ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अलर्ट: हरिद्वार से छोड़ा 3.75 लाख क्यूसेक पानी, यूपी में उफान पर गंगा, इन दो जिलों पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अलर्ट: हरिद्वार से छोड़ा 3.75 लाख क्यूसेक पानी, यूपी में उफान पर गंगा, इन दो जिलों पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

By @dmin
Published: June 19, 2021
Share
अलर्ट: हरिद्वार से छोड़ा 3.75 लाख क्यूसेक पानी, यूपी में उफान पर गंगा, इन दो जिलों पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा
अलर्ट: हरिद्वार से छोड़ा 3.75 लाख क्यूसेक पानी, यूपी में उफान पर गंगा, इन दो जिलों पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा
SHARE

बिजनौर (एजेंसी)। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के बाद शनिवार सुबह छह बजे हरिद्वार से तीन लाख, पिछत्तर हजार क्यूसेक पानी छोडऩे से गंगा उफान पर आ गई है। बिजनौर गंगा बैराज पर एक लाख, तीस हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। शाम तक गंगा का जलस्तर और बढऩे की संभावना है। वहीं गंगा उफान पर आने से गंगा के तटीय गांवों में खतरा बढ़ गया है। उधर, प्रशासन और पुलिस ने आसपास के गांव वालों को अलर्ट कर दिया है। प्रशासन ने सभी गांव वालों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की हिदायत दी है। शुक्रवार की रात करीब एक बजे मंडावर के गांव मिर्जापुर में गंगा पार प्लेज लगाने वाले गांव दयालवाला निवासी समय सिंह, जोगेंद्र सिंह, महेंद्र, मीरापुर निवासी कलीराम व गांव सिमला निवासी चेतन गंगा में फंस गए। 

सूचना पर पहुंची मंडावर पुलिस व पीएसी कर्मियों ने मोटर वोट के सहारे गंगा में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकाला। इस दौरान एक किसान की छह बकरी गंगा में बह गईं। वहीं नाव के सहारे परिवार समेत किसान को घर पहुंचाया गया। गंगा का जलस्तर बढऩे से प्लेज व आसपास के खेत जलमग्न हुए। बताया गया कि गंगा बैराज पर दो लाख, पैंतालीस हजार क्यूसेक पानी आने पर खतरे का निशान है। बता दें कि गंगा के किनारे वाले रावली, ब्रह्मपुरी, शहजादपुर आदि गांवों में सुरक्षा की दृष्टि से रात में ही ग्राम प्रधानों ने ग्रामीणों को सचेत रहने के लिए सूचित किया। रावली क्षेत्र में पानी अभी अपनी हद में चल रहा है। लेकिन पानी की गति तेज है।

मंडावर में शनिवार की सुबह अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ गया। गंगा का जलस्तर बढऩे से गंगा पार खेतों की रखवाली कर रहे किसान गंगा के बीच फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व पीएसी ने फंसे किसानों को किसी तरह बाहर निकाला। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने गंगा किनारे बसे गांवों में अलाउंस कर सभी से गंगा पार ना जाने की अपील की है।

गंगा में अचानक बढ़ा जलस्तर, तटबंध टूटने का खतरा
हस्तिनापुर में गंगा का जलस्तर बढऩे से तटबंध टूटने का खतरा मंडरा गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार शनिवार सुबह से अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे खादर क्षेत्र के लोगों को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं गंगा का जलस्तर बढऩे से तटबंध टूटने की भी संभावना जताई जा रही है। तहसील प्रशासन ने खादर क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया। 

वहीं लेखपालों की टीम गंगा किनारे पर लगाई गई है। शनिवार सुबह छह बजे हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर तीन लाख, 75 हजार पर पहुंच गया है। हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज से छोड़े गए तीन लाख, 75 हजार क्यूसेक पानी शनिवार शाम तक खादर क्षेत्र में पहुंच जाएगा। जलस्तर बढऩे से तटबंध के टूटने की संभावना जताई जा रही है, जिससे तहसील प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा है। क्षेत्र के लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। समय रहते सुरक्षित स्थान पर जाने की चेतावनी दी जा रही है।

बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से रात्रि उड़ान सेवा का शुभारंभ: मुख्यमंत्री व साय ने भरी पहली नाइट फ्लाइट
व्यापार ऐसा जो घर बैठे हो, समूह की महिलाओं को राखी बनाने दिया प्रशिक्षण
Big news : चुनाव आयोग ने इस राज्य में बदली मतगणना की तारिख, 3 के बजाय अब 4 दिसंबर को मिलेगा परिणाम
Khursipar murder case : जानिए क्या हुआ था रात में जो बनी इतनी बड़ी वारदात की वजह, श्रीकंचनपथ टीम की ग्राउंड रिपोर्ट
डूंगरपुर में प्रदर्शन के दौरान हिंसा, फायरिंग में एक की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article MLA Devendra did the beautification of Sector 2 pond and inspected the Khursipar College Auditorium विधायक देवेन्द्र ने किया सेक्टर 2 तालाब का सौंदर्यीकरण व खुर्सीपार कॉलेज आडिटोरियम का निरीक्षण… अधिकारियों को दिए यह निर्देश
Next Article nsui and youth congress made rahul gandhi's birthday memorable एनएसयुआई व युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मदिन को बनाया यादगार… कोरोना वारियर्स का सम्मान करने के साथ ही बांटी यह सामग्री
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?