ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अवैध शराब पकडऩे गई आबकारी और पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, आरक्षक की वर्दी फाड़ी, गाडिय़ों में की जमकर तोड़-फोड़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarh

अवैध शराब पकडऩे गई आबकारी और पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, आरक्षक की वर्दी फाड़ी, गाडिय़ों में की जमकर तोड़-फोड़

By @dmin
Published: November 24, 2022
Share
अवैध शराब पकडऩे गई आबकारी और पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, आरक्षक की वर्दी फाड़ी, गाडिय़ों में की जमकर तोड़-फोड़
अवैध शराब पकडऩे गई आबकारी और पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, आरक्षक की वर्दी फाड़ी, गाडिय़ों में की जमकर तोड़-फोड़
SHARE

बिलासपुर. अवैध शराब पकडऩे गए पुलिस और आबकारी विभाग की टीम पर कोचिया और कुछ ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपी यही नहीं रूके उन्होंने पूरे टीम को जान से मारने की धमकी दी और पुलिस आरक्षक की वर्दी भी फाड़ते हुए
टीम की गाड़ी में जमकर तोडफ़ोड़ कर दी। घटना सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम भिल्मी की है। आरोपियों के हौसले बुलंद देख आबकारी विभाग को बिना कार्रवाई के बैरंग लौटना पड़ा। टीम ने आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट लिखाई है।

कार्रवाई करने गई थी टीम
सीपत के ग्राम भिल्मी में शराब पकडऩे पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर कोचिया व कुछ ग्रामीणों ने हमला करते हुए वाहन में तोडफ़ोड़ कर दी, आरक्षक की वर्दी फाड़ दी और वहीं पर दफनाने की धमकी भी दी गई। घायल आबकारी अधिकारियों ने सीपत थाने पहुंच कर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस शासकीय कार्य में बाधा, बलवा सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार आबकारी उप निरीक्षक सीपत वृत प्रदीप पिता शंकर लाल वर्मा (28) बुधवार सुबह अवैध तरीके से महुआ शराब बिक्री की सूचना पर टीम के साथ भिल्मी पहुंचे। टीम ने भिल्मी निवासी सुमित वर्मा पिता दिनेश वर्मा के घऱ दबिश दी। टीम को सुिमत के घर में हाथ भट्टी से बनी 85 लीटर शराब मिली। आरोपी के घर से टीम ने कच्ची महुआ शराब जब्त की और आरोपी कोचिए सुमित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आबकारी विभाग की टीम आरोपी सुमित को गाड़ी में बैठा ही रही थी कि इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर टीम को घेर लिया और अचानक हमला कर दिया।

पुलिस गाड़ी में की तोड़-फोड़
ग्रामीण गाड़ी में तोड़ फोड़ करते हुए उप निरीक्षक प्रदीप वर्मा, आबकारी उप निरीक्षक आनंद वर्मा, मुकेश पाण्डेय, रमेश दुबे, ऐश्वर्य मिंज, आबकारी मुख्य आरक्षक जनकराम जगत, आबकारी आरक्षक अनिल पाण्डेय, निरंजन डडसेना, कल्याण कहरा, प्रभुवन बघेल व उपेन्द्र सिंह के साथ गाली गलौज कर झूमाझटकी करने लगे।

फाड़ी वर्दी
कोचिए सुमीत वर्मा को छुड़ाने व कार्रवाई न करने का दवाब बना रहे ग्रामीणों ने आरक्षक उपेन्द्र सिंह को घेर लिया। आरक्षक उपेन्द्र सिंह की कोचिए व महिलाओं ने वर्दी फाड़ दी और मारकर दफनाने की धमकी दे रहे थे। भारी विरोध के बीच आबकारी टीम किसी तरह गांव से निकल पाई।

लाठी से किया हमला
ग्रामीणों की भीड़ ने टीम पर लाठी से हमला कर दिया। हमले के बीच आबकारी विभाग की टीम किसी तरह कोचिए सुमित वर्मा को गिरफ्तार कर अपने साथ बिलासपुर लेकर पहुंची और न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है। दूसरी तरफ उपनिरीक्षक प्रदीप वर्मा ने सीपत थाने पहुंच कर आबकारी टीम पर हमले की शिकायत दर्ज कराई है।

छत्तीसगढ़ के 7 जजों को प्रमोशन, बनाए गए डिस्ट्रिक्ट जज… 70 अधिक सिविल जजों का भी तबादला
मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश में नक्सलवाद समाप्त कर गढ़ेंगे विकास की राह
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय आयोजन में 21 हजार लोगों का लक्ष्य… छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ने ली बैठक
CG में चाकू की नोक पर 8वीं के छात्र का अपहरण, स्कूल में मचा हड़कंप…. जब सच्चाई सामने आई तो पुलिस भी हैरान
भिलाई स्टील प्लांट में हादसा : डंपर की चपेट में आने से ठेका श्रमिक की मौत, धरने पर बैठे परिजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नेताओं के एक से ज्यादा जगह से चुनाव लडऩे पर लगे रोक, सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका सुप्रीम फैसला: कोर्ट बनाएगी नई संविधान पीठ, बहुविवाह और निकाह-हलाला पर पाबंदी की मांग
Next Article Big news : सुपेला पुलिस की गिरफ्त में आए चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टर… गुंडरदेही व मंडला मध्यप्रदेश से पकड़कर लाई पुलिस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?