ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अवंती बाई चौक में हादसा, हाइवा की चपेट में आया साइकिल सवार, मौके पर मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अवंती बाई चौक में हादसा, हाइवा की चपेट में आया साइकिल सवार, मौके पर मौत

By @dmin
Published: June 5, 2022
Share
अवंती बाई चौक में हादसा, हाइवा की चपेट में आया साइकिल सवार, मौके पर मौत
अवंती बाई चौक में हादसा, हाइवा की चपेट में आया साइकिल सवार, मौके पर मौत
SHARE

भिलाई। अंवति बाई चौक कोहका में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां पर निगम की हाइवा की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। निगम की कचरा उठाने वाली हाइवा की ठोकर से पहले साइकिल सवार नीचे गिरा और उसके बाद उसका सिर चक्के के नीचे आ गया। बुरी तरह कुचले जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हाइवा चालक वहां से भाग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्मृति नगर पुलिस ने पहले शव को पीएम के लिए भेजा और हाइवा को जब्त कर लिया है।

हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई। युवक जब टर्निंग ले रहा था तब हाइवा चालक उसे देख नहीं पाया और उसे ठोकर मार दी। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक मछली विक्रेता है और सुबह मछली बेचने के लिए ही जा रहा था।

हादसे के बाद फूटा लोगों का गुस्सा
हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जब पुलिस पहुंची तो लोगों ने पुलिस को घेर लिया और यहां पर यातायात विभाग के कर्मचारी की ड्यूटी लगाने की मांग की। लोगों का कहना है कि व्यस्त चौराहा होने के कारण यहां हमेशा वाहनों की जमघट लगी रहती है। आसपास कॉलेज जाने वाले छात्रों की भीड़ व कोहका, कुरुद, सुपेला व जुनवानी की ओर जाने वाले इसी रास्ते का प्रयोग करते हैं। लंबे समय से यहां यातायात पुलिस की तैनाती की मांग की जा रही है लेकिन पुलिस विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।

लोगों का आरोप है कि आज का हादसा भी पुलिस प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। यहां यदि ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए जवान होता तो संभवत: यह हादसा टल जाता है। बहरहाल हादसे के बाद स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज देशमुख का कहना है हादसे की सूचना मिली है। मृतक का शव पीएम के लिए भेजा गया है।

उतई मारवाड़ी समाज द्वारा शीतला पूजन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर गारमेंट फैक्ट्री का किया लोकार्पण, पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
राजधानी के होटल में मिली युवती की लाश, बिहार से आकर सहेली के साथ रुकी थी… जांच में जुटी पुलिस
Corona Updates: 24 घंटे में कोरोना के 243 नए मामले, 3609 मरीजों का चल रहा उपचार
अमेरिका ने कहा, भारत जैसे देशों पर कार्रवाई के लिए नहीं बना ‘ काटसा ‘
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं… सीएम बघेल ने लोगों को दी बिजली बचाने की सलाह, भाजपा ने पूछा- क्या अपने घर में पावर कट किया?
Next Article भेंट मुलाकात: पखांजूर में खुलेगा कृषि महाविद्यालय बांदे को मिला पूर्ण तहसील का दर्जा…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?