ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमेरिका की इंट्री: चीन से भिड़ंत पर अमेरिका ने किया भारत का समर्थन, कहा- हर स्थिति पर पैनी नजर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

अमेरिका की इंट्री: चीन से भिड़ंत पर अमेरिका ने किया भारत का समर्थन, कहा- हर स्थिति पर पैनी नजर

By Om Prakash Verma
Published: December 14, 2022
Share
अमेरिका की इंट्री: चीन से भिड़ंत पर अमेरिका ने किया भारत का समर्थन, कहा- हर स्थिति पर पैनी नजर
अमेरिका की इंट्री: चीन से भिड़ंत पर अमेरिका ने किया भारत का समर्थन, कहा- हर स्थिति पर पैनी नजर
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत और चीन के बीच में तनाव चरम पर पहुंच गया है। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीनीसैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। उस कोशिश को भारतीय सैनिकों ने विफल तो कर दिया लेकिन जमीन पर स्थिति चिंताजनक बन गई। अब इस पूरे विवाद पर अमेरिका ने पहली प्रतिक्रिया दी है। कहा गया है कि ये राहत की बात है कि दोनों ही सेनाएं पीछे हट गईं।

अमेरिका ने भारत-चीन पर क्या बोला?
अमेरिका ने इस बात पर खुशी जाहिर की है कि समय रहते दोनों ही देशों की सेनाओं ने डिसइनगेजमेंट किया और स्थिति को नियंत्रण में रखा। जारी बयान में कहा गया कि इस बात की खुशी है कि दोनों ही सेनाएं समय रहते पीछे हट गईं। हम स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। हम दोनों भारत और चीन को बातचीत करने के लिए प्रेरित करते हैं, सीमाओं को लेकर जो भी विवाद है, बातचीत के जरिए समाधान किया जाए। इससे पहले चीन ने भी 9 दिसंबर की घटना पर अपना बयान जारी किया था। आक्रमक होने के बजाय चीन ने तब सिर्फ इतना कहा था कि भारतीय सीमा पर स्थिति ‘स्थिरÓ है।

9 दिसंबर को हुआ क्या था?
9 दिसंबर की बात करें तो तवांग में भारतीय पोस्ट को हटवाने के लिए चीनी सैनिक आए थे। भारतीय जवानों ने देखा तो तुरंत मोर्चा संभाला और भिड़ गए। भारतीय जवानों को भारी पड़ता देख चीनी सैनिक पीछे हटे। इस हिंसक घटना में 6 भारतीय जवान घायल हुए हैं, चीन की तरफ से कोई आंकड़ा जारी नहीं हुआ है लेकिन बड़ी संख्या में उसके जवान जख्मी हैं। बताया जा रहा है कि भारत को पहले से ही भनक थी कि चीन तवांग की ओर बढ़ रहा है और वहां पर भारतीय पोस्ट पर कब्जा जमा सकता है। इस वजह से चीन की बड़ी सेना के सामने भारत की तरफ से भी बड़ी संख्या में जवान वहां तैनात कर दिए गए थे। नतीजा ये हुआ कि चीनी सैनिकों को मौके से खदेड़ दिया गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्या जानकारी दी?
अभी के लिए जमीन पर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सदन में साफ कर दिया है कि भारतीय सैनिकों की बहादुरी की वजह से चीनी सैनिकों पीछे खदेड़ दिया गया. उन्होंने कहा कि 09 दिसंबर 2022 को पीएलए सैनिकों ने अरुणाचल के तवांग सेक्टर के यांग्त्से में एलएसी पर अतिक्रमण कर यथास्थिति को एकतरफा बदलने का प्रयास किया. चीन के इस प्रयास का हमारी सेना ने दृढ़ता के साथ सामना किया. इस दौरान दोनों पक्ष आमने सामने आ गए. हाथापाई भी हुई. इस झड़प में दोनों ओर के कुछ सैनिकों को चोटें आईं. लेकिन मैं सदन को बताना चाहता हूं कि झड़प में हमारे किसी भी सैनिक की मृत्यु नहीं हुई और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ.

Bhilai Breaking : कपिल शर्मा शो में आया एड और फंस गया शख्स, शेयर ट्रेंडिंग में गंवा दिए 35 लाख रुपए
कर्ज के रुपए मांगे तो ठेकेदार की बैट से पीट-पीटकर की हत्या, 4 गिरफ्तार
भारत नेट परियोजना में देरी पर सरकार ने ठेका लेने वाली कंपनी को दिया नोटिस, मांगा जबाव
सड़क किनारे जा रहे चार बच्चों को ट्रैक्टर ने रौंदा, एक की हालत गंभीर
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला कर्मचारियों का सम्मान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ का एक्सीडेंट, अस्पताल ले जाने से पहले घटना स्थल में ही उनका…….पढ़े पूरी रिपोर्ट क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ का एक्सीडेंट, अस्पताल ले जाने से पहले घटना स्थल में ही उनका…….पढ़े पूरी रिपोर्ट
Next Article APL Premier League: भिलाई में 4 दिवसीय एपीएल क्रिकेट मैच का आगाज कल से, प्रदेश भर जुटेंगे 16 टीमें APL Premier League: भिलाई में 4 दिवसीय एपीएल क्रिकेट मैच का आगाज कल से, प्रदेश भर जुटेंगे 16 टीमें
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?