ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अहम बदलाव: एलपीजी सिलेंडर सस्ता, आयकर रिटर्न पर जुर्माना, पढ़ें आज से क्या-क्या बदला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

अहम बदलाव: एलपीजी सिलेंडर सस्ता, आयकर रिटर्न पर जुर्माना, पढ़ें आज से क्या-क्या बदला

By @dmin
Published: August 1, 2022
Share
अहम बदलाव: एलपीजी सिलेंडर सस्ता, आयकर रिटर्न पर जुर्माना, पढ़ें आज से क्या-क्या बदला
अहम बदलाव: एलपीजी सिलेंडर सस्ता, आयकर रिटर्न पर जुर्माना, पढ़ें आज से क्या-क्या बदला
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। आज यानी एक अगस्त से कुछ अहम बदलाव हुए हैं। जहां कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर सस्ता हुआ है, वहीं अब आयकर रिटर्न भरने पर जुर्माना भरना पड़ेगा।  आज से 19 किलोग्राम का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है। इंडियन ऑयल ने इसके दाम में 36 रुपये की कमी की है।

अब दिल्ली में व्यावसायिक गैस सिलेंडर 1976.50 रुपये में मिलेगा। पिछले माह यह 2012.50 रुपये में मिलता था। कोलकाता में अब यह 2095.50 रुपये में मिलेगा तो मुंबई में 1936.50 में और चेन्नई में 2141 रुपये में मिलेगा। पिछले माह भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम किए गए थे, जबकि घरेलू रसाई गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगे हुए थे। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम यथावत रखे गए हैं। अभी 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर दिल्ली में 1053 रुपये में, मुंबई में 1053 रुपये में, कोलकाता में 1079 रुपये में और चेन्नई में 1068.50 रुपये में मिल रहा है।

रिटर्न भरने पर 5000 हजार रुपये जुर्माना
अब आयकर रिटर्न भरने पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। सरकार ने रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की थी, जो कल निकल गई है। अब तक तिथि नहीं बढ़ाई गई है, इसलिए रिटर्न भरने वालों को पांच हजार रुपये तक जुर्माना चुकाना पड़ेगा। जिनकी आय सालाना पांच लाख रुपये से कम है, उन्हें विलंब शुल्क बतौर 1000 रुपये चुकाने पड़ेंगे। सालाना आय पांच लाख से ज्यादा होने पर 5 हजार रुपये जुर्माना चुकाना पड़ेगा।

बगैर केवाईसी नहीं मिलेगी किसान सम्मान निधि
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए अब केवाईसी अनिवार्य हो गई है। योजना के लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन के साथ केवाईसी कराना होगी। केवाईसी के लिए पुराने हितग्राहियों को 31 जुलाई तक का समय दिया गया था। यह बीत गया है। जिन लाभार्थियों ने केवाईसी नहीं कराया है, उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि की 12 वीं किस्त की राशि नहीं मिलेगी।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने चेक से भुगतान के नियम बदले
बॉब या बैंक ऑफ बड़ौदा ने आज से चेक से भुगतान के नियम बदले हैं। अब पांच लाख या ज्यादा के चेक के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम अनिवार्य होगा। यह बदलाव चेक पेमेंट को सुरक्षित करने और धोखाधड़ी रोकने के लिए किया गया है।

रिनोवेट हो रहा भिलाई 3 का जनता स्कूल…. खूबसूरत इंटीरियर के साथ छात्रों के लिए बेहतर हो रही सुविधा
जनदर्शन में जनसमस्याओं का हो रहा प्रभावी निराकरण, जनदर्शन को लेकर कलेक्टर ने दिये निर्देश, समय पर और गुणवत्तायुक्त हो निदान
गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, गिरने लगा रात का तापमान, जानिए मौसम का ताजा अपडेट
Bhilai Breaking : सूने मकानों में चोरी करने वाले दो शातिर व एक खरीदार गिरफ्तार, 6 मामलों का खुलासा
खुर्सीपार में आर्मी अफसर के घर लाखों की चोरी, 13 तोला सोने के जेवर व चांदी पार… जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना से तत्परता से लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री ने बालगंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर किया नमन
Next Article छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल का बड़ा फैसला, वर्ष में दो बार लेंगे परीक्षा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?