ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब जल्दी लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज, दोनों खुराक के बीच का समय घटाकर आठ हफ्ते करने की तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अब जल्दी लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज, दोनों खुराक के बीच का समय घटाकर आठ हफ्ते करने की तैयारी

By @dmin
Published: March 20, 2022
Share
अब जल्दी लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज, दोनों खुराक के बीच का समय घटाकर आठ हफ्ते करने की तैयारी
अब जल्दी लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज, दोनों खुराक के बीच का समय घटाकर आठ हफ्ते करने की तैयारी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी). भारत में टीकाकरण के नियम तय करने के लिए सरकार की ओर से गठित टास्क फोर्स एनटीएजीआई (NTAGI) ने कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच की अवधि को कम करने का प्रस्ताव दिया है। बताया गया है कि NTAGI ने कोविशील्ड की पहली डोज के 8-16 हफ्तों बाद दूसरी डोज लगाने के फॉर्मूले को मंजूरी दी है। 

गौरतलब है कि अभी टीकाकरण नीति के तहत कोविशील्ड की पहली डोज लगने के 12 से 16 हफ्ते बाद दूसरी खुराक दी जाती है। टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) ने अब तक भारत बायोटेक की कोवाक्सिन की दो डोज के बीच की 28 दिन की समयावधि में कोई बदलाव नहीं किया है।

फिलहाल कोविशील्ड पर NTAGI की तरफ से जो प्रस्ताव दिया गया है, उसे लागू किया जाना बाकी है। एक आधिकारिक सूत्र के मुताबिक, सलाहकार समूह का प्रस्ताव वैश्विक स्तर पर हुई कुछ हालिया वैज्ञानिक स्टडीज के आधार पर दिया गया है। इसके तहत कोविशील्ड की दूसरी डोज जब आठ हफ्तों बाद दी जाती है, तो इससे पैदा होने वाली एंटीबॉडीज की प्रतिक्रिया बिल्कुल वैसी ही होती है, जैसी 12 से 16 हफ्तों के बीच दूसरी डोज देने के बाद मिलती है।

बताया गया है कि अगर सरकार इस प्रस्ताव पर मुहर लगा देती है तो इससे लाभार्थियों को कोविशील्ड की दूसरी डोज तेजी से लगने का रास्ता साफ हो जाएगा। दुनियाभर में कोरोनावायरस के एक बार फिर सिर उठाते मामलों के बीच फिलहाल देश में छह से सात करोड़ लोग ऐसे हैं, जिन्हें इस वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं मिली है। 

इससे पहले 13 मई 2021 को केंद्र सरकार ने कोविशील्ड की पहली और दूसरी डोज के बीच का अंतराल 6 से 8 हफ्तों से बढ़ाकर 12 से 16 हफ्ते का कर दिया था। इसे लेकर भी NTAGI ने ही स्वास्थ्य मंत्रालय को प्रस्ताव दिया था। 

मेघालय के तुरा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई 3.9 तीव्रता
मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में की बड़ी घोषणा, झारखंड ने छत्तीसगढ़ की गोधन योजना को जस-का-तस अपनाया, बजट में किया शामिल
छत्तीसगढ़ में जल संचयन के लिए हो रहा बेहतर कार्य, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने भी सराहना
गुजरात के सीएम का इस्तीफा: विधानसभा चुनाव से 15 महीने पहले विजय रूपाणी ने मुख्यमंत्री पद छोड़ा
कमजोर वर्गों को कोटा, इन लोगों पर चलेगा सोटा, चिंतन शिविर से पहले बड़ी तैयारी में कांग्रेस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CWC की बैठक में सोनिया की केंद्र से गुहार, बोलीं- टीकाकरण के लिए आयुसीमा घटाकर 25 साल करे सरकार सरकार बनाने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक कल, कांग्रेस भी हार पर करेगी मंथन
Next Article दर्दनाक हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, नौ लोगों की मौत होली पर ऐसे फेंका गुब्बारा कि पलट गया ऑटो, कई घायल, देखें वीडियो
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?