ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब यहां मुख्यमंत्री की नहीं चलेगी! मंत्रिमंडल में फेरबदल पर कांग्रेस हाईकमान ही लेगा फैसला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

अब यहां मुख्यमंत्री की नहीं चलेगी! मंत्रिमंडल में फेरबदल पर कांग्रेस हाईकमान ही लेगा फैसला

By @dmin
Published: July 25, 2021
Share
कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी
कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी
SHARE

जयपुर (एजेंसी)। पंजाब कांग्रेस में जारी लंबी कलह अब खत्म हो गई है। वहीं अब राजस्थान में सियासी हलचल तेज हो गई है। राजस्थान में मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच कहा जा रहा है कि इस अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान ही करेगा। कैबिनेट विस्तार को लेकर आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। बैठक से पहले पायलट गुट के नेताओं ने जमकर नारेबारी की और सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की।

राजस्थान एआईसीसी प्रभारी अजय माकन ने पार्टी की  बैठक के बाद कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियां पर जो फैसला नेतृत्व करेगा, उसे स्वीकार करेंगे। कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा, ‘हम जल्द ही (राज्य मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में) अपने फैसले की घोषणा करेंगे। जिला और ब्लॉक स्तर की कांग्रेस टीमों की नियुक्ति पर कांग्रेस विधायकों से सलाह-मशविरा करने के लिए मैं 28 जुलाई और 29 जुलाई को फिर से राजस्थान का दौरा करूंगा।

We're discussing the Cabinet expansion, appointment of district & block-level chiefs of Congress & appointments in boards & corporations with our leaders. Everyone has said they would accept what leadership decides: AICC in charge of Rajasthan, Ajay Maken after a party meeting pic.twitter.com/TZsLt5pzKP

— ANI (@ANI) July 25, 2021

माकन ने संवाददाताओं से कहा, ‘पार्टी नेताओं के बीच कोई विरोधाभास नहीं है और सभी ने मंत्रिमंडल विस्तार का अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड दिया है। जयपुर पहुंचे माकन और एआईसीसी महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने रविवार सुबह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर मंत्रियों, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। माकन ने कहा कि यह एक अनौपचारिक बैठक थी जिसमें महंगाई, पेगासस जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। 

राजस्थान में कांग्रेस अगले सप्ताह गहलोत मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है। इसके अलावा राज्य में राजनीतिक नियुक्तियां भी की जाएंगी। इसका मकसद सचिन पायलट व अशोक गहलोत के बीच खींचतान व दोनों गुटों के बीच असंतोष को दूर करना है।  बता दें कि राजस्थान में तेज हुई सियासी हलचल के बीच कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और अजय माकन शनिवार को राजस्थान पहुंचे। वेणुगोपाल और माकन ने शनिवार देर रात राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ उनके आवास पर कैबिनेट फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों के मुद्दों पर चर्चा की। अगले कुछ दिनों में कैबिनेट विस्तार होने की संभावना है।

गुस्ताखी माफ़: सुपेला रेलवे फाटक और मुंह में दही
ओमान के नए सुल्तान से मिले नकवी, काबूस के निधन पर प्रकट की संवेदना, पीएम मोदी का पत्र सौंपा
232 करोड़ की लागत से रायपुर में बनने जा रही है देश की छटवी साइंस सिटी, चंद्रमा जैसी जीरो ग्रेविटी का होगा एहसास
24 घंटों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मध्यप्रदेश उपचुनाव: चुनाव आयोग ने दिया कमलनाथ को झटका, छीना स्टार प्रचारक का दर्जा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 282 # 25 july 2021
Next Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं पेगासस जासूसी विवाद: अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचे सांसद, एसआईटी जांच की मांग को लेकर दायर की याचिका

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?