ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब मोबाइल में मिलेगी पैथालाजी रिपोर्ट, डेवलप होगी नई साफ्टवेयर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अब मोबाइल में मिलेगी पैथालाजी रिपोर्ट, डेवलप होगी नई साफ्टवेयर

By Om Prakash Verma
Published: March 27, 2023
Share
अब मोबाइल में मिलेगी पैथालाजी रिपोर्ट, डेवलप होगी नई साफ्टवेयर
अब मोबाइल में मिलेगी पैथालाजी रिपोर्ट, डेवलप होगी नई साफ्टवेयर
SHARE

कलेक्टर दर से मिलेगा जीवनदीप समिति के 65 अधिकारी-कर्मचारियों को मानदेय
जीवनदीप समिति की बैठक में जिला अस्पताल में सुविधा बढ़ाने के संबंध में लिये गये निर्णय
कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक
दुर्ग। जीवनदीप समिति के 65 अधिकारीगण-कर्मचारियों को कलेक्टर दर पर मानदेय दिया जाएगा। हमर लैब में ऐसा साफ्टवेयर स्थापित किया जाएगा जिसके माध्यम से मोबाइल में त्वरित रिपोर्ट पेशेंट को मिल पाएगी। नागरिक सुविधाओं को देखते हुए कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में हुई जीवनदीप समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में जिला अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। बैठक में निर्णय लिया गया कि अस्पताल की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस चौकी के संबंध में चर्चा की जाएगी। बैठक में समिति के आयण्व्यय के संबंध में चर्चा की गई और पिछले एजेंडे पर हुई कार्रवाई के संबंध में चर्चा की गई और इसके पालन प्रतिवेदन की जानकारी ली गई। बैठक में जीवनदीप समिति के सदस्य दिलीप ठाकुर, पुरुषोत्तम कश्यप, दुष्यंत देवांगन, प्रशांत डोनगांवकर एवं सतीश सुराना मौजूद रहे। बैठक में सीएमएचओ डा. जेपी मेश्राम, सिविल सर्जन डा. योगेश शर्मा, आरएमओ डा. अवधेश यादव एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कैज्युअल्टी में मरीज के साथ एक अटेंडेंट को ही प्रवेश, पास सिस्टम होगा प्रभावी। बैठक में जीवनदीप समिति के सदस्यों ने कहा कि कैजुअल्टी में कई बार मरीज के साथ अधिक संख्या में लोग प्रवेश कर जाते हैं जिसकी वजह से कैजुअल्टी का अनुशासन भंग होता है। सिविल सर्जन ने बताया कि इसके लिए पास सिस्टम बनाया गया है जिसमें मरीज के साथ एक ही अटेंडेंट जा सकता है। बैठक में इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में एन्ट्री प्वाइंट पर स्क्रीनिंग की पुख्ता व्यवस्था की बात भी कही गई ताकि लोग गुटखा जैसे पदार्थों के साथ अस्पताल परिसर में प्रवेश न कर पाएं। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ब्लड बैंक की गाडिय़ों और जनरेटर के लिए बनेगा शेड
बैठक में ब्लड बैंक की गाडिय़ों और जनरेटर्स के लिए शेड बनाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही सभी मशीनों की गुणवत्ता पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में समय-समय पर यह देखना जरूरी है कि सभी मशीनें ठीक रहें। डिजिटल एक्सरे आदि मशीनें काम करती रहें। इनका मेंटेंनेंस समय पर होता रहे।

अस्पताल परिसर में लगेगी स्वर्गीय पांडुरंग रामाराव डोनगांवकर की प्रतिमा
बैठक में स्वर्गीय पांडुरंग रामाराव डोनगांवकर की प्रतिमा लगाने के संबंध में भी चर्चा की गई। इसके लिए शासन से अग्रिम अनुमति हेतु कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

भिलाई में काढ़ा वितरण प्रारंभ: विधि बताने के साथ ही, कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए लोगों को कर रहे हैं जागरूक
15 जनवरी को रायपुर लोकसभा रचेगा इतिहास, 5 लाख विद्यार्थी एक साथ गायेंगे वंदे मातरम
Breaking News : सीएम साय ने की यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात, महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए दी बधाई
फिर शुरू होगा आईपीएल : जारी होंगी नई तारीखें… भारत-पाक संघर्ष विराम के बाद सामने आई गुड न्यूज
सुपेला अंडरपास को लेकर आई “‘Good news”‘, रेलवे व ट्रैफिक विभाग की तैयारियां पूरी… इस दिन से होगा शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Transfer : राजधानी रायपुर के थानेदारों का तबादला, 10 अफसर इधर से उधर
Next Article कांग्रेस विधायक के बेटे की मौत, सड़क हादसे के बाद रायपुर के अस्पताल में चल रहा था इलाज… सीएम बघेल ने जताया दुख

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?