ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब FATF में पाक भुगतेगा अंजाम! ‘आतंक के आका’ को कहीं का नहीं छोड़ेगा भारत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

अब FATF में पाक भुगतेगा अंजाम! ‘आतंक के आका’ को कहीं का नहीं छोड़ेगा भारत

By @dmin
Published: October 20, 2021
Share
अब FATF में पाक भुगतेगा अंजाम! 'आतंक के आका' को कहीं का नहीं छोड़ेगा भारत
अब FATF में पाक भुगतेगा अंजाम! 'आतंक के आका' को कहीं का नहीं छोड़ेगा भारत
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पाकिस्तान ने कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ और टारगेट किलिंग करवाकर अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मारी है, क्योंकि भारत अब आतंक के आका को बख्शने वाला नहीं है। जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ और लक्षित हत्याओं को लेकर भारत फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) में पाकिस्तान की भूमिका को उजागर करेगा और उसकी काली करतूत से दुनिया को रूबरू कराएगा। इसका असर यह होगा कि फिर से पाक ग्रे लिस्ट में बना रहेगा। दरअसल, पेरिस में चल रही फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की पूर्ण बैठक में भारत पुंछ में हाल ही में आतंकवादी घुसपैठ के प्रयासों के मुद्दे को उठाकर आतंकवाद के वित्तपोषण पर अंकुश लगाने में पाकिस्तान की निष्क्रियता को उजागर कर सकता है। एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग वॉचडॉग एफएटीएफ लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकवादी समूहों के खिलाफ मुकदमा चलाने और उन्हें दंडित करने में पाकिस्तान के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान अगले वर्ष अप्रैल तक एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में बना रह सकता है। आतंकी वित्त पोषण पर नजर रखने वाली पेरिस स्थित अंतरराष्ट्रीय संस्था वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) का अगला सत्र अप्रैल 2022 में होने वाला है। द न्यूज इंटरनेशनल द्वारा पेरिस से प्रकाशित एक खबर के अनुसार, एफएटीएफ का तीन दिवसीय सत्र 19 से 21 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस बैठक में बताया जाएगा कि पाकिस्तान ने अभी एफएटीएफ के मानदंडों को पूरा नहीं किया है। बता दें कि जून में एफएटीएफ ने पाकिस्तान को काले धन पर रोक नहीं लगाने, आतंकवाद के लिए वित्तपोषण बढ़ाने पर ग्रे सूची में रखा था। इस्लामाबाद को संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से जुड़े हाफिज सईद और मसूद अजहर जैसे लोगों के खिलाफ जांच करने और उन पर मुकदमा चलाने को कहा गया था।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ समय से घुसपैठ की घटना में बढ़ोतरी हुई है और वहीं गैर-मुस्लिमों को टारगेट करके आतंकी हत्याएं कर रहे हैं। बीते दिनों पुंछ और राजौरी के जंगली इलाकों में आतंकियों और सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ के दौरान भारत के 9 जवान शहीद हो गए थे। इस मामले से अवगत लोगों ने कहा कि हाल ही में आम लोगों की हत्याओं में लश्कर-समर्थित आतंकी संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला गया है। सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन, जमात-ए-इस्लामी और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने के संदेह में 600 से अधिक ओवरग्राउंड कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

इस बीच श्रीनगर में अधिकारियों ने उन क्षेत्रों में इंटरनेट प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है, जहां आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। श्रीनगर के बाहरी इलाके में हाल ही में हुई मुठभेड़ों, लगातार घेराबंदी और तलाशी अभियान और लक्षित हत्याओं ने भारत की सुरक्षा ग्रिड को संकट में डाल दिया है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, राज्य पुलिस ने सूचित किया कि वे हिंसा के मौजूदा चक्र को रोकने के लिए एक त्रिस्तरीय रणनीति अपना रहे हैं। सुरक्षा ग्रिड को मजबूत किया गया है और हत्याओं के लिए जिम्मेदार समूहों की पहचान की गई है, जबकि गैर-स्थानीय लोगों को आश्रय शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस सप्ताह अपनी जम्मू-कश्मीर यात्रा के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे और केंद्र शासित प्रशासन के साथ एक सुरक्षा ऑडिट करेंगे। बता दें कि आतंकी घटनाओं को लेकर मोदी सरकार अब एक्शन के मोड में आ चुकी है। घाटी में टारगेट किलिंग की जांच का जिम्मा अब सरकार ने एनआईए को दे दिया है।

कांग्रेस को झटका: पूर्व मंत्रियों, विधायकों ने सोनिया को भेजा सामूहिक इस्तीफा, लगाया अनसुनी का आरोप
पिछले 24 घंटे में सामने आए 11,610 नए मामले, 100 मरीजों ने तोड़ा दम
सीएम साय केबिनेट का विस्तार : राजभवन में 9 मंत्रियों ने ली शपथ, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने दिलाई शपथ
सिक्किम के पत्रकारों को भाया छत्तीसगढ़, कहा – अद्भुत है छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता
Breaking news : पांच दिन चलेगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, इस दिन से शुरू हो रहा सत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article त्योहारी सीजन में कोरोना से राहत भरी खबर: अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा रिकवरी रेट… सक्रिय मरीजों की संख्या रह गई इतनी त्योहारी सीजन में कोरोना से राहत भरी खबर: अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा रिकवरी रेट… सक्रिय मरीजों की संख्या रह गई इतनी
Next Article सबसे लंबा रनवे, हर घंटे 8 फ्लाइट…पीएम मोदी ने जिस कुशीनगर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, जानें खासियत सबसे लंबा रनवे, हर घंटे 8 फ्लाइट…पीएम मोदी ने जिस कुशीनगर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, जानें खासियत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?