ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अलौकिक महोत्सव का साक्षी बनेगा सरगुजा, श्रीराम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण कल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

अलौकिक महोत्सव का साक्षी बनेगा सरगुजा, श्रीराम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण कल

By Om Prakash Verma
Published: September 6, 2023
Share
अलौकिक महोत्सव का साक्षी बनेगा सरगुजा, श्रीराम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण कल
अलौकिक महोत्सव का साक्षी बनेगा सरगुजा, श्रीराम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण कल
SHARE

6.76 करोड़ की लागत से टूरिस्ट इनफॉर्मेशन सेंटर, पब्लिक अप्रोच रोड डेव्हलपमेंट, कॉटेज या डॉरमेट्री सहित अन्य विभिन्न निर्माण कार्य
रामायण महोत्सव में प्रभु श्रीराम की भक्ति के अलौकिक महोत्सव का साक्षी बनेगा सरगुजा, छत्तीसगढ़ के कलाकार अनुराग शर्मा द्वारा संगीतमय रामकथा प्रस्तुति तथा वॉलीवुड पाश्र्व गायिका रीनी चन्द्रा द्वारा दी जाएगी सांस्कृतिक प्रस्तुति
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी राम वनगमन पर्यटन परिपथ योजना ने छत्तीसगढ़ को धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन के मानचित्र में अमिट पहचान दी है। सरगुजा का सौभाग्य है कि भगवान श्री राम ने चौदह वर्ष के वनवास काल का लगभग दो वर्ष का समय यहां के वनों एवं वनवासियों के बीच व्यतीत किया। प्रदेश में प्रभु श्रीराम के पद चिन्हों और पड़ावों की पौराणिक कथाओं को जीवंत करने 10 स्थलों का चिन्हांकन किया गया है जिसमें सरगुजा का रामगढ़ शामिल है। अब इसी कड़ी में 7 सितंबर 2023 को रामगढ़ में श्री राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण किया जा रहा है, साथ ही अंबिकापुर शहर में रामायण महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य एवं पर्यटन एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू व खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में राम वन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत 7 सिंतबर 2023 को प्रात: 11 बजे रामगढ़ में श्री राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा तथा दोपहर 3 बजे से भव्य रामायण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राम वन गमन पर्यटन परिपथ अंतर्गत 6.76 करोड़ रूपये की लागत से टूरिस्ट इनफॉर्मेशन सेंटर, पब्लिक अप्रोच रोड डेव्हलपमेंट, कॉटेज या डॉरमेट्री सहित अन्य विभिन्न निर्माण कार्य किये गए हैं।

रामायण महोत्सव में प्रभु श्रीराम की भक्ति के अलौकिक महोत्सव का साक्षी बनेगा सरगुजा
सांस्कृतिक कार्यक्रम में रामायण महोत्सव का भव्य आयोजन पीजी कॉलेज मैदान अम्बिकापुर में दोपहर 03.00 बजे से किया जाएगा। रामायण महोत्सव में सरगुजा, बलरामपुर एवं सूरजपुर जिले के राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता 2023 में प्रथम स्थान प्राप्त रामायण मंडली दलों की प्रस्तुति एवं ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त रामायण मंडली को वाद्य यंत्र हेतु डेमो चेक मुख्य अतिथि के करकमलों से प्रदान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के कलाकार अनुराग शर्मा द्वारा संगीतमय रामकथा प्रस्तुति तथा रीनी चन्द्रा वॉलीवुड पाश्र्व गायिका द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।

चेम्बर ने शुरू किया आया त्योहार चलो बाजार अभियान… ग्राहकों को लड्डू खिलाकर बताया गया दुकान में खरीदी का फायदा
लॉकडाउन की अफवाह पर जारी है मजदूरों का पलायन, दोगुना किराया देकर भी शहर भी छोड़ रहे लोग
महिला की लापरवाही ले लेती जान, जवान की सतर्कता ने बचाई जिंदगी, देखे वीडियो
गाली गलौच से तंग पड़ोसी ने की युवक की हत्या, सप्ताह भर पहले घर पर कुर्सी में मिली थी लाश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छत्तीसगढ़ प्रवास.. तैयारियों को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दोषमुक्त हो चुके सरकारी कर्मचारी के खिलाफ नहीं चलेगा अपराधिक प्रकरण का मामला-हाईकोर्ट हाईकोर्ट का फैसला: शिक्षा विभाग द्वारा जारी महत्वपूर्ण मामले में हुई सुनवाई, एचसी ने कहा-सरकार का नीतिगत फैसला, नहीं कर सकते हस्तक्षेप
Next Article सीसीएम में एक और बड़ी उपलब्धि, 3 किलो बड़े ट्यूमर की सफल सर्जरी सीसीएम में एक और बड़ी उपलब्धि, 3 किलो बड़े ट्यूमर की सफल सर्जरी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?