ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमृत मिशन, प्रयास आवासीय विद्यालय, ट्रांजिट हास्टल, वर्किंग वूमन हास्टल, हमर लैब, सर्जिकल विंग जैसी बड़ी अधोसंरचनाओं का मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अमृत मिशन, प्रयास आवासीय विद्यालय, ट्रांजिट हास्टल, वर्किंग वूमन हास्टल, हमर लैब, सर्जिकल विंग जैसी बड़ी अधोसंरचनाओं का मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण

By @dmin
Published: April 18, 2022
Share
अमृत मिशन, प्रयास आवासीय विद्यालय, ट्रांजिट हास्टल, वर्किंग वूमन हास्टल, हमर लैब, सर्जिकल विंग जैसी बड़ी अधोसंरचनाओं का मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण
अमृत मिशन, प्रयास आवासीय विद्यालय, ट्रांजिट हास्टल, वर्किंग वूमन हास्टल, हमर लैब, सर्जिकल विंग जैसी बड़ी अधोसंरचनाओं का मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण
SHARE

गंज मंडी में होगी सभा, तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर
दुर्ग। दुर्ग शहर में बेहतरीन नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से शासन ने बड़े कार्य आरंभ किये हैं, इनमें से चुनिंदा कार्य पूरे हो चुके हैं। जिनका लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के हाथों होगा। इन कार्यों का लोकार्पण समारोह गंज मंडी में होगा। कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं एसएसपी श्री बद्रीनारायण मीणा ने आज गंज मंडी का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्यक्रम के संबंध में निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन, सहायक कलेक्टर श्री हेमंत नंदनवार, दुर्ग नगर निगम आयुक्त श्री हरेश मंडावी, एसडीएम श्री विनय पोयाम, ईईपीडब्ल्यूडी श्री अशोक श्रीवास एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

32000 घरों को मिले कनेक्शन
नागरिक सुविधाओं के दृष्टिकोण से सबसे अहम कार्य अमृत मिशन का लोकार्पण है। 140 करोड़ रुपए की लागत से हुए इस कार्य के लोकार्पण से 32 हजार नल कनेक्शन के माध्यम से नागरिकों को शुद्ध पेयजल का लाभ मिल पाएगा। इसके अंतर्गत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के रिनोवेशन के साथ ही पाइपलाइन विस्तारीकरण तथा पांच टंकियों का निर्माण कार्य भी शामिल है।

प्रयास आवासीय विद्यालय का बड़ा सेटअप, राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं द्वारा दी जाएगी कोचिंग
सत्रह करोड़ रुपए की लागत से बने प्रयास आवासीय विद्यालय का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री करेंगे। इस विद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में देश की सर्वश्रेष्ठ संस्था शिक्षण सुविधा और प्रतियोगी परीक्षाओं को कोचिंग भी देगी। यहां नवमीं से बारहवीं तक पांच सौ छात्र-छात्राओं की रहवासी सुविधा उपलब्ध है।

हाइटेक सर्जिकल यूनिट और हमर लैब का भी होगा लोकार्पण
इसी के साथ ही जिला अस्पताल में सात करोड़ रुपए की लागत से बना सर्जिकल यूनिट भी आरंभ होगा। इसमें दस बेड आईसीयू के होंगे। हाईटेक सर्जिकल यूनिट के साथ क्रिटिकल केयर की सुविधा से जिला अस्पताल में चिकित्सकीय सुविधाओं के अपग्रेडेशन की दिशा में बड़ा काम हुआ है। इसके साथ ही हमर लैब भी 50 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है। यहां 114 प्रकार के टेस्ट हो सकेंगे।

ट्रांजिट हास्टल की मिल सकेगी सुविधा
दस करोड़ 41 लाख रुपए की लागत से ट्रांजिट हास्टल भी तैयार किया गया है। यहां 54 यूनिट में लोगों के रहने की सुविधा है जिसमें बेडरूम, ड्राइंग रूम, किचन और गैलरी हर यूनिट में रखे गये हैं। यहां छह स्टाफ क्वाटर भी रखा गया है। बाहर से आने वाले अधिकारियों के लिए यह सुविधा रखी गई है ताकि आवास आवंटित होने तक यहाँ रहा जा सके।

वर्किंग वूमन के लिए भी रहवासी सुविधा
कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए वर्किंग वूमन हास्टल भी तैयार किया गया है। तीन करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से बने इस हास्टल में 100 कामकाजी महिलाओं को रहने की सुविधा मिलेगी।

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र को मिलेगा नया भवन
सवा चार करोड़ रुपए की लागत से बने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के नये भवन का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री करेंगे। यह भवन जी प्लस 2 माडल पर तैयार किया गया है। ग्राउंड फ्लोर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र संचालित होगा। ऊपर के दो फ्लोर में अन्य विभागीय दफ्तरों का संचालन होगा।

स्मृति नगर में टेनिस कोर्ट- स्मृति नगर में 50 लाख रुपए की लागत से टेनिस कोर्ट बनाया गया है। मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण भी करेंगे। कोर्ट के आरंभ होने से टेनिस के शौकीन खिलाडिय़ों के लिए बड़ी सुविधा होगी।

विधायक रिकेश सेन ने महिला बाल विकास विभाग में बनाए प्रतिनिधि, फरीद नगर वार्ड में किशोर वर्मा को बनाया प्रतिनिधि
वित्त मंत्री ओपी चौधरी 3 मार्च को पेश करेंगे बजट, बोले- 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
काकरापार परमाणु संयंत्र में तैयार हुआ 700 मेगावाट का रिएक्टर, पीएम मोदी ने दी वैज्ञानिकों को बधाई
अबूझमाड़ में तैनात जवानों ने कहा… धन्यवाद सीएम सर, आपने बचपन और घर की याद दिला दी
उपलब्धि: एम्स रायपुर ने पहली बार सफलतापूर्वक किडनी पेयर (स्वैप) ट्रांसप्लांट किया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, एक की हालत नाजुक मछली प्रोसेसिंग यूनिट में हादसा, दम घुटने से 5 मजदूरों की मौत
Next Article नगरीय निकायों की सम्पत्तियों होगी फ्री-होल्ड, सीएम बघेल ने जेनेरिक दवाईयों की बजाय ब्रांडेड दवाई लिखने पर जताई कड़ी नाराजगी नगरीय निकायों की सम्पत्तियों होगी फ्री-होल्ड, सीएम बघेल ने जेनेरिक दवाईयों की बजाय ब्रांडेड दवाई लिखने पर जताई कड़ी नाराजगी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?