ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब तक 16.23 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

अब तक 16.23 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी

By @dmin
Published: December 11, 2021
Share
छत्तीसगढ़ में अब तक 69.05 लाख मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी
छत्तीसगढ़ में अब तक 69.05 लाख मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी
SHARE

4.74 लाख से अधिक किसानों को भुगतान के लिए 2770.06 करोड़ रूपए जारी
रायपुर। राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुई धान खरीदी के बीते 10 दिनों में आज शाम साढ़े छह बजे तक 4 लाख 74 हजार 381 किसानों से समर्थन मूल्य पर 16 लाख 22 हजार 650 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है। जो राज्य सरकार द्वारा अनुमानित खरीदी लक्ष्य का 15.45 प्रतिशत है। किसानों से 2477 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। खरीदी के पश्चात् बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत इन किसानों को 2770 करोड़ 06 लाख रूपए की राशि मार्कफेड द्वारा अपैक्स बैंक को भुगतान के लिए जारी किया गया है।

धान खरीदी के 10वें दिन भी राजनांदगांव जिला प्रदेश में पहले पायदान पर है। राजनांदगांव जिले में 1,66,817 मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। बेमेतरा जिला धान खरीदी के मामले में आज राज्य में दूसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 1,25,913 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है। अब तक की धान खरीदी में बलौदाबाजार जिला राज्य में तीसरे स्थान पर है। बलौदाबाजार जिला में 1,22,657 मीटिरिक टन धान की खरीदी हुई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर धान खरीदी के साथ-साथ धान उठाव एवं कस्टम मिलिंग का कार्य भी निरंतर हो रहा है। पंजीकृत 1979 मिलों के द्वारा धान उर्पाजन केन्द्रों से एक लाख 67 हजार 539 मीटरिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। धान उठाव एवं कस्टम मिलिंग के लिए 3 लाख 90 हजार 188 मीटरिक टन का डीओ जारी किया गया है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चालू विपणन वर्ष में राज्य के बस्तर जिले में 19,157 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 3841 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 641 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 50 हजार 365 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 28 हजार 163 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 2897 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 2721 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 83,451 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 10,157 मीटरिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 93,905 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 15,340 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 66,205 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 79,496 मीटरिक टन, बालोद जिले में 1,13,132 मीटरिक टन, बेमेतरा जिले में 1,25,913 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 81,097 मीटरिक टन, कवर्धा में 86,085 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 1,66,817 मीटरिक टन, बलौदाबाजार जिले में 1,22,657 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 78,846 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 62,141 मीटरिक टन, महासमुंद जिले में 1,12,457 मीटरिक टन, रायपुर जिले में 95,724 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 23,808 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 13,581 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 16,720 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 26,308 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 41,024 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

दर्दनाक घटना: ईंट भट्ठे के पास खोदे गए गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत
राजधानी में 2 मई को आभार सम्मेलन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं और मितानिनों को सीएम बघेल करेंगे सम्मानित
दो चैनलों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक: सुप्रीम कोर्ट ने कहा-देशद्रोह की सीमा तय करने का वक्त आया
प्रभात फेरी में लगे बाबा के जयकारे, हजारों भक्तों ने ध्वज के साथ किया नगर भ्रमण
नीति आयोग राष्ट्रीय कार्यशाला: उच्च शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता में मेंटरशिप पर विशेषज्ञों ने रखे विचार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नगरीय निकायों के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा-पत्र, जन सुविधाएं बढ़ाने का वायदा नगरीय निकायों के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा-पत्र, जन सुविधाएं बढ़ाने का वायदा
Next Article निर्वाचन व्यय लेखा जाँच के लिए प्रस्तुत नहीं होने वाले 123 अभ्यर्थियों को नोटिस जारी निर्वाचन व्यय लेखा जाँच के लिए प्रस्तुत नहीं होने वाले 123 अभ्यर्थियों को नोटिस जारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?