ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब विदेशों में होगा छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति व साहित्य का प्रचार-प्रसार…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

अब विदेशों में होगा छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति व साहित्य का प्रचार-प्रसार…

By Sonu Sahu
Published: October 19, 2022
Share
SHARE

रायपुर। विदेशों में निवासरत छत्तीसगढ़ के अप्रवासी भारतीयों को एक सूत्र में जोडऩे और छत्तीसगढ़ की कला एवं साहित्य को संजोये रखने तथा प्रचार-प्रसार करने के लिए गठित एनआरआई सेल की पहली बैठक सम्पन्न हुई। गृह विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगवा की अध्यक्षता में हुई एनआरआई सेल की इस बैठक में विदेशों में रह रहे ऐसे अप्रवासी भारतीयों के साथ जीवंत संबंध बनाये रखने एवं राज्य की प्रगति के लिए आवश्यक सुझाव लेने एवं सूचना प्राप्त करने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की गई थी।

बैठक में छत्तीसगढ़ के अप्रवासी भारतीयों का डेटा तैयार करने तथा छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति में रूचि रखने वाले ऐसे अप्रवासी भारतीयों को छत्तीसगढ़ राज्य में गठित एनआरआई सेल में समन्वयक नियुक्त करने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अप्रवासी भारतीय के हितों के अनुरूप सभी गतिविधियां को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने और विकसित करने के लिए देश से बाहर निवास करने वाले अप्रवासी भारतीयों को संयोजन और निवेश के अवसर प्रदान करने के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।

अप्रवासी भारतीयों को राज्य में शैक्षिक क्षेत्र के विकास कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने और राज्य में सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र के विकास कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कार्ययोजना बनाने के संबंध शिक्षा एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा गया है। बैठक में अप्रवासी भारतीयों के संगठनों की गणना तथा उनके संगठनों का एक नेटवर्क बनाने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में अप्रवासी भारतीय से विदेश की तकनीक और शैक्षिक संस्थाओं में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण एवं अनुसंधान और निवेश को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक सुझाव लेने और छत्तीसगढ़ राज्य में एनआरआई सेल की जरूरत के मुताबिक जोडऩे, समाधान हेतु वन स्टाप शॉप के रूप में कार्य करने के संबंध में सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए।

बैठक में संस्कृति विभाग के सचिव पी.अन्बलगन, गृह विभाग के सचिव अरूण देव गौतम, शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस.भारतीदासन, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी.सिंह सहित गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

बंगाल में बगावत: सुवेंदु अधिकारी सहित 10 टीएमसी विधायकों ने थामा भाजपा का हाथ…. शाह बोले भाजपा में को 5 साल का समय दीजिए, बंगाल को ‘सोनार बांग्ला’ बनाकर दिखाएंगे
कांतारा ने छुआ 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा, कर्नाटक में केजीएफ 2 को पीछे छोड़ा
डबरी खुदाई मे लापरवाही पर सूरजपुर पंचायत सचिव निलंबित, बिना काम का कर दिया लाखों का भुगतान
बोल बम समिति व दया सिंह की पहल पर खुर्सीपार के 4000 से ज्यादा घरों में बांटे गए दिया, बाती, तेल व मिठाई
छत्तीसगढ़ के व्यापार और उद्योग जगत में नहीं, नक्सली गतिविधियों में आयी मंदी : श्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तमिलनाडु की पूर्व CM जयललिता की मौत पर चौंकाने वाले खुलासे, जांच आयोग को 4 करीबियों पर शक, 608 पन्नों की रिपोर्ट पेश तमिलनाडु की पूर्व CM जयललिता की मौत पर चौंकाने वाले खुलासे, जांच आयोग को 4 करीबियों पर शक, 608 पन्नों की रिपोर्ट पेश
Next Article Breaking news : मल्लिकार्जुन खड़गे बने राष्ट्रीय कांग्रेस के सुप्रीमो, 24 साल बाद गैर गांधी बना अध्यक्ष
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?