ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमेरिका की आंख में आंख डालकर भारत ने दिया जवाब, जयशंकर की हो रही जय-जय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

अमेरिका की आंख में आंख डालकर भारत ने दिया जवाब, जयशंकर की हो रही जय-जय

By @dmin
Published: April 14, 2022
Share
अमेरिका की आंख में आंख डालकर भारत ने दिया जवाब, जयशंकर की हो रही जय-जय
अमेरिका की आंख में आंख डालकर भारत ने दिया जवाब, जयशंकर की हो रही जय-जय
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत के बारे में राय रखने के लिए कोई भी स्वतंत्र है, लेकिन यह ध्यान होना चाहिए कि भारत को भी अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। अमेरिका में मानवाधिकार के मामलों पर हमारी भी नजर है और खासतौर पर भारतीय समुदायों के हितों को लेकर हम चिंतित हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की ओर से मानवाधिकार पर ज्ञान दिए जाने के बाद भारत यह तीखी टिप्पणी की है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मीडिया से बात करते हुए अमेरिका पर जोरदार पलटवार किया। यह पहला मौका था, जब भारत को अकसर नसीहत देने वाले अमेरिका को इस तरह से जवाब में फजीहत झेलनी पड़ी है।

यूक्रेन और रूस के मसले पर भारत की कूटनीति की दुनिया भर में तारीफ हो रही है और अब इसी बीच अमेरिका को भी इसका अहसास कराया गया है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने हाल ही में भारत के साथ 2+2 डायलॉग के दौरान मानवाधिकार के मुद्दे को उठाया था। उनका कहना था कि हमारी भारत में मानवाधिकार के उल्लंघन के मामलों पर नजर है। इस पर मीडिया में जवाब देते हुए जयशंकर ने कहा, ‘हमारी मीटिंग के दौरान इसे लेकर कोई बात नहीं हुई। हमारे बारे में लोग बात करने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन हम भी उतने ही स्वतंत्र हैं कि हम उनके विचारों, हितों और लॉबी के बारे में बात करें, जिसके आधार पर वे बात करते हैं। मैं आपको बता दूं कि हम इस बारे में बात करने से हिचकेंगे नहीं।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि खासतौर पर जब भारतीय समुदाय के अमेरिका में मानवाधिकारों की बात आएगी तो हम चुप नहीं रहेंगे, जैसे कल ही एक घटना हुई है। बता दें कि अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सिख समुदाय के दो लोगों पर अटैक हुआ था। बीते 10 दिनों में यह दूसरी घटना थी। इससे पहले एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति पर हमला हुआ था। इस तरह जयशंकर ने उदाहरण के साथ ही अमेरिका को करारा जवाब दिया है। अमेरिका को भारत से यह कड़ा रिएक्शन ऐसे वक्त में मिला है, जब वह लगातार यूक्रेन मसले पर साथ देने की मांग कर रहा था। इससे पहले हथियार और तेल की खरीद पर भी अमेरिका एवं यूरोपीय देशों को एस. जयशंकर खरी-खरी सुना चुके हैं। रूस से तेल की खरीद पर सवाल उठाने पर जयशंकर ने साफ कहा था कि मैं एक तथ्य पर ध्यान दिला दूं कि भारत जितना तेल रूस से एक महीने में लेता है, उतना तो यूरोपीय देश एक दोपहर में खरीद लेते हैं।

पूर्व विदेश सचिव ने की जयशंकर की जमकर तारीफ
अमेरिका को आईना दिखाने पर एस. जयशंकर की कूटनीतिक हलकों में जमकर तारीफ हो रही है। पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘जयशंकर ने कूटनीतिक रूप से अच्छा जवाब दिया है। भारत में भी ब्लिंकन की ओर से की गई ऐसी टिप्पणी का जवाब देना था, जब उन्होंने उकसाने का काम किया था। अमेरिका हमेशा भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बताते हुए साझा मूल्यों की बात करता है और ब्लिंकन ने अपनी टिप्पणी से हमारे लोकतंत्र का अपमान करने की कोशिश की थी।

हर साल अमेरिका में मानवाधिकारों पर रिपोर्ट पेश करे भारत
उनके अलावा लेखक राजीव मल्होत्रा ने भी एस. जयशंकर की जमकर तारीफ की है। यही नहीं उन्होंने तो अमेरिका में मानवाधिकारों की स्थिति पर सालाना रिपोर्ट भी पेश करने का सुझाव दिया। मल्होत्रा ने ट्वीट किया, ‘शानदार ओपनिंग। अगला कदम यह होना चाहिए कि अमेरिका में मानवाधिकार की स्थिति पर भारत एक कमिशन का गठन करे। मेरी टीम ने 30 सालों तक यह काम किया है और हम इसमें मदद कर सकते हैं।Ó

चाकूबाजी में घायल राहुल सिहं का बदला लेने आरोपियों के घर लगाई आग, बाल-बाल बचा परिवार
धान खरीदी की तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा: एक दिसंबंर से धान खरीदी… मुख्यमंत्री के निर्देशों से जिला व संभाग अधिकारियों को कराया गया अवगत
Gustakhi Maaf: मतदान प्रतिशत बढ़ाने का उतावलापन
किसान तुंहर टोकन ऐप से बदली धान विक्रय की तस्वीर, करजी के किसान को मिली सहज और पारदर्शी सुविधा
मंगल ग्रह पर सिर्फ 3 फीट नीचे मिला पानी का विशाल भंडार, वैज्ञानिकों के किया खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वनवासियों के आस्था का केन्द्र 'देवगुडिय़ों' का तेजी से हो रहा विकास तथा सौन्दर्यीकरण वनवासियों के आस्था का केन्द्र ‘देवगुडिय़ों’ का तेजी से हो रहा विकास तथा सौन्दर्यीकरण
Next Article अस्पताल को बम से उड़ाने और और इस परिवार को मारने की धमकी देने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार अवैध वसूली के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार, धमका कर ऐंठता था पैसा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?