ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अबूधाबी एयरपोर्ट के पास धमाका, दो भारतीयों समेत तीन की मौत; यमन हूती विद्रोहियों ने ली जिम्मेदारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

अबूधाबी एयरपोर्ट के पास धमाका, दो भारतीयों समेत तीन की मौत; यमन हूती विद्रोहियों ने ली जिम्मेदारी

By @dmin
Published: January 17, 2022
Share
अबूधाबी एयरपोर्ट के पास धमाका, दो भारतीयों समेत तीन की मौत; यमन हूती विद्रोहियों ने ली जिम्मेदारी
अबूधाबी एयरपोर्ट के पास धमाका, दो भारतीयों समेत तीन की मौत; यमन हूती विद्रोहियों ने ली जिम्मेदारी
SHARE

अबुधाबी (एजेंसी)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर एक बड़े हमले की खबर सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक, अबुधाबी के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और इसके करीबी इलाकों में मौजूद एक तेल के केंद्र पर सोमवार को तीन बड़े धमाके हुए। शक जताया जा रहा है कि यह हमले ड्रोन्स के जरिए किए गए। इन हमलों में तीन लोगों की मौत की खबर भी आई है। मृतकों में दो भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं। इसके अलावा छह अन्य लोगों के घायल होने की बात भी सामने आई है।

धमाकों के बाद एयरपोर्ट में आग भी देखी गई। हालांकि, इससे पहले कि यूएई इस मामले की जांच शुरू कर पाता, ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हमले की जिम्मेदारी ले ली। इस संगठन ने बयान जारी कर यूएई पर हमले शुरू करने की बात कही है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, एयरपोर्ट के अलावा अबुधाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) के पेट्रोल ले जा रहे टैंकरों में धमाके हुए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि टैंकरों में आग लगने से ठीक पहले आसमान में ड्रोन जैसी आकृतियां देखी गई थीं, जो कि दो अलग-अलग इलाकों में गिरीं। बताया गया है कि एयरपोर्ट पर लगी आग से निपटने के लिए पुलिस और अधिकारियों की टीम भेज दी गई।

#UPDATE Abu Dhabi fire | Two Indian nationals killed. Their identities being ascertained: Indian envoy to UAE Sunjay Sudhir confirms to ANI

— ANI (@ANI) January 17, 2022

यूएई में स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि उसे ऑयल डिपो में धमाकों की जानकारी मिल चुकी है। इस घटना में जिन दो भारतीयों की मौत हुई, उनकी पहचान की जा रही है। आगे की जानकारी जुटाने के लिए भारतीय अफसर यूएई सरकार से संपर्क में बने हुए हैं।

हूतियों ने दी और हमलों की धमकी
हूतियों के प्रवक्ता याह्या सारी से जुड़े एक ट्विटर अकाउंट में दावा किया गया है कि हूती आने वाले कुछ घंटों में यूएई पर सैन्य ऑपरेशन चलाएंगे। गौरतलब है कि संयुक्त अरब अमीरात लंबे समय से यमन में चल रहे गृह युद्ध का हिस्सा बना है। यूएई ने 2015 में अरब गठबंधन का हिस्सा बनते हुए यमन में सरकार बदलने की मांग कर रहे हूती विद्रोहियों के खिलाफ अभियान चलाना शुरू कर दिया था। हालांकि, 2019 के बाद से यमन में यूएई की गतिविधियां कम हुई हैं।

पिछले साल सऊदी अरब के एयरपोर्ट को निशाना बना चुके हैं हूती
पिछले साल फरवरी में हूती विद्रोहियों ने दक्षिणी सऊदी अरब के एक एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला कर दिया था। इसकी वजह से एक नागरिक विमान में आग लग गई थी। इसके अलावा अगस्त 2021 में भी हूतियों ने सऊदी के एक और एयरपोर्ट को निशाना बनाया था। हूती विद्रोही पहले भी सऊदी के हवाई अड्डों को निशाना बना चुके हैं। लेकिन यूएई के किसी एयरपोर्ट पर हूतियों के बड़े हमले का यह पहला मामला है।

मां रेणुका यलम्मा जात्रा में झूमे श्रद्धालु, समाज के लिए विधायक रिकेश ने की बड़ी घोषणा
5 अगस्त को रिलीज होगा जागेश और साक्षी का छत्तीसगढ़ी एल्बम ‘दिल दीवाना होंगे’
लखीमपुर खीरी हिंसा: न्यायिक जांच आयोग का गठन, रिटायर्ड जज प्रदीप कुमार करेंगे जांच, दो महीने में देंगे रिपोर्ट
सुनहरी… दूधिया… रोशनी में विधायक के प्रयासों जगमग हुआ दुर्ग शहर, CM के नेतृत्व में विकास की गंगा बहाने का काम जारी
प्राचार्य की करतूत : छात्राओं से करता था छेड़छाड़, परिजनों तक पहुचीं बात तो हुई जमकर पिटाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य में उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए कृषकों को प्रोत्साहित करें: मंत्री रविन्द्र चौबे राज्य में उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए कृषकों को प्रोत्साहित करें: मंत्री रविन्द्र चौबे
Next Article पत्नी की हत्या कर कलेक्ट्रेट में कर रहा था नौकरी, पुलिस ने दो साल बाद दबोचा, नक्सलियों को भी थी तलाश पत्नी की हत्या कर कलेक्ट्रेट में कर रहा था नौकरी, पुलिस ने दो साल बाद दबोचा, नक्सलियों को भी थी तलाश

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?