ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमेरिकी वायुसेना जनरल के बयान से दुनिया हैरान, 2025 में महायुद्ध की संभावना!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

अमेरिकी वायुसेना जनरल के बयान से दुनिया हैरान, 2025 में महायुद्ध की संभावना!

By Om Prakash Verma
Published: January 29, 2023
Share
अमेरिकी वायुसेना जनरल के बयान से दुनिया हैरान, 2025 में महायुद्ध की संभावना!
अमेरिकी वायुसेना जनरल के बयान से दुनिया हैरान, 2025 में महायुद्ध की संभावना!
SHARE

वाशिंगटन (एजेंसी)। चीन और अमेरिका के बीच दो वर्ष के अंदर महायुद्ध होने की संभावना जताई जा रही है। अमेरिकी वायुसेना के शीर्ष जनरल के दावे के बाद से दुनिया हैरान हो गई है। जनरल माइक मिनिहान ने कहा है कि साल 2025 में अमेरिका और चीन के बीच महायुद्ध छिड़ सकता है। उन्होंने इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों को मेमो भी भेजा है और कहा है कि चीन की तानाशाही जिस तरह से बढ़ रही है उससे किसी भी वक्त युद्ध छिड़ सकता है। उन्होंने सैन्य अधिकारियों से युद्ध की तैयारी शुरू कर देने के लिए कहा है।

मेरी आशंका गलत हो इसी में भलाई: जनरल माइक मिनिहान
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एयर मोबिलिटी कमांड के प्रमुख जनरल माइक मिनिहान ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि जो सोच रहा हूं, वो गलत साबित हो। मेरी आशंका गलत हो इसी में दुनिया की भलाई है। मेरी अंतरआत्मा कहती है कि मैं 2025 में युद्ध के मैदान में लड़ूंगा।

2024 चुनाव के दौरान चीन उठा सकता है फायदा
हालांकि, जनरल के विचार पेंटागन का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं, लेकिन चीन द्वारा ताइवान पर नियंत्रण स्थापित करने के संभावित प्रयास के बाद इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। जनरल मिनिहान ने आगे लिखा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और ताइवान दोनों 2024 में राष्ट्रपति चुनाव कराएंगे और इसी बीच चीन मौके का फायदा उठाकर ताइवान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकता है। इसके बाद हालात इस तरह के भी बन सकते हैं कि 2025 में अमेरिका और चीन के बीच युद्ध की आशंका बढ़ जाए।

नैंसी पेलोसी के दौरे से बढ़ गया था तनाव
चीन और अमेरिका के बीच उस समय तनाव और अधिक बढ़ गया जब अमेरिकी सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी अगस्त 2022 में ताइवान के दौरे पर पहुंच गई थीं। पेलोसी के ताइवान दौरे पर चीन ने कड़ी आपत्ति जताई थी। चीन ने ताइवान को खुलेआम धमकी दी थी और उसके क्षेत्र में हवाई अभ्यास भी किया था।

सांसद सरोज पाण्डेय का सरकार पर वार, कहा- ईडी ने खोली भ्रष्टाचार की पोल, अब चुप क्यों है छत्तीसगढ़ सरकार
छत्तीसगढ़ में कोरोना: कई दिनों बाद नए संक्रमितों की संख्या एक हजार से कम…. 1034 मरीज स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज
देश में लगातार घट रही कोरोना की रफ्तार….. बीते 24 घंटे में मिले 26567 संक्रमित
कांग्रेस के हाथ से उड़ता पंजाब, कलह के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने छोड़ा CM पद, मंत्रियों का भी इस्तीफा
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का जन्मदिन: समर्थकों के समर्पण से गदगद हुए मंत्री ताम्रध्वज…. कार्यकर्ताओं के साथ मनाई खुशी… कहा- हमेशा याद रहेगा यह पल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article AirAsia की फ्लाइट से टकराया पक्षी, इमरजेंसी लैंडिंग… लखनऊ से कोलकाता जा रही थी फ्लाइट
Next Article छात्रा से अश्लील बातें व छेड़छाड़ करता था शिक्षक, FIR हुई तो खुद को पागल बता मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती हुआ शातिर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?