ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब आग भी हुई महंगी: 14 साल बाद बढऩे जा रहे हैं माचिस के दाम…. दिसंबर से इतने में मिलेगी 1 रुपये वाली डिब्बी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अब आग भी हुई महंगी: 14 साल बाद बढऩे जा रहे हैं माचिस के दाम…. दिसंबर से इतने में मिलेगी 1 रुपये वाली डिब्बी

By @dmin
Published: October 23, 2021
Share
अब आग भी हुई महंगी: 14 साल बाद बढऩे जा रहे हैं माचिस के दाम
अब आग भी हुई महंगी: 14 साल बाद बढऩे जा रहे हैं माचिस के दाम
SHARE

चेन्नई (एजेंसी)। एक तरफ जहां पेट्रोल- डीजल, गैस और खाने की तेल के दाम तेजी से बढ़ते जा रहे हैं वहीं अब दैनिक उपयोग में आने वाली माचिस की कीमत भी 14 साल बाद बढऩे जा रही है। एक रुपये में मिलने वाली माचिस की डिब्बी अब दो रुपये में मिलेगी और नई कीमतें एक दिसंबर से लागू होंगी। पांच प्रमुख माचिस उद्योग निकायों के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से 1 दिसंबर से प्रति माचिस की कीमत एक रुपये से बढ़ाकर दो रुपये करने का फैसला लिया है।

पिछली बार माचिस की डिब्बी की कीमत में वर्ष 2007 में संशोधन किया गया था तब 50 पैसे से बढ़ाकर माचिस की डिब्बी की कीमत एक रुपये कर दी गई थी। गुरुवार को शिवकाशी में ऑल इंडिया चैंबर ऑफ माचिस की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

माचिस निर्माताओं ने कहा कि माचिस बनाने के लिए 10 से अधिक प्रकार के कच्चे माल की जरूरत होती है। लेकिन कच्चे माल की कीमत में काफी बढ़ोतरी हो गई है जिससे अब वर्तमान कीमत पर बेचना संभव नहीं है। निर्माताओं ने कहा कि एक किलोग्राम लाल फास्फोरस 425 रुपये से बढ़कर 810 रुपये, मोम 58 रुपये से 80 रुपये, बाहरी बॉक्स बोर्ड 36 रुपये से 55 रुपये और भीतरी बॉक्स बोर्ड 32 रुपये से 58 रुपये तक पहुंच गया है। कागज, स्प्लिंट्स की कीमत , पोटेशियम क्लोरेट और सल्फर के दामों में भी 10 फीसदी से अधिक की वृद्धि हो गई है। डीजल की बढ़ती कीमत ने भी उन इस उद्योग पर अतिरिक्त बोझ डाला है।

तमिलनाडु में इस उद्योग में लगभग चार लाख लोग काम करते हैं और इन कर्मचारियों में 90 फीसदी से अधिक महिलाएं हैं। माचिस की कीमत बढऩे के बाद कर्मचारियों को बेहतर भुगतान भुगतान मिलने की उम्मीद है। 

दीवाली को लेकर दिशा-निर्देश जारी, सिर्फ ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति
गुजरात में बेरोजगार यात्रा: युवा कांग्रेस का हल्लाबोल…. हिरासत में लिए गए मो शाहिद सहित अन्य युवा नेता
Railway Breaking : कन्फर्म टिकट देने की कवायद, 4 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: उल्लेखनीय कार्य करने के लिए ”युवा रत्न सम्मान योजना” की शुरूआत, जानिए और क्या हुए अहम फैसले
ग्राम हर्राडाँड़ में लगाया गया नया ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति पुनः बहाल होने से लोगों को मिली राहत… ग्राम वासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नए साल से पहले मुख्यमंत्री का गरीबों को तोहफा, 26 जनवरी से 25 रुपये सस्ता मिलेगा पेट्रोल आम आदमी का दम तोड़ती पेट्रोल डीजल की कीमतें…. देश में उच्चतम स्तर पर पेट्रोल डीजल के दाम… श्रीगंगानगर में 120 रुपए प्रतिलीटर के करीब पहुंचा दाम
Next Article कट्टरपंथियों के खिलाफ इस्कॉन श्रद्धालु एकजुट, 700 मंदिरों में प्रदर्शन बांग्लादेश में हिंदुओं से ज्यादती: कट्टरपंथियों के खिलाफ इस्कॉन श्रद्धालु एकजुट…. 700 मंदिरों में प्रदर्शन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?