ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईएमए ने रामदेव को दी चुनौती, कहा- बताएं किस अस्पताल ने इलाज के लिए पतंजलि की दवाएं दीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

आईएमए ने रामदेव को दी चुनौती, कहा- बताएं किस अस्पताल ने इलाज के लिए पतंजलि की दवाएं दीं

By @dmin
Published: May 29, 2021
Share
Corona Big Breaking: Baba Ramdev launches coronil pill, claims to be effective in clinical test
Corona Big Breaking: Baba Ramdev launches coronil pill, claims to be effective in clinical test
SHARE

देहरादून (एजेंसी)। बाबा रामदेव ने एक टीवी डिबेट में दावा किया था कि एलोपैथिक अस्पताल भी कोरोना इलाज के लिए पतंजलि की दवाओं का इस्तेमाल कर रहे थे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने बाबा रामदेव को चुनौती दी है। आईएमए उत्तराखंड ने बाबा रामदेव को पतंजलि की दवाओं से एलोपैथी अस्पतालों में ट्रीटमेंट के बारे में बहस करने के लिए कहा है।

सार्वजनिक रूप से पैनल डिस्कशन के साथ बहस की चुनौती
आईएमए ने उनसे पूछा है कि कौन से एलोपैथिक अस्पतालों ने इलाज के लिए पतंजलि की दवाएं दी हैं। इस बाबत आईएमए ने बाबा रामदेव को सार्वजनिक रूप से पैनल डिस्कशन के साथ बहस के लिए चुनौती दी है।

Indian Medical Association (IMA) Uttarakhand has challenged Yog Guru Ramdev for a debate, asked him to tell which allopathic hospitals have given Patanjali medicines for treatment, IMA has publicly challenged the debate with panel discussion

— ANI (@ANI) May 29, 2021

बाबा रामदेव ने एक टीवी डिबेट में किया था दावा
बता दें कि बाबा रामदेव ने एक टीवी डिबेट में दावा किया था कि एलोपैथिक अस्पताल भी कोरोना इलाज के लिए पतंजलि की दवाओं का इस्तेमाल कर रहे थे। अब उस पर आईएमए उत्तराखंड ने बाबा रामदेव से पूछा है कि उस अस्पताल का नाम बताएं, जहां कोरोना के इलाज के नाम पर पतंजलि की दवाएं दी गईं।

एलोपैथी तो 200 साल पुराना बच्चा है…
बाबा रामदेव साधकों के साथ प्रतिदिन योग शिविर लगाते हैं। योग शिविर में बाबा रामदेव बीते तीन दिनों से ‘ड्रग माफिया का भ्रमजाल बनाम योग, आयुर्वेद और नेचुरोपैथी से रोगों के स्थायी समाधानÓ मुहिम चला रहे हैं। इस दौरान शु्क्रवार को उन्होंने कहा कि एलोपैथी तो 200 साल पुराना बच्चा है। योग और आयुर्वेद से बीमारियों का स्थायी समाधान है। 

पतंजलि के बाहर धरने पर बैठी युवा कांग्रेस
बाबा रामदेव के एलोपैथी विवाद के विरोध में शुक्रवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ के बाहर धरने पर बैठ गए थे। इस दौरान उन्होंने बाबा रामदेव की गिरफ्तारी की मांग की और उनके विरोध में नारेबाजी की। एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति को लेकर टिप्पणी के विरोध में युवा कांग्रेस ने बाबा रामदेव पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मुकदमा दर्ज करने और शीघ्र गिरफ्तारी की भी मांग की है। इस संबंध में युवा कांग्रेस ने देहरादून कोतवाली में तहरीर दी है।

बालकृष्ण ने कहा- हम मॉर्डन चिकित्सा की भी मदद लेते हैं
रामदेव के सहयोगी और पतंजलि योगपीठ के सीईओ आचार्य बालकृष्ण का बयान भी सामने आया। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि स्वामी रामदेव कोरोना में जान गंवा चुके चिकित्सकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे थे, लेकिन उनके खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है। हम मॉर्डन चिकित्सा का सम्मान करते हैं और उसकी मदद भी लेते हैं। लेकिन कुछ लोग योग और आयुर्वेद को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते। यही लोग साजिश के तहत स्वामी रामदेव को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

गिरफ्तार तो किसी का बाप भी नहीं करा सकता…
बीते दिनों बाबा रामदेव ने कहा था कि किसी का बाप भी रामदेव को गिरफ्तार नहीं करा सकता है। बता दें कि बुधवार को सोशल मीडिया पर इसी विवाद के चलते ‘अरेस्ट बाबा रामदेवÓ ट्रेंड कर रहा था। जिसके जवाब में रामदेव ने यह टिप्पणी दी थी। 
एलोपैथी और एलोपैथिक चिकित्सकों पर की गई बाबा रामदेव की टिप्पणी से उठा तूफान शांत होता नजर नहीं आ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन ने बाबा रामदेव को पत्र लिख सख्त संदेश भी दिया था, जिसमें स्पष्ट तौर पर लिखा था कि उनकी टिप्पणी एलोपैथिक चिकित्सकों का मनोबल तोडऩे वाली है।

बैंगलोर ओपन में उतरने के साथ ही देश में अंतिम टूर्नामेंट खेलेंगे पेस
टेस्ट प्रारुप में बदलाव नहीं चाहते दिग्गज
कोरोना वायरस के कारण पीएम मोदी का गुजरात दौरा रद्द
कमला कालेज की छात्राओं ने किया त्रिवेणी संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण
ओपनिंग स्लॉट को लेकर धवन और राहुल के बीच यह मुकाबला टीम के लिए अच्छा : कोच राठौर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पाकिस्तान समेत इन देशों से आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, सरकार ने मांगे आवेदन पाकिस्तान समेत इन देशों से आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, सरकार ने मांगे आवेदन
Next Article आरसीबी के लिए काल बने सीएसके के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, फिर भी विराट कोहली हुए खुश, जानिए वजह UAE में ही खेले जाएंगे आईपीएल 2021 के बचे हुए मैच, BCCI ने लगाई मुहर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?