ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अल्लू अर्जुन की पहली हिंदी फिल्म पर लगी मोहर…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

अल्लू अर्जुन की पहली हिंदी फिल्म पर लगी मोहर…

By @dmin
Published: June 17, 2022
Share
SHARE

तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पहली हिंदी फिल्म का खाका सज गया है। अल्लू अर्जुन को हिंदी सिनेमा में लॉन्च करने का सेहरा निर्माता निर्देशक करण जौहर के ही सिर बंधने जा रहा है हालांकि इस फिल्म में करण जौहर की कंपनी सिर्फ एक पार्टनर के तौर पर ही रहेगी, कुछ कुछ वैसे ही जैसे फिल्म ‘सूर्यवंशी में थी। अल्लू अर्जुन ये फिल्म अपनी होम प्रोडक्शन कंपनी गीता आट्र्स के बैनर तले बनाएंगे। फिल्म में तमिल, कन्नड़, मलयालम के अलावा हिंदी के कुछ दिग्गज कलाकारों को लेने की बात शुरू हो चुकी है। अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद इस फिल्म के असली कप्तान हैं और वह इस फिल्म के लिए देश की अलग अलग भाषाओं की दूसरी दिग्गज कंपनियों से भी बात कर रहे हैं।

अल्लू अर्जुन की पिछली फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन यानी ‘पुष्पा: द राइज की हिंदी में शानदार कामयाबी के बाद से ही अल्लू अर्जुन एक धमाकेदार हिंदी फिल्म की तैयारी करते रहे हैं। मार्च महीने में वह मुंबई आकर हिंदी सिनेमा के कुछ दिग्गज निर्माताओं से मिले भी थी। अल्लू अर्जुन ने धर्मा प्रोडक्शंस के कर्ताधर्ता करण जौहर के अलावा संजय लीला भंसाली से भी मुलाकात की थी। तब करण जौहर ने अल्लू को जो प्रोजेक्ट ऑफर किया था, उसमें वह अल्लू अर्जुन को सिर्फ अभिनेता के तौर पर लेना चाहते थे जिससे उन्होंने इंकार कर दिया था। इंकार उन्होंने भंसाली की अगली फिल्म ‘बैजू बावरा में रणवीर सिंह के साथ काम करने से भी कर दिया था।

‘पुष्पा पार्ट 2 के बाद शुरू होगी फिल्म

तेलुगू सिनेमा के सूत्रों से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक अल्लू अर्जुन की पहली पैन इंडियन फिल्म की शूटिंग इसी साल के आखिर तक शुरू हो सकती है। ये फिल्म उनकी निर्माणाधीन फिल्म ‘पुष्पा पार्ट 2 यानी ‘पुष्पा: द रूल की शूटिंग खत्म होने के तुरंत बाद शुरू होगी। हिंदी सिनेमा के तमाम दिग्गज निवेशक अल्लू अर्जुन की पहली पैन इंडियन फिल्म में निवेश के लिए उनके पिता अल्लू अरविंद से मिलते रहे हैं। लेकिन, इस रेस में सबसे आगे करण जौहर ही रहे। अल्लू अरविंद के स्वामित्व वाली कंपनी गीता आट्र्स की इस बारे में धर्मा प्रोडक्शंस के साथ डील करीब करीब पक्की हो चुकी है।

फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन की रिलीज के तुरंत बाद जब अल्लू अर्जुन से पूछा कि क्या आपके दरवाजे हिंदी सिनेमा के लिए भी खुल चुके हैं? तो उनका उत्तर था, ‘हां, वाकई मैंने हिंदी सिनेमा के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। अगर कोई वाकई में कोई शानदार प्रस्ताव हिंदी फिल्म का मेरा पास आता है तो मैं इसे करने के लिए तैयार हूं। अगर हिंदी सिनेमा से कुछ अच्छा मेरे पास आता है तो मैं हमेशा इसके लिए तैयार हूं। अल्लू अर्जुन की हिंदी सिनेमा के प्रति रुचि दिखाने का ये पहला मौका था और इस इंटरव्यू के बाद ही हिंदी सिनेमा के निर्माता निर्देशकों ने अल्लू अर्जुन से संपर्क साधने शुरू भी कर दिए।

दिवाली पर हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, करंट लगने से मौत
राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने किया शिक्षकों का सम्मान…. राज्यपाल ने कहा- विद्यार्थियों में अच्छे गुण विकसित करते हैं शिक्षक… सीएम ने कहा- गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ में अपनी परम्परा और शिक्षा का सर्वोच्च स्थान
देश में कोरोना: बीते 24 घंटों में सामने आए 20 हजार से कम केस, एक्टिव केस कम होकर ढाई लाख से नीचे पहुंचे
अपने संघर्ष को बयां करते हुए छलका निया का दर्द, बोलीं- मैं सुंदर पैदा नहीं हुई थी
छत्तीसगढ़ में स्वच्छता को रोजगार से जोड़ा गया: मंत्री डॉ. डहरिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नागार्जुन ने ऐसे तय किया शिवा से ब्रह्मास्त्र तक का सफर, ये रहीं उनकी अब तक की बॉलीवुड फिल्में…
Next Article बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए खेल और व्यस्त दिनचर्या से जोड़े: भूपेश बघेल बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए खेल और व्यस्त दिनचर्या से जोड़े: भूपेश बघेल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?