ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब रायपुर नगर निगम बेचेगा पानी, इन प्लांट से बेचा जाएगा पानी, यह है प्रोजेक्ट…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

अब रायपुर नगर निगम बेचेगा पानी, इन प्लांट से बेचा जाएगा पानी, यह है प्रोजेक्ट…

By @dmin
Published: August 30, 2022
Share
SHARE

रायपुर। रायपुर नगर निगम अब औद्योगिक घरानों को पानी बेचने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि पानी बेचने के प्लान पर हम काम कर रहे हैं। हाल ही में शहर में हुए महापौर परिषद के राष्ट्रीय सम्मेलन में ये आइडिया गुजरात के मेयर के साथ एजाज ढेबर ने डिस्कस किया है। गुजरात में ही इस तरह से काम हो रहे हैं।

Contents
  • इन प्लांट से बेचा जाएगा पानी
  • मनेगा रायपुर का जन्मदिन

एजाज ढेबर ने कहा कि हम अब वॉटर सरप्लस सिटी बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। हमने रायपुर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बना लिए हैं। नालों का पानी साफ किया जा रहा है। ये पानी अब हम उद्योगों को बेचेंगे। इस परियोजना पर जल्द ही रायपुर में काम शुरू होगा। प्लांट से रिफाइन पानी को बिजली, स्टील, आयरन जैसे प्रदेश के उद्योगों को बेचा जाएगा। महापौर ने बताया कि परिषद का राष्ट्रीय सम्मेलन रायपुर में होने की वजह से कई तरह के आइडिएशन पर चर्चा हुई है।

इन प्लांट से बेचा जाएगा पानी

जून के महीने में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खारुन नदी को संजीवनी देने के लिए 156 करोड़ रुपये खर्च कर बनाई गई सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को शुरू किया था। ये एसटीपी 12 नालों के गंदे पानी को साफ करने का काम कर रहा है। इससे भनपुरी, जोरा और बोरियाखुर्द की पानी टंकियों से 2 लाख की आबादी को शुद्ध पानी मिल रहा है। 14 अगस्त को मुख्यमंत्री ने 3.75 करोड़ रूपए की लागत से तैयार एक और एसटीपी के प्रोजेक्ट को शुरू किया है। ये 2000 घरों के अपशिष्ट जल को साफ करेगा। नरैया तालाब में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए भूमि पूजन हो चुका है। इस प्रोजेक्ट को 31 जुलाई 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

रायपुर नगर निगम आने वाले दिनों में शहर की हरियाली बढ़ाने पर भी काम करेगा। महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि मेयर कॉन्फ्रेंस में तय आइडिया को रायपुर शहर में लागू किया जाएगा। पूरे देश के महापौरों ने हर शहर को हरियाली से सजाने का संकल्प लिया है। रायपुर शहर के भीतर हर मुमकिन कोशिश होगी कि सड़कें, गालियां और मोहल्ले हरे-भरे हों। बड़ी तादाद में ट्री गार्ड के साथ पेड़-पौधे नगर निगम लगवाएगा। शहर के लिए अच्छे काम करने वालों को श्री की उपाधि देकर सम्मानित किया जाएगा।

मनेगा रायपुर का जन्मदिन

नगर निगम रायपुर की तरफ से शहर के जन्म दिन मनाने का कार्यक्रम भी आयोजित किया जा सकता है। मेयर कॉन्फ्रेंस में इसे लेकर कार्यक्रम तय किए गए हैं। जैसे प्रदेश में राज्योत्सव मनाया जाता है। इसी तरह शहर के ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व को देखकर शहर का जन्मदिन मनाने की योजना है। इसमें शहर को विकास कार्यों की सौगात मिलेगी, इसकी सफाई और सुंदरता को बढ़ाने के काम होंगे

गुस्ताखी माफ: पानी का यह आकर्षण
इस भ्रष्ट सरपंच के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा: SDM से ग्रामीणों ने की बर्खास्त करने की मांग
अरुणाचल की आंच से बिहार में भी गरमाई सियासत, भाजपा नेता ने की नीतीश से गृह विभाग छोडऩे की मांग
Bhilai Breaking : शराब के नशे में छत से गिरने से हुई युवक की मौत, मोहल्ले में उड़ गई हत्या की अफवाह
मछली व मुर्गीपालन एक साथ : नई तरह की खेती से उन्नत किसान बने युवा किसान अंकित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुबह-सुबह विधायक देवेन्द्र ने ली अधिकारियों की क्लास, जम कर लगाया फटकार मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिक पीयूष के रिसर्च बुक वेलोसिटी मिस्ट्री का किया विमोचन
Next Article 11 साल की बेटी को मारकर पेड़ से लटकाया, दंपती गिरफ्तार, वारदात के डेढ़ महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?