ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अभी और लगेंगे महंगाई के झटके: दूध के दाम फिर बढ़ाने की तैयारी, अमूल के एमडी दिया बड़ा संकेत
Share
Notification Show More
Latest News
प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर
October 16, 2026
विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग
October 16, 2026
पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में चिकित्सकों की बड़ी उपलब्धि, जीपीएम के जिला अस्पताल में 900 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अभी और लगेंगे महंगाई के झटके: दूध के दाम फिर बढ़ाने की तैयारी, अमूल के एमडी दिया बड़ा संकेत

By @dmin Published April 6, 2022
Share
महंगाई की मार: दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा अमूल दूध का दाम, एक जुलाई से लागू होगी नई कीमत
महंगाई की मार: दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा अमूल दूध का दाम, एक जुलाई से लागू होगी नई कीमत
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। खाने-पीने की चीजों से लेकर पेट्रोल-डीजल तक के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। महंगाई की पहले से ही मार झेल रही देश की आम जनता को इससे हाल-फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दूसरे शब्दों में कहें तो अभी जनता को महंगाई के और भी झटके लगने वाले हैं। इसका पहला संकेत अमूल के एमडी आर एस सोढ़ी ने दिया है।

महंगा हो सकता है अमूल दूध
अभी हाल ही में अमूल का दूध महंगा हुआ था और अब एक बार फिर से इसमें इजाफे के आसार दिखने लगे हैं। कंपनी के अधिकारियों की मानें तो जिस हिसाब से एनर्जी, रसद और पैकेजिंग लागत बढ़ रही है, दूध के दाम में बढ़ोतरी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। कंपनी के एमडी आर एस सोढ़ी ने कहा कि कीमतें कम तो बिल्कुल भी नहीं हो सकती हैं, बल्कि ये और ऊपर जाने वाली हैं।

एक मार्च को हुई थी बढ़ोतरी
गौरतलब है कि इससे पहले एक मार्च 2022 को भी अमूल ने दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। अब इस बार इसके दाम में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है। सोढ़ी के बयान से इतना तय है कि दूध उपभोक्ताओं को जल्द ही एक और बड़ा झटका लगने वाला है। उन्होंने कहा कि अमूल और डेयरी क्षेत्र द्वारा की गई बढ़ोतरी दूसरों की तुलना में या इनपुट लागत में वृद्धि की तुलना में अभी भी बहुत सीमित है।

लगातार बढ़ रहा है खर्च
सोढ़ी ने बताया कि ऊर्जा कीमतों में एक तिहाई से अधिक की तेजी आई है, जिससे कोल्ड स्टोरेज का खर्चा बढ़ा है। रसद लागत भी इसी स्तर से लगातार बढ़ी है और पैकेजिंग महंगी हुई है। ये बड़े कारण रहे हैं कि हमें दूध के दाम बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं अभी भी हालात बहुत अच्छे नहीं हैं, और दूध की कीमत बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि सहकारी संघ ने पिछले दो वर्षों में अमूल मिल्क की कीमतों में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

पेट्रोल-डीजल में लगी आग
देश में बुधवार को रोज की तरह ही एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। इस बार भी दोनों के दाम 80-80 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए। यहां बता दें कि पिछले 16 दिनों में यह 14वीं बढ़ोतरी हुई है। सिर्फ 24 मार्च और एक अप्रैल को ईंधन के दाम यथावत रहे थे। बुधवार को की गई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये पर पहुंच गई है, जबकि डीजल का भाव 96.67 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

सीएनजी फिर से हुई महंगी
देश में पेट्रोल-डीजल के दाम जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, सीएनजी की कीमतों में भी आग लग गई है। महंगाई का जो अटैक आम जनता पर पड़ रहा है, तो वहीं सीएनजी ने भी लोगों के आंसू निकाल दिए हैं। दिल्ली में बुधवार को एक बार फिर से कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी सीएनजी के दाम में इजाफा किया गया है। इस बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में सीएनजी के दाम 2.5 रुपये की बढ़त के बाद 66.61 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए हैं।

You Might Also Like

प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर

विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग

पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 

छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में चिकित्सकों की बड़ी उपलब्धि, जीपीएम के जिला अस्पताल में 900 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन

@dmin April 6, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तीन गुना रिटर्न के नाम पर ठगी, डॉक्टर ने गंवाए 81 लाख रुपये तीन गुना रिटर्न के नाम पर ठगी, डॉक्टर ने गंवाए 81 लाख रुपये
Next Article समय पर दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए श्रीलंका ने दिया भारत को धन्यवाद समय पर दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए श्रीलंका ने दिया भारत को धन्यवाद

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?