण ईमानदारी के साथ ड्यूटी निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

यह बैठक दुर्ग पुलिस की यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और अनुशासित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को इन निर्देशों को शीघ्रता से लागू करने का निर्देश दिया है ताकि जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला

स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल

Om Prakash Verma November 20, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: भाजपा की परफेक्ट टाइमिंग
Next Article एमपी-सीजी बॉर्डर पर पधारे गजराज, जंगल में मौजूद है चार हाथी, वन विभाग हाई अलर्ट पर एमपी-सीजी बॉर्डर पर पधारे गजराज, जंगल में मौजूद है चार हाथी, वन विभाग हाई अलर्ट पर

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?